New Delhi, 29 September (NNS): The prices of cumin fell down by Rs 600 to Rs 20200 per quintal because of the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices went up by Rs 200/300 per quintal. There were around 7000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 65 or 0.34 percent to Rs 19045 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect because of the limited demand from Bangladesh and China. There is a possibility of break on doiwnfall in the spot cumin prices during the coming one or two days.
जीरा : रुक सकती है मंदी
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 600 रुपए मंदा होकर 20,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.34 प्रतिशत घटकर 19,045 रुपए पर आ गया। चीन और बंगलादेश की हल्की-फुल्की मांग से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
Red chilli: will remain sluggish
New Delhi, 29 September (NNS): The prices of red chilli 334. remained stable at Rs 16000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 60000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. The market sentiments may affect because of the sluggish activeness from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.
लालमिर्च : सुस्ती जारी रह सकती है
नई दिल्ली,29 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।
Turmeric: will remain strong
New Delhi, 29 September (NNS): During the previous week, here, the prices of turmeric erode gatha asiti went down by Rs 200 to Rs 13100 per quintal owing to the limited buying from the stockists at the higher prices. Before this, the prices have gone up in the same ratio. There were around 1500/1700 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices ascended by 226 percent or Rs 1.84 to Rs 12540 per quintal due to the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.
हल्दी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होने के बाद सप्ताहांत में इतनी ही तेजी होकर 13,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जा पहुंची। इससे पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1500-1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 226 रुपए या 1.84 प्रतिशत तेज होकर 12,540 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 29 September (NNS): Poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level and downfall in the temperature. The spot poppy seeds prices will likely to remain high during the near future
पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में कमी आने तथा नवीनतम कीमत भी सामान्य से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Coriander: held strong
New Delhi, 29 September (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 9000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 32 or 0.38 percent to Rs 8294 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
धनिया : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया मजबूत ही बना रहने की संभावना है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 32 रुपए या 0.38 प्रतिशत घटकर 8294 रुपए रह गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Black pepper: no more uptrend
New Delhi, 29 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara softened by Rs 5 to Rs 725 per kg owing to the constant buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. In Kochi, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to lack of demand in North India. The spot black pepper prices will likely to remain high during the near future.
कालीमिर्च : अभी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में तेजी के आसार नहीं हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और घटने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए और नरम होकर 725 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। उत्तर भारत की मांग का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी का अनुमान नहीं है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 29 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut slipped by Rs 20 to Rs 1440 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, te prices have gone up in the same ratio. Here, its average auction prices slipped to Rs 1250/1837 per kg in the last auction which held on 25th September, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए और मंदी होकर 1440 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 25 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत घटकर 1250/1837 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची मं तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
