The offtake of Fenugreek reported to be weak at the higher level, due to this reason, it’s prices held firm at Rs 6200 per quintal. Recently, the prices have gain by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and consumption of fenugreek reported to be stable at the same level of the previous day in the markets of Rajasthan. The market sentiments may affect due to the report of improvement in flood like situation. In this circumstances, there is no possibility of fear of downfall in the spot Fenugreek prices during the coming days.
मेथीदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की प्रमुख मड़ियों में मेथी की आवक तथा खपत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Nutmeg: no possibility to increase
The offtake of nutmeg reported to be weak at the higher level, as a result, the prices of nutmeg remained stable at Rs 695 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect on seeing the upcoming big festival like Diwali after Navratri. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
जायफल : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली,24 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। नवरात्रि तथा इसके बाद दीवाली जैसा बड़ा त्यौहार होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: not likelybto increase
The prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 13000 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract improved by Rs 18 or 0.15 percent to Rs 12238 per quintal due to the nominal speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 13 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 18 रुपए या 0.15 प्रतिशत सुधरकर 12,238 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Poppy seeds: will remain sluggish
The offtake of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, the prices of poppy seeds Turkey held firm at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the constant downfall in temperature. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming days.
पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में धीमी गति से कमी आनी शुरू हो गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रह सकता है।
Coriander: held sluggish
The sale of coriander reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, coriander Badami prices held stable at Rs 9000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 2500/3000 bags of turmeric reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 64 or 0.77 percent to Rs 8276 per quintal due to the weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the near future.
धनिया : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 9 हजर रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब ढाई-तीन हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 64 रुपए या 0.77 प्रतिशत मंदा होकर 8276 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया सुस्त ही बना रह सकता है।
Big cardamom: no increment
The prices of big cardamom kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1450 per kg due to the weak offtak even after the sluggish prices. Recently, the prices hav gone down by Rs 20 per kg. It’s average auction price were at Rs 1250/1845 per kg in the last auction which held on 18th September. There is no possibility of more up trend in the crisis during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 18 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1845 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: will remain sluggish
The prices of cumin declined by Rs 100 to Rs 20500 per quintal due to the weak sale even after the feeble prices. Before this, the prices declined by Rs 200 per quintal. There were around 22,000 bags of turmeric cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The active contracr prices improved by Rs 10 per 0.05 percent to Rs 19420 per quintal due to the nominal speculative buying. The market sentiments may affect because the sowing of new crop has been started after Dussehra and weak export. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जीरा : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए मंदा होकर 20,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 10 रुपए या 0.05 प्रतिशत सुधरकर 19,420 रुपए पर हो गया। निर्यात कमजोर बना होने तथा दशहरे के बाद नई फसल की बिजाई शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रह सकता है।
