New Delhi, 29 September (NNS): The supply of new paddy reported to be around 5 lakh bags in Haryana, Punjab, UP and Rajasthan. There, its prices dropped down to Rs 2800/3000 per quintal in the various markets of the country. The market of rice showed soft trend due to the weak demand from the exporters, but the traders are not selling the stock at the lower level. The reality is that the demand of rice seems feeble from the exporters in the review week, due to this, the prices of rice sela and its steam slipped by Rs 300/400 per quintal. Apart from this, there is a lack of old stock in the rice mills, but the arrivals of paddy has been started arriving due to the favourable weather conditions. We believe that the shipments will be done from the next month, on seeing this, the prices of rice sela 1718 also ruling at Rs 6600 per quintal. Similarly, there is no possibility of more downfall in the prices of rice 1401, 1408 along with 1509.

बारीक चावल-अब घटनै की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह नये धान की आपूर्ति हरियाणा पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान की मंडियों में 5 लाख बोरी के करीब हुई, वहां भाव लुढ़ककर 2800/3000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग मंडियों में रह गए थे। चावल में निर्यातकों की मांग घट जाने से बाजार नरमी लिए बना हुआ था, लेकिन घटे भाव में बेचू काम आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की आलोच्य सप्ताह में मांग काफी कमजोर रह गई थी, जिससे चावल सेला एवं स्टीम के भाव 300/400 रुपये नीचे आ गए हैं। इधर राइस मिलों में पुराना धान नहीं है, लेकिन मौसम खुलने से धान की आवक लगातार बढ़ने लगी है। हम मानते हैं कि शिपमेंट अगले महीने से फिर होने वाले हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 6600 रुपए प्रति कुंतल से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। इसी अनुपात में 1401 एवं 1408 सहित 1509 चावल में भी ज्यादा घटना की गुंजाइश नहीं हैं।

Wheat: possibility to decrease

New Delhi, 29 September (NNS): The government has reduced the stock limit of wheat from 3000 metric tonnes to 2000 metric tonnes in the August month. Apart from this, the stock limit for retailers declined from 10 metric tonnes to 8 metric tonnes and the monthly stock of processing units also declined from 70 percent to 60 percent, due to this reason, the buyers are not buying the stock. As a result, its prices went down to Rs 2810/2830 per quintal. Huge amount of stock has been lying in the consuming markets along with the distributive markets because of the higher production of wheat. It should be noticeable that how much stock of wheat will sell by the government in tender. Presently, the availability of wheat seems strong.

गेहूं- घटने की उम्मीद

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) अगस्त माह में ही सरकार द्वारा गेहूं का स्टॉक सीमा 3000 मी टन से घटाकर 2000 मेट्रिक टन ट्रेडर्स के लिए कर दिया था। इसके अलावा जो स्टॉक सीमा रिटेलर के लिए 10 मैट्रिक टन थी, उसको घटाकर 8 मीट्रिक टन कर दिया गया है तथा प्रोसेसिंग करने वाली यूनिटों को मंथली 70 प्रतिशत स्टाक की बजाय 60 प्रतिशत कर दिया गया है, इस वजह से बाजार में लिवाल पीछे हट गए हैं। फलत: इसमें 2810/2830 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे नहीं जा सकते हैं। गेहूं का उत्पादन अधिक होने से उत्पादक वितरक एवं खपत वाली मंडियों में अभी प्रचुर मात्रा में माल पड़ा हुआ है। आगे देखना यह है कि सरकार टेंडर द्वारा माल कितना बेचा जा रहा है। फिलहाल गेहूं की उपलब्धि इस बार भरपूर मात्रा में है।

Maize: lack of demand

New Delhi, 29 September (NNS): The upcoming crop of maize gets affected due to the higher rainfall in Rajasthan and MP, due to this reason, the prices may not show more downfall after the decrement from Bihar and UP during the previous days. Here, the inferior quality stock has already been sold out in the ethanol companies and the best quality stock is unavailable for the poultry industry. On the other hand, there is a shortage of stock in the starch companies, in these circumstances, the stock of UP is being available at Rs 2350 per quintal and Bihar at Rs 2450 per quintal respectively in Haryana and Punjab reach, but there is no possibility of more downfall. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. This year, there is a lack of dry maize in all the producing states before the arrivals of rainfall. Therefore, there will be the shortage of best quality stock during the coming days.

मक्की-ग्राहकी की भारी कमी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) मक्की की फसल मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में आने वाली अधिक बरसात होने से नुकसान हो गई है, जिस कारण पिछले दिनों की आई बिहार एवं यूपी के माल में गिरावट के बाद अब मंदा रुक गया है। इधर हल्के माल एथेनॉल कंपनियों में जा चुके हैं, पोल्ट्री उद्योग के लिए बढ़िया माल नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर स्टार्च कंपनियों के माल भी अभी पूरे नहीं हुए हैं, इन परिस्थितियों में जो व्यापार हरियाणा पंजाब पहुंच में यूपी के माल का 2350 एवं बिहार के 2450 रु चल रहे हैं, उसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। अत: वर्तमान भाव पर माल लेकर चलना चाहिए। इस बार बरसात पहले आ जाने से सूखी मक्की किसी भी प्रांत में स्टॉक में ज्यादा नहीं है। अत: बढ़िया माल की कमी रहने वाली है।

Millet: no more increment

New Delhi, 29 September (NNS): Both the harvesting and threshing of millet seems constant in UP, Rajasthan and Haryana. The all-round sowing of masoor reported to be high due to the arrivals of monsoon on time. There is a shortage of old stock in the markets, despite this, there will be risk in purchase the stock at the current level, despite this, the new stock has been started arriving in the bordering areas of Rajasthan and Haryana. The new stock of Itawa line will arrive in the mid of October and the new crop may arrive in prayagraj line during the end of October, in these circumstances, the trade should be done as per the needs. The prices of millet have been ruling at Rs 2240/2300 per quintal. Apart from this, the stock of millet is being traded at Rs 2300/2350 per quintal in Haryana and Punjab reach and it is profitable to sell the stock at the current level during the coming days.

बाजरा-अब तेजी का समय नहीं

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की कटाई-छटाई यूपी राजस्थान हरियाणा जोरों पर चल रही है। मानसून समय से आने से चौतरफा बिजाई अधिक हुई थी। पुराना माल मंडियों में ज्यादा नहीं है, इसके बावजूद भी वर्तमान भाव में खरीद करना रिस्की रहेगा चाहिए, क्योंकि  हरियाणा राजस्थान के सीमावर्ती मंडियों में नया माल प्रेशर में आने लगा है, इटावा लाइन में अक्टूबर के मध्य में माल आ जाएगा तथा प्रयागराज लाइन में अक्टूबर के अंत में नया माल आएगा, इन परिस्थितियों में अब जरूरत का व्यापार करना चाहिए। बाजरा मंडियों में 2240/2300 रुपए तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में 2300/2350 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन भावों में माल  बेचते रहना चाहिए।

Masoor: possibility to increase from here

New Delhi, 29 September (NNS): The production of masoor reported to be high as compared to before, but the consumption is almost 28 lakh metric tonnes, due to this, the domestic consumption seems 16 lakh metric tonnes. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the import prices showed heavy increment. In Bilti, masoor prices have been ruling around Rs 6640/6650 per quintal because of the profit taking selling from the last fortnight. The stock of Canada also being available at Rs 6150/6170 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the prices, but the prices may increase after some time.

मसूर-ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा अधिक हुआ है, लेकिन खपत हमारी 28 लाख मीट्रिक टन है, इसलिए 16 लाख में घरेलू उत्पादन ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मसूर के ऊंचे भाव हैं, जिससे आयात पड़ता आगे आने वाले का ऊंचा पड़ रहा है। यहां पिछले पखवाड़े से मुनाफा वसूली बिकवाली के चलते यहां मसूर बिल्टी में 6640/6650 रुपए प्रति कुंतल के आसपास चल रही है। कनाडा की मसूर 6150/6170 बिक रही है। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि थोड़ा ठहरकर फिर तेजी आएगी।

Urad: should trade at the current level

New Delhi, 29 September (NNS): The sowing of urad reported to be good in MP and Maharashtra because of the favourable weather conditions, but the crop gets affected because of the constant all-round rainfall. The crop of Maharashtra gets destroyed. The arrived crop of MP seems spotted. Here, the traders are selling less amount of stock after the downfall in spot stock and the importers are selling the stock at the higher level, due to this, the prices of SQ and FAQ also ruling at Rs 8225 and Rs 7270 per quintal as per the quality respectively after the downfall in the prices. Now, the traders are not selling the stock at the current level, due to this, the market may show uptrend during the coming days.

उड़द-वर्तमान भाव में व्यापार करिए

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) मौसम अनुकूल होने से मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में उड़द की बिजाई अच्छी हुई थी, लेकिन चारों तरफ अधिक बरसात होने से फसल को भारी नुकसान इस बार हो गया है। महाराष्ट्र में ज्यादा नुकसान हुआ है। मध्य प्रदेश में आई हुई फसल के माल दागी आ रहे हैं। इधर हाजिर माल की चेन्नई  गिरावट के बाद अब बिकवाल कम आ रहे हैं। लगातार आयातक बढ़ाकर बिकवाल आ रहे हैं, जिससे बाजार मंदे के बाद बढ़कर एसक्यू क्वालिटी के 8225 रुपए एवं एफ ए क्यू के भाव 7270 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। अब यहां से ज्यादा माल के बिकवाल नहीं है, इसलिए बाजार और बढ़ सकता है।

Moong: should sell the stock at the current level

New Delhi, 29 September (NNS): Both the inferior and superior quality moong of Rajasthan is being traded at Rs 4000/7000 per quintal, due to this reason, the prices of best selected stock of Kanpur line also being quoted at Rs 7500/7700 per quintal, but the inferior quality stock also ruling at Rs 5800/6300 per quintal. The stock of Bihar also selling in the same ratio. Now, huge amount of old stock of Rajasthan has been lying in the markets. Presently, it is profitable to sell the stock at the current level because the new moong of September and October of Maharashtra and Rajasthan has been selling at the lower level.

मूंग-वर्तमान भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) राजस्थान के हल्के-भारी माल 4000/7000 रुपए बिक रहे हैं। इस वजह से कानपुर लाइन की मूंग भी बढ़िया सिलेक्टेड 7500/7700 रुपए तक बोल रहे हैं, जबकि हल्के माल 5800/6300 रुपए के बीच चल रहे हैं। बिहार के माल भी इसी अनुपात में बिक रहे हैं। अभी राजस्थानी पुराना माल भी स्टाक में प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है। अब इन भावों में बेचते रहना चाहिए, क्योंकि नई मूंग सितंबर-अक्टूबर से महाराष्ट्र राजस्थान की  सस्ती होने से बिकेगी।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 29 September (NNS): The sowing of kharif tur reported to be high, but the all-round demand of mills of North India seems constant at the lower level from the last two days after the selling of the stock at the sluggish rates from Chennai during the past some days, due to this reason, the prices of lemon tur also ruling at Rs 6300 per quintal, after this, its prices gained to Rs 6400 per quintal. The old stock of Maharashtra has been started arriving, but the prices have been ruling at the higher level. Now, the upcountry demand of dal has been started increasing at the lower level, on seeing this, the market may not show downfall, but the trade should not be done at the long uptrend. The prices may increase by Rs 200 per quintal from here because the sale of its dal has been started improving and the dal of katni and hathras line has been selling out in eastern UP and Bihar.

तुवर-कुछ बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) तुवर की बिजाई खरीफ सीजन वाली ज्यादा हुई है, लेकिन चेन्नई से पिछले दिनों सस्ते भाव में माल बिकने के बाद अब नीचे वाले भाव में चौतरफा उत्तर भारत के दाल मिलों की मांग पिछले 2 दिनों से चल रही है। यही कारण है कि नीचे में लेमन तुवर 6300 रुपए बिकने के बाद 6400 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। महाराष्ट्र के पुराने माल भी आ रहे हैं, लेकिन ऊंचे भाव में मिल रहे हैं। अब नीचे वाले भाव में दाल की चालानी मांग भी निकलने लगी है, इसे देखते हुए बाजार अभी मंदा तो नहीं है, लेकिन लंबी तेजी नहीं आएगी। यहां से 200 रुपए भाव ऊपर हो सकते हैं, क्योंकि  दाल की बिक्री  सुधरने लगी है तथा कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल  पूर्वी यूपी बिहार में जाने लगी है।

Gram Desi: no downfall after the swamp of downfall

New Delhi, 29 September (NNS): The new crop of gram desi will likely to arrive after a long time. However, the gram of October and November shipments have been available at the sluggish rates, before this, there is a shortage of stock in all the markets of Rajasthan, MP and Maharashtra. Presently, the current stock has been processing constantly in the mills. Now, the prices of pea have been ruling at the lower level, due to this, the consumption of gram desi showed heavy downfall, but the prices may not show heavy downfall. At Lawrence Road, the prices of gram Rajasthan on standing motor slipped by Rs 250 to Rs 5700 per quintal from the last 6/7 days and the sale of its dal reported to be sluggish because the prices of its dal have been ruling at the higher level as compared to before and 80 percent of the stock has been selling in the eastern parts of the country. Despite this, the prices improved by Rs 50 per quintal due to the shortage of spot stock and t he market may show uptrend during the coming days during the coming days.

देसी चना-दलदल के बाद मंदा समाप्त

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने की फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। हालांकि अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट का चना ऑस्ट्रेलिया से काफी सस्ता मिल रहा है, उससे पहले राजस्थान एमपी महाराष्ट्र के माल सभी मंडियों में शॉर्टेज में आ जाएंगे। वर्तमान में जो स्टॉक में है, वही दाल मिलों में प्रोसेसिंग हो रहा है। फिलहाल मटर के भाव काफी नीचे होने से देसी चना की खपत घट गई है, लेकिन अब यहां से और मंदा नहीं लग रहा है। यहां राजस्थानी चना पिछले 6-7 दिनों में 250 रुपये घटकर 5700 रुपए खड़ी मोटर में लॉरेंस रोड पर रह गया तथा दाल की बिक्री भी सुस्ती लिए हो रही है, क्योंकि मटर की दाल के भाव भी पहले की अपेक्षा बढ़ गए हैं तथा 80 प्रतिशत पूर्वी भारत में बिक रही है। इन सबके बावजूद भी हाजिर में माल की कमी से 50 रुपए सुधर गया है तथा बाजार और बढ़ सकता है।

Rajma chitra: increment due to the higher demand

New Delhi, 29 September (NNS): The prices of rajma chitra showed soft trend from the last fortnight. The stored stock of Inferior quality Indian Brazil has also been started increasing and the sowing of Waai, Satara and Pune line seems delayed, but the quality of the cropr reported to be good. The prices of china have been ruling at the higher level, due to this, the importers have done less deals. Here, the stock of China also being traded at Rs 109/114 per kg and the prices of upcoming crop has been ruling at the higher level, in these circumstances, the prices may not show downfall before the arrivals of the new crop.

राजमां चित्रा-ग्राहकी निकलने पर ही तेजी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) पिछले पखवाड़े के अंतराल राजमां चित्रा में प्रति क्विंटल की नरमी बनी हुई है। इंडियन ब्राज़ील में हल्के भारी माल के स्टॉक निकलने लगे हैं तथा वाई सतारा पुणे लाइन में बिजाई लेट हुई है, लेकिन फसल बहुत बढ़िया है। चीन में पहले ही ऊंचे भाव होने से आयातकों सौदे कम किए हैं। यहां चीन 109/114 रुपए प्रति किलो बिक गया है तथा आने वाला माल ऊंचा जाकर चल रहा है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी नई फसल से पहले और मंदा नहीं लग रहा है।

Gram kabuli: constant selling from the markets

New Delhi, 29 September (NNS): The new crop of gram kabuli will likely to arrive after five months and the crop does not seems favourable as per the storage. Presently,1/2 percent of pricked stock  both best and bold has been selling at the sluggish rates form the producing markets, due to this, the prices corrected by Rs 1/2 per kg because of the panic selling, due to this reason, the market may show downfall. Now, the prices declined by Rs 2/3 days. The unfiltered stock of Maharashtra also ruling at 61/64 per kg. The stock of Karnataka along with Indian Brazil also being quoted down in the same ratio during the near future. The market may improve by Rs 5/7 per kg owing to the higher demand in August. Here, the stock of Maharashtra also ruling at Rs 61/64 per kg as per the quality.

काबुली चना-मंडियों की बिकवाली

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने की फसल आने में अभी पांच महीने का समय बाकी है, उसके अनुरूप स्टॉक नहीं है। फिलहाल एक दो प्रतिशत डंक वाले माल मोटे, बढ़िया कलर वाले उत्पादक मंडियों से सस्ते बिक रहे हैं, जिससे यहां घबराहट पूर्ण  बिकवाली से एक-दो रुपए का करेक्शन आ सकता है। जिस कारण घट सकता है। अभी दो-तीन रुपए किलो की गिरावट दर्ज की गई। महाराष्ट्र के माल 61-64 रुपए प्रति किलो थोक में बिना छना बिक रहे हैं। कर्नाटक सहित इंडियन मेक्सिको के माल भी उसी अनुपात में घटाकर बोल रहे हैं। आगे अगस्त में बिजाई की मांग निकलने पर बाजार 5/7 रुपए प्रति किलो और बढ़ सकते हैं। यहां महाराष्ट्र के क्वालिटी अनुसार 61/64 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं।

Pea: may not show more downfall

New Delhi, 29 September (NNS):  Although, there is no long increment in the prices of pea, but the containers of pea have been ruling at Rs 29/30 per kg in wholesale at the Indian ports. Here, the prices may not show more downfall in the near future. The sowing seems feeble in Canada and there is no possibility of more uptrend in the prices of best quality pea due to the unfavourable weather conditions. On the other hand, the prices of pea have been ruling at the higher level, due to this, the consumption reported to be high and almost 75/80 percent of gram desi has been started consuming. Therefore, the pea which is being consumed at Rs 36 per kg, now, the prices may not show downfall during the near future.

मटर-और नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मटर में लंबी तेजी नहीं है, लेकिन वर्तमान के जो भाव भारतीय बंदरगाहों पर 29-30 रुपए प्रति किलो के बीच थोक में कंटेनर के चल रहे हैं, यह मंदे वाला भाव भी आगे चलकर दिखाई देने वाले नहीं है। कनाडा में बिजाई घट गई है तथा नई फसल हेतु प्रतिकूल मौसम होने से बहुत बढ़िया आने की संभावना नहीं है। दूसरी ओर मटर के भाव काफी नीचे आ जाने से उसकी दाल अधिक खप रही है, पूरे भारत में 75-80 प्रतिशत देसी चना में मटर की दाल में खप रही है। अत: यहां मटर जो 36 रुपए बिक रही है, इसमें दूर-दूर तक मंदा नहीं लग रहा है।

Guar: no downfall

New Delhi, 29 September (NNS): During the review week, the prices of guar reduced by Rs 50 to Rs 5000/5050 per quintal owing to the weak demand from the mills and downfall in the contract market. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 4950/5000 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract September delivery showed nominal fluctuations due to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.

ग्वार-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) वायदे में आई गिरावट तथा गम मिलों की मांग घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये घटकर 5000/5050 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 4950/5000 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा सितम्बर डिलीवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा । स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना नहीं है।