New Delhi, 29 September (NNS): The prices of cashew four pieces slipped by Rs 10 to Rs 800 per kilogram because of the weak buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect due to the ongoing festival season. There is no possibility of long uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में लंबी तेजी की आस नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 10 रुपए मंदा होकर 800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। त्योहारी सीजन चालू है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Almond kernel: will remain weak
New Delhi, 29 September (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 15 to Rs 755 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect as the new crop of America has been started arriving. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the near future.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए और मंदी होकर 755 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में नई फसल चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।
