New Delhi, 23 September (NNS): The trade of moth reported to be weak amongst all the pulses. On the other hand, the new crop has been started arriving, despite this, the prices of old stock remained stable at Rs 5500/5600 per quintal due to the downfall in the crop. The seeds reported to be weak in Nagaur, Deedwana, Dausa and Chaumu line due to the constant rainfall during the previous days. The import prices have not been ruling at the higher level from the producing markets. Its all-round sowing seems good, but the equation may get change due to the unfavourable weather conditions. Therefore, the trade should not be done at the lower level.
मोठ-फसल में पोल
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) मोठ सहित सभी दलहनों का कारोबार काफी ठंडा रहा दूसरी ओर नई फसल शुरू हो गई है। इन सब के बावजूद भी फसल में पोल आने से मोठ के भाव 5500/5600 रुपए प्रति कुंतल पर नए पुराने माल के नरमी लिए टिके हुए हैं। पिछले दिनों की लगातार बरसात होने से नागौर डीडवाना दोसा चौमू लाइन में दाने कम निकल रहे हैं। उत्पादक मंडियों से आज की तारीख में मोठ मंगाने पर पड़ता महंगा नहीं लग रहा है। इसकी बिजाई भी चारों तरफ अच्छी हुई थी लेकिन मौसम की मार ने समीकरण बदल दिया है। अत: अब ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Wheat: appropriate amount of stock in the central pool
New Delhi, 23 September (NNS): The supply of wheat showed downfall in the private sector in the private sector and huge amount of wheat has been purchased by the roller flour mills and the flour chakkis at the reserve price of Rs 2550 per quintal, due to this reason, its prices strengthened at Rs 2860/288870 per quintal. The market of maida, suji and chokar remained close with the uptrend, but it is profitable to sell the stock at the current level because the government will sell the stock in OMSS after the increment in the market. Now, the consumption of wheat may increase day by day during the coming days, but huge amount of stock has been lying in the markets.
गेहूं- केंद्रीय पूल में स्टाक पर्याप्त
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति प्राइवेट सेक्टर की मंडियों में घट गई तथा सरकार के रिजर्व प्राइस 2550 रुपए को देखकर अधिकतर रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों ने गेहूं की खरीद प्रचुर मात्रा में की है, जिस कारण इसके भाव मजबूती लिए 2860/2870 रुपए प्रति कुंतल हो गए। मैदा सूजी चोकर में भी तेजी लिए बाजार बंद हुए, लेकिन अब इन भावों में एक बार माल बेचना चाहिए, क्योंकि सरकार कभी भी बाजार और बढ़ते ही ओ एम एस एस में गेहूं की बिक्री शुरू कर सकती है। अभी आने वाले समय में दिन प्रतिदिन गेहूं की अतिरिक्त खपत रहेगी, लेकिन स्टाक में माल ज्यादा है, इसका भी ध्यान रखना है।
Bold rice: support of export demand
New Delhi, 23 September (NNS): The loading of bold rice seems constant for Nepal and Bangladesh from the bordering areas of India. The tenders have also been invited for new export deals to Bangladesh, which will be over on 6th October, due to this reason, the loading of rice sela may increase in the rice mills of Bengal. Apart from this, some exporters have shipped the stock from Gandhidham, due to this reason, the market showed strong trend in Haryana and Punjab, but the governmental and non-governmental stock also being traded at the lower level in Bihar, UP, Bengal and Jharkhand, due to this, there is no possibility of long uptrend in the prices. The availability of paddy seems feeble due to the weak rainfall in UP, but huge amount of rice has been available at the lower level which will not let the prices to go up. Here, the prices showed strong trend due to the higher enquiry from the exporters and the market may show heavy uptrend.
मोटे चावल-निर्यात मांग का सपोर्ट
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) भारत के सीमावर्ती मंडियों से मोटे चावल की लोडिंग नेपाल बांग्लादेश के लिए सुनी गई। बांग्लादेश के लिए नए निर्यात सौदे के लिए भी टेंडर मांगे गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है, इसलिए बंगाल की राइस मिलों में सेला चावल की लोडिंग और बढ़ जाएगी। इसके अलावा गांधीधाम से भी कुछ निर्यातकों ने माल शिपमेंट किया, जिस कारण कुछ बाजार हरियाणा पंजाब में भी मजबूत बोलने लगे हैं, लेकिन सरकारी व गैर सरकारी स्टॉक के माल तेजी से यूपी बिहार बंगाल झारखंड में मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिससे लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रहे हैं। यूपी में बरसात कम होने से कुछ धान की उपलब्धि घट सकती है, लेकिन मुफ्त वितरण वाला चावल भारी मात्रा में सस्ते भाव में आ रहा है, जो तेजी नहीं आने देगा। इधर बासमती चावल में निर्यातकों की पूछ परख से बाजार मजबूत हो गए हैं तथा आगे अभी और तेज हो जाएंगे।
Maize: downfall for some days
New Delhi, 23 September (NNS): The crop of maize has been ruling in the Unjhani, Hathras, Aita and Kasganj line of UP. There, it is being traded at Rs 2060/2080 per quintal in truck load and the inferior quality stock also 1800/2000 per quintal. There is a heavy shortage of best quality stock, despite this, the arrivals have been started decreasing, due to this reason, the market may show downfall during the coming days.
मक्की-अभी कुछ दिन मंदा
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी के ऊंझानी हाथरस एटा कासगंज लाइन में चल रही है। वहां 2060/2080 रुपए प्रति कुंतल ट्रक लोड में व्यापार हो रहा है, नीचे वाले माल नमी के हिसाब से 1800 से 2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, बढ़िया माल की भारी कमी बनी हुई है, इन सब के बावजूद भी अब आवक टूटने लगी है, जिस कारण मंदा रुक सकता है।
Millet: no trade of uptrend
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of new stock of millet slipped by Rs 10/15 per quintal. The new stock also being traded at Rs 2200/2225 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the old stock also being traded at Rs 2250/2275 per quintal. The new crop will likely to arrive in eastern UP, due to this, the prices may not show downfall during the coming days.
बाजरा- अभी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे में 10/15 रुपए प्रति क्विंटल नये मालों में नरमी लिए बाजार बंद हुए। नया माल 2200/2225 रुपए प्रति कुंतल हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहे हैं, जबकि पुराना माल 2250/2275 रुपए का व्यापार हो रहा है। पूर्वी यूपी में नई फसल आने में अभी एक महीने का समय बाकी है, इसलिए और मंदे वाली बात नहीं है।
Masoor: possibility to increase
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of masoor showed soft trend in the weekend after the uptrend in the prices during the previous days, but the prices have been ruling at the higher level from the markets of MP and the demand of chanti and malka seems constant from the eastern parts of the country, on seeing this, the trade will be profitable at the current level. In Bilti, bold masoor also reduced by Rs 150 to Rs 6720/6730 per quintal during the previous week, but the prices showed strong trend. The trade will be profitable during the coming days.
मसूर-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों आई भारी तेजी के बाद सप्ताहांत में मामूली मसूर के भाव नरम जरूर रहे, लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों से ऊंचे भाव में माल मिल रहे हैं तथा छांटी व मलका की लगातार पूर्वी भारत की मांग बनी हुई है, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की मसूर में आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने वाला है। पिछले सप्ताह यहां मोटी मसूर बिल्टी में 6720/6730 रुपए प्रति क्विंटल पर 150 रुपए घट गई थी, लेकिन सप्ताहांत में अंदरुनी मजबूती दर्ज की गई। अब इन भावों में व्यापार खुलकर करना चाहिए।
Urad: market has remained under pressure
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of bold stock gained by Rs 200 per quintal in the previous week. Here, the SQ quality stock also being traded at Rs 8300 per quintal, but the prices may corrected by Rs 250 per quintal. The sale of dal dhoya and chilka seems feeble before one day, due to this, the prices of raw stock reported to be weak. The prices of urad FAQ declined to Rs 7330 per quintal. Now, it is profitable to purchase the stock at the current level.
उड़द-अभी बाजार दबेगा
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में 200 रुपए प्रति कुंतल मोटे माल में बढ़ गए थे, यहां एसक्यू क्वालिटी का 8300 रुपए का व्यापार हो गया, लेकिन चालू सप्ताह में मुनाफा वसूली बिकवाली से 250 रुपए का करेक्शन आ गया। एक दिन पहले दिन दाल धोया व छिलका की बिक्री काफी ठंडी पड़ जाने से कच्चे माल के भाव नीचे आ गए। उड़द एफ ए क्यू भी घटकर 7330 रुपए का व्यापार रह गया। अभी इसमें एक बार माल खरीदना चाहिए।
Moong: should take profit
New Delhi, 23 September (NNS): Both the inferior and superior quality stock of Rajasthan and Maharashtra has been started unloading which is being traded at Rs 5000/7500 per quintal. Some stock also being traded at Rs 4000/4500 per quintal, due to this, the dhoya manufacturing companies are purchasing the stock as per the needs and the sale of best quality stock reported to be weak, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the current level. The prices of moong may not show uptrend due to the arrivals of huge amount of quantity and quality difference. Huge amount of both inferior and old stock has been lying in the markets.
मूंग-अब मुनाफा लेते रहिए
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र राजस्थान की नई मूंग हल्की एवं बढ़िया क्वालिटी की लगातार उतरने लगी है, जो यहां 5000/7500 प्रति कुंतल के बीच बिक रही है। कुछ माल 4000/4500 रुपए तक के भी आ रहे हैं, इसलिए धोया कंपनियां अपने पड़ते के हिसाब से माल खरीद रही हैं, बढ़िया माल की बिक्री पूरी तरह ठप पड़ गई है, इन परिस्थितियों में पुराने माल को बेचते रहना चाहिए। क्वालिटी डिफरेंस एवं क्वांटिटी अधिक आने से मूंग में तेजी बिल्कुल नहीं आएगी।यहां नई हल्की एवं पुराने स्टॉक के भारी माल के ज्यादा है।
Tur: no more downfall
New Delhi, 23 September (NNS): The demand of dal mills reported to be sluggish and here, the market has been ruling at Rs 6400 per quitnal due to the availability of lemon tur at the lower level from Chennai. Now, the demand showed strong trend at the lower level. We believe that huge amount of tur stock has been available in Burma and in Chennai. The containers of previous days have been standing in Chennai, but the stock has not been available at the lower level. In these circumstances, it is profitable to trade at the current level during the coming days.
तुवर-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने तथा चेन्नई से लगातार रंगूनी घटाकर लेमन तुवर मिलने से बाजार लुढ़क कर यहां 6400 रुपए प्रति कुंटल का रह गया है। अब इन भावों में दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई हैं। हम मानते हैं कि तुवर की उपलब्धि बर्मा में भी भारी मात्रा में है तथा चेन्नई में भी पिछले दिनों के आए कंटेनर खड़े हैं, लेकिन वर्तमान भाव से नीचे पड़ते का माल नहीं मिल रहा है। इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में लिवाली करना चाहिए।
Gram desi: prices may increase after the correction
New Delhi, 23 September (NNS): There is a shortage of gram desi stock in the pipeline and the upcoming stock has been available at the higher level. The stock of Australia has already been sold out in the markets, due to this, its prices declined by Rs 100 to Rs 5925 per quintal during the previous week. Today, the market showed strong trend. Now, it is profitable to sell the purchase the stock at the current level because the market may gain by Rs 300 per quintal during the near future.
देसी चना-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने का स्टाक पाइप लाइन में बहुत कम है तथा आने वाले माल ऊंचे पड़ते के मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी माल काफी निपट गए हैं। यही कारण है कि गत सप्ताह इसमें 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर 5925 रुपए प्रति कुंटल का लॉरेंस रोड पर व्यापार रह गया है, आज भी खुलते बाजार भी मजबूती लिए बोले गए। इन भावों में एक बार फिर माल पकड़ना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर बाजार 300 रुपए तेज लग रहा है।
Rajma chitra: no possibility to decrease
New Delhi, 23 September (NNS): The supply of rajma chitra showed downfall and the stock has not been available at the lower level from the current level from all the desi and imported stock, despite this, the traders are selling the stock after declining of Rs 2 per kg in the week after the uptrend in the prices during the previous week because of the feeble demand. However, huge amount of stock has not been available at the lower level, in these circumstances, the prices may increase by Rs 5 per kg in China, Indian Brazil and Varun Bhutani stock.
राजमां चित्रा-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा की आपूर्ति कम रही तथा देश-विदेश की सभी मंडियों में वर्तमान भाव से नीचे पड़ते का माल नहीं मिल रहा था, इन सब के बावजूद भी ग्राहकी कमजोर होने से पूरे सप्ताह की तेजी के बाद सप्ताह में 2 रुपए घटाकर बिकवाल आ गए थे। हालांकि घटे भाव में प्रचुर मात्रा में माल नहीं मिल रहा है, इन परिस्थितियों में चाइना, इंडियन ब्राज़ील एवं वरुण भूटानी माल में 5 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है।
Gram kabuli: no logic of downfall
New Delhi, 23 September (NNS): There is a lack of arrival pressure of gram kabuli from the producing markets, but the market showed soft trend due to the feeble demand. Here, the unfiltered stock of Maharashtra also ruling at Rs 63/66 per kg as per the quality and the prices may not show downfall on seeing the consumption at the current level. Therefore, the buying will be profitable at the current level.
काबुली चना-मंदे का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों से काबुली चने में माल का प्रेशर नहीं रहा, लेकिन ग्राहकी कमजोर होने से बाजार थोड़ा सुस्त बोले गए। यहां दो दिनों में 63/66 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी के अनुसार महाराष्ट्र के बिना छने हुए माल बोले गए तथा वर्तमान भाव पर आगे खपत को देखते हुए मंदा नहीं लगता है। अत: लिवाली लाभदायक रहेगी।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 23 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum remained strong at Rs 9100/9200 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 4950/5000 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4750/4800 per quintal in loose. The prices of guar October delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9100/9200 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4950/5000 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4750/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
