New Delhi, 26 September (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish at the higher prices, as a result, here, its prices remained stable at Rs 695 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi.The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot nutmeg prices will likely to improve during the near future.

जायफल : सुधरने के आसार नहीं

नई दिल्ली,26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। त्योहारी सीजन चालू होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुधरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Turmeric: not likely to increase

New Delhi, 26 September (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 13000 per quintal due to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 920 or 0.74 percent to Rs 12288 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain high during the coming days.

हल्दी : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 13 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 92 रुपए या 0.74 प्रतिशत मंदा होकर 12,288 रुपए रह गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Poppy seeds: will remain sluggish

New Delhi, 26 September (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the constant downfall in the temperature. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

पोस्तदाना : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में धीमी गति से कमी आनी शुरू हो गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में सुस्ती बनी रह सकती है।

Coriander: not likely to increase

New Delhi, 26 September (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 9000 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 2000/2500 bags of coriander reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices slipped by Rs 50 or 0.60 percent to Rs 8300 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming one or two days.

धनिया : बढ़ने की आशा नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 9 हजर रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब दो-ढाई हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 50 रुपए या 0.60 प्रतिशत मंदा होकर 8300 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 26 September (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1440 per kg owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction price reported to be at Rs 1250/1837 per kg in the last auction which held on 25th September. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में थोड़ी कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1440 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 25 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत नरम होकर 1250/1837 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नहीं है।

Cumin: may show downfall

New Delhi, 26 September (NNS): The prices of cumin fell down by Rs 200 at Rs 20000 per quintal because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have declined by Rs 100 per quintal. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices slipped by Rs 20/50 to Rs 20 per kg. The active contract prices dropped down by Rs 245 or 1.27 percent to Rs 19105 per quitnal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect because the sowing of new crop has been started after Dusshera and weak export. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

जीरा : और घट सकता है

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा लिवाली कमजोर पड़ने से 20-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 245 रुपए या 1.27 प्रतिशत मंदा होकर 19,105 रुपए पर आ गया। निर्यात कमजोर बना होने तथा दशहरे के बाद नई फसल की बिजाई शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और घट सकता है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 26 September (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6200 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the heavy flood like situation in North India. The spot fenugreek prices will likely to decrease during the coming days.

मेथीदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की प्रमुख मड़ियों में मेथी की आवक तथा खपत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना घटने की आशंका नहीं है।