The offtake of copra reported to be sluggish at the higher prices, as a result, here, the prices of copra in bags remained stable at Rs 36000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments mein affect because of the ongoing festival season. The spot copra prices will likely to remain strong during the near future.
गोला : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।
Cashew: will remain sluggish
The sale of cashew reported to be sluggish at the higher level, due to this reason, the prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.
काजू : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।
Almond kernel: no more downfall
The sale of almond kernel reported to be week even after the feeble prices, due to this reason, here, the prices of almond kernel California slipped by Rs 20 to Rs 750 per kg. Before this, the prices have declined by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festivals and weak import than the normal level. There is no possibility of downfall in the prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : रुक सकती है मंदी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री में और कमी दर्ज की गई। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए मंदी होकर 750 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा त्योहारों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी की मंदी रुक सकती है।
