New Delhi, 23 September (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Red chilli: not likely to remain high
New Delhi, 23 September (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 60000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices declined by Rs 500 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will not likely to increase during the coming days.
लालमिर्च : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली,23 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 60 हजार बोरियों की आवक होने तथा 500 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 23 September (NNS): Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2550 per kg because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom went up to 94773 kg in the South Indian Green Cardamom Company Limited, Kochi which held during the previous day. Its average auction price went down to Rs 2479.33 per kg because of the weak buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2540.24 per kg in the last auction which held on 13th September. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2550 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई साऊथ इंडियन ग्रीन कार्डमम कंपनी लिमिटेड, कोच्चि नीलामी में इसकी आवक बढ़कर 94,773 किलोग्राम की हुई थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2479.33 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 13 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2540.24 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 23 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara eased by Rs 5 to Rs 725 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of flood in most of the areas of North India. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री में और कमी दर्ज की गई। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए और नरम होकर 725 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। उत्तर भारत में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने की उम्मीद है।
Dry ginger: held strong
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 24800 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the coming days.
सौंठ : मजबूती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2500 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak availability and supply than the normal level. There is no fear of downfall in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने की सूचनाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।
Cumin: not likely to improve
New Delhi, 23 September (NNS): Here, the prices of cumin declined by Rs 200 to Rs 20600 per quintal owing to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 90 or 0.46 percent to Rs 19440 per quintal due to the weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the weak export in July. The spot cumin prices will likely to improve during the coming days.
जीरा : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 20,600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 90 रुपए या 0.46 प्रतिशत मंदा होकर 19,440 रुपए पर आ गया। गत जुलाई महीने में निर्यात में कमी आने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित होने लगी है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार के आसार नहीं हैं।
