New Delhi, 26 September (NNS): The sale of almond kernel reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, the prices of almond kernel California eased by Rs 10 to Rs 740 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festivals and weak import prices than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री में और कमी दर्ज की गई। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए मंदी होकर 740 रु प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रु की मंदी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा त्योहारों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रह सकती है।
Copra: will remain strong
New Delhi, 26 September (NNS): The offtake of copra reported to be weak at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 36000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the ongoing festival season. The spot copra prices will likely to remain strong during the near future.
गोला : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मजबूती जारी रह सकती है।
Cashew: will remain sluggish
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing festival season. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.
काजू : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती बनी रह सकती है।
