The supply of reported to be high in the markets of North India. Now the farmers started selling their store talk in the market as the monsoon season has already been over because it’s showing will start in October. We believe that the government has not been selling the stock at the current level due to this reason the prices of wheat may not showed downfall from the current level. The further up Trend and down trend in the prices of wheat depends on the sale policy of the government. The government will sell the stock of wheat in the open markets from the next month and it should be noticeable that at which rate it will be sell. The prices softened by Rs 20/25 to Rs 2820/2850 per quintal. The government has already allotted the tender of Bharat brand flour.
गेहूं-अभी ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में गेहूं की आपूर्ति अब बढ़ने लगी है, बरसात का मौसम समाप्त होने से जो किसानों के पास स्टॉक है, उसे निकलने लगे हैं, क्योंकि अक्टूबर में बिजाई शुरू हो जाएगी। हम मानते हैं कि सरकारी बिक्री अभी नहीं हो रही है, इसलिए वर्तमान भाव के गेहूं में यहां से मंदा भी नहीं है। अब ज्यादा तेजी मंदी सरकार की बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। अगले महीने से सरकार खुले बाजार में गेहूं बचेगी या नहीं तथा किस हिसाब से बेचेगी, उस पर सारी अटकलें लगाई जाएगी। गत 2 दिनों में 20/25 रुपए की नरमी लिए 2820/2850 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं, सरकार भारत ब्रांड आटा का टेंडर कर चुकी है।
Fine rice: no more downfall
The market of all varieties of basmati rice short strong trend after the downfall in the prices because of the improvement in the domestic demand from the last 5 to 6 days. The prices of rice sela 1718 also being quoted at Rs 6850/6900 per quintal in the mills. Rice sela 1509 also being available at Rs 6250/6350 per quintal. The reality is that the demand from the exporters will likely to be week after today’s afternoon because the loading of the ship has already been over and deals of new shipments are not been done yet, whereas the supply of paddy 1509 also showed uptrend in the markets of Haryana and Punjab. The prices may show downfall because of the increment in the production in Punjab. Therefore, the market may show uptrend after the correction in the prices of rice. The production of paddy reported to be high in the markets of Haryana and Punjab. Therefore, the market may show uptrend after th correction in the prices.
बारीक चावल-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) बारीक चावल में घरेलू मांग पिछले 5-6 दिनों के अंतराल सुधर जाने से सभी बासमती चावल के भाव मंदे के बाद मजबूती लिए बंद हुए है। राइस मिलों में चावल 1718 सेला 6850/6900 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं । चावल 1509 सेला के भाव भी 6250/6350 रुपए के आसपास हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की मांग आज दोपहर बाद से ठंडी पड़ गई है, क्योंकि पहले जो शिपमेंट में जहाज खड़ा था, उसकी लोडिंग पूरी हो चुकी है तथा नए सौदे के शिपमेंट अभी नहीं हो रहे हैं, जबकि नये 1509 धान की आपूर्ति हरियाणा पंजाब की मंडियों में बढ़ गई है। पंजाब में उत्पादन बाढ़ से घटने का अंदेशा बन गया है। अत: चावल में थोड़ा करेक्शन के बाद बाजार बढ़ने की संभावना है।
Maize: selling pressure seems high
The selling pressure of maize showed uptrend from the ethanol companies after the fulfillment of demand, due to this, it’s prices also ruling at Rs 2100/2150 per quintal. Maize also improved ruling at Rs 2050/2100 per quintal in Kasganj, Charra, Aita, Urai and Unjhani line of UP. The demand from the poultry feed mills. On the other hand, the new stock of maize will arriv in the markets of MP, Rajasthan and Maharashtra, due to this, the traders are rapidly sellling the stored stock in the markets, due to this reason, the maize of Haryana and Punjab reach also being available at Rs 2300/2350 per quintal. Apart from this, the maize of Bihar also being traded at Rs 2400/2450 per quintal, whereas, the buying seems weak at the current level. Therefore, the market will likely to remain under pressure.
मक्की- अभी बिकवाली का प्रेशर
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) मक्की में एथेनॉल कंपनियों की मांग पूरी हो जाने के बाद बिकवाली का प्रेशर बढ़ गया है, इसलिए बिहार की मंडियों में इसके भाव 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं, यूपी के कासगंज छर्रा एटा उरई उझानी लाइन में मक्की 2050/2100 रुपए के बीच बिक रही है। पोल्ट्री फीड मिलों की मांग ठंडी पड़ गई है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र की मक्की आने वाली है, इसलिए स्टॉक के माल कारोबारी तेजी से बेच रहे हैं। यही कारण है कि यूपी की मक्की हरियाणा पंजाब पहुंच में 2300/2350 रुपए तथा बिहार की मक्की 2400/2450 रुपए बोल रहे हैं, जबकि लिवाल नहीं हैं। अत: बाजार अभी कुछ दिन दबा रहेगा।
Millet: downfall due to the new crop
The new millet has been started arriving constantly in the markets of Haryana, Punjab and Western UP. It’s prices also slipped to Rs 2200/2250 per quintal in Mauli and Barwala reach. Apart from this, it’s prices also ruling at Rs 2050/2075 per quintal in the markets. The crop of Itawa, Tundla, Aita, Kasganj, Charra, Mainpuri along with Prayagraj and West Bengal. The spikes of paddy has been started increasing and the seeds reported to be weak, but it will likely to ripen after 20 days, on seeing these circumstances, the arrival pressure of the crop will increase in the next month but before this, the prices assured downfall, due to this, the trade should be done at the current level.
बाजरा-नई माल से मंदा
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) नया बाजरा हरियाणा पंजाब एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंडियों में आने लगा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2200/2250 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से रह गए हैं तथा मंडियों में 2050/2075 रु के भाव बोल रहे हैं, अभी इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार की फसल आनी बाकी है, वहां खेतों में बाली निकल गई है तथा कुछ में दाने लग गए हैं, लेकिन कम से कम 20 दिन पकने में समय लगेगा, इन परिस्थितियों को देखते हुए बाजरे का और दबाव अगले महीने बन जाएगा, लेकिन उससे पहले ही मक्की में आई भारी गिरावट के चलते इसमें भी निचले स्तर पर भाव आ चुके हैं, इसलिए वर्तमान भाव में व्यापार करना चाहिए।
Masoor: no risk at the current level
The prices been ruling at the higher lev l in all the desi and imported markets, despite this, the demand of musoor things weak because of the luggage sale of its dal and malka, due to this, it’s prices slipped by Rs 40/50 per quintal. In Bilti, masoor also being quoted at Rs 6700/6725 per quintal. The stock has not been available at the lower level from Canada and the milk are purchasing the stock at the current level, in the circumstances, there is no risk in the trade at the current level.
मसूर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) देसी विदेशी किसी भी मंडियों में मसूर के पड़ते और घटाकर नहीं लग रहे हैं, इसके बावजूद भी गत सप्ताह दाल व मलका की बिक्री ठंडी पड़ जाने से मसूर में ग्राहक की कमजोरी रही, जिससे 40-50 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट दर्ज की गई। यहां बिल्टी में मसूर 6700/6725 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। नए पुराने उतरने वाले कनाडा के माल 6150/6170 रुपए के बीच बिक रहे हैं। कनाडा से इससे और नीचे के पड़ते नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल मिलें लिवाल हैं, इन परिस्थितियों में इस भाव में अब कोई रिस्क नहीं लग रहा है।
Urad: no more fluctuations
Today, the stock of urad SQ is being traded at Rs 8075 per quintal due to the improved demand from the mills at the lower level. The prices of urad FAQ also ruling at Rs 7270 per quintal. The reality is that the stock of urad has already been arrived in Chennai, but the stock has been available at the higher level from Rangoon. In the circumstances, the trade should not be done at the lower level. The crop of udad gets destroyed in Madhya Pradesh and Maharashtra. Apart from this, the weather seems unfavourable in August, in this situation, the prices may not show more downfall but it may increase by Rs 200/300 per quintal.
उड़द-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में नीचे के भाव में दाल मिलों की पकड़ सुधरने से आज 8075 रुपए प्रति क्विंटल एसक्यू क्वालिटी का व्यापार हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 7270 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों के लगे हुए हैं, लेकिन रंगून से भाव बढ़ाकर माल मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में और मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द की फसल खराब हो गई है, अगस्त में मौसम बहुत खराब रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव से मंदा तो नहीं है, लेकिन निकट में 200/300 रुपए से अधिक तेजी भी नहीं आएगी।
Moong: market will remain week
The new crop of moong has been started arriving in Rajasthan Maharashtra and Karnataka. There is a huge quality difference in the stock of Maharashtra due to this, it’s prices have been ruling between Rs 4000/7200 per quintal as per the quality. Both the inferior and the bear quality stock has been arriving constantly, due to this, the stock has been available at the reasonable to the dhoya manufacturing Mills. Therefore, the trade should not be done at the higher level. The old stock of moong is being traded from Uttar Pradesh Madhya Pradesh Bihar and Jharkhand. The trade should be done as per the needs. There will be the shortage of best quality stock but the inferior quality stock will not let the prices to go up.
मूंग-बाजार मंदा ही रहेगा
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) मूंग की नई फसल राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में आ रही है। राजस्थान के माल में क्वालिटी का डिफरेंस बहुत ज्यादा होने से 4000 से 7200 रुपए प्रति कुंतल के बीच दागी व नमी के हिसाब से व्यापार हो रहा है। हल्के भारी माल ज्यादा आए हैं, इसलिए धोया बनाने वाली दाल मिलों को पड़ते लग रहे हैं। अत: तेजी का व्यापार अभी बिल्कुल नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश यूपी बिहार झारखंड के पुराने माल भी क्वालिटी के अनुसार बिक रहे हैं। अभी जरूरत का व्यापार करना चाहिए। बढ़िया माल की शॉर्टेज है, लेकिन हल्के माल उसको ज्यादा उठने नहीं देंगे।
Tur: possibility of more downfall
The sale of tur reported to be week in North India. On the other hand, huge amount of stock has been started unloading in the mills of Narela Bawana Lawrence road, raai and kundali, due to this reason, it’s prices remained stable at Rs 6350 per quintal because of the constant selling of raw stock. Today, the containers are not been available at the lower level from Burma as compared to Delhi. On the other hand, the upcoming domestic crop reported to be unfavourable. Here, there is no confirmation of imposition of duty, in these ircumstances, of more downfall in the prices during the coming days.
तुवर-मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री बहुत ही कमजोर चल रही है। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों से आए हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी दाल मिलों में प्रचुर मात्रा में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल की बिकवाली आने से इसके भाव 6350 रुपए प्रति कुंतल के पिछले स्तर पर आ गए हैं। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर या चेन्नई से कंटेनर खरीदने में दिल्ली इससे नीचे का पड़ता नहीं लग रहा है। दूसरी ओर आने वाली फसल घरेलू अनुकूल नहीं है। इधर ड्यूटी लगने की अपुष्ट खबरें लगातार आ रही हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है।
Gram desi: downfall due to the fear
At Lawrence road, the prices of Gram declined by Rs 100 to Rs 5825 per quintal due to the fear of producing deals of Australia, but the new crop will not likely to arrive from anywhere. Both the pea dal and besan have been mixing constantly at the lower level, due to this, there is a swamp of downfall. New crop of Australia and Canada will arrive in October and here, no new crop will likely to arrive before November and December. We believe that the stock of December shipments have been ruling between Rs 5200/5300 per quintal, but the trade should not be done at the current level. Here, the prices showed illegitimate downfall. Therefore, the market mein increase because of the improved demand from the consumers.
देसी चना-केवल दहशत का मंदा
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) देसी चना ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे की दहशत में कल लॉरेंस रोड पर 100 रुपए और टूटकर 5825 रुपए प्रति कुंतल रह गया है, लेकिन नई फसल कहीं से कोई आने वाली नहीं है, सस्ते भाव में मटर की दाल और बेसन मिक्सिंग में जा रहा है, जिससे एक बार दलदल बन गया है। ऑस्ट्रेलिया कनाडा में फसल अक्टूबर में आएगी। तथा यहां नवंबर-दिसंबर से पहले माल आना मुश्किल लग रहा है। हम मानते हैं कि दिसंबर शिपमेंट की चर्चा 5200/5300 रुपए प्रति क्विंटल की हो रही है, लेकिन ज्यादा व्यापार नहीं हुआ है, यह मंदा केवल दहशत का नाजायज बताया जा रहे हैं। अत: उपभोक्ताओं की मांग सुधरने पर बाजार बढ़ जाएगा।
Rajma chitra: will be the shortage of stock
The new stock of rajma chitra has been started arriving from the markets of Maharashtra, the traders have already purchased the best quality stock before 15 days, due to this, there is a shortage of stock. The inferior quality stock has not been sell at any price, but here it’s prices improved by Rs 2 to Rs 72/75 per kg because of the constant buying of both medium and superior quality stock from Delhi Haryana and Punjab. The stock of Indian Brazil also ruling at Rs 105/108 per kg and the old stock of China also being available at Rs 110/114 per kg respectively. The market main increase due to the shortage of best quality stock and delay in the arrivals of crop from China.
राजमां चित्रा-अभी माल की कमी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा महाराष्ट्र की मंडियों से आ रहा है, लेकिन कारोबारियों द्वारा 15 दिन पहले ही बढ़िया माल छांट कर खरीद लिया गया, जिससे अब माल की कमी बन गई है। हल्के माल किसी भी भाव में नहीं बिक रहे हैं, लेकिन मीडियम एवं बढ़िया माल दिल्ली हरियाणा पंजाब की लिवाली से यहां 2 रुपए और बढ़कर 72/75 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। इंडियन ब्राजील के भाव भी 105/108 रुपए प्रति किलो बन गए हैं तथा चीन का पुराना माल 110/114 रुपए के बीच बिक रहा है, बढ़िया माल की कमी एवं चीन की फसल लेट होने से अभी बाजार कुछ और बढ़ सकता है।
Gram kabuli: prices may increase after sometime
Huge amount of Gram Kabali stock has been lying in all the markets including Delhi and the traders are disappointed due to the decrement in the prices from the past some days, despite this, the prices have beenuling at higher level in the international market which will not let the prices to go down. No new crop will likely to arrive in the near future and the consumption may increase in the current month but there is a silence of demand in the wholesale markets. The prices may not show more downfall on seeing the prices from the producing markets.
काबुली चना-ठहर कर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि काबुली चने का स्टॉक दिल्ली सहित आसपास की मंडियों में पड़ा हुआ है तथा पिछले काफी दिनों से मंदा चलने से कारोबारियों में काफी निराशा बना हुआ है, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव चल रहे हैं, जो यहां से घटने नहीं देंगे। काबुली चने की कोई फसल आने वाली नहीं है। चालू महीने में काबुली चने की खपत बढ़ गई है, लेकिन थोक बाजारों में ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है आगे उत्पादक मंडियों से पड़ते को देखते हुए वर्तमान भाव में मंदा नहीं लग रहा है।
Pea: should trade at the current level
The demand of pea reported to be weak in pulses, due to this reason, pea prices softened by Rs 25/50 per kg. Presently, the prices have been ruling at the higher level from the ports and both the local and upcountry demand seems constant, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices and it is profitable not to trade at the current level. The new crop will likely to arrive after a year and thecrop may show downfall due to the unfavourable in Canada.
मटर-व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) दलहनों में मांग बहुत ही कमजोर चल रही है, जिस कारण सफेद मटर में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की और नरमी दर्ज की गई है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है। यहां से कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। मटर की फसल आने में अभी पूरा साल पड़ा है तथा कनाडा में भी प्रतिकूल मौसम से फसल में पोल का अंदेशा बन गया है।
