New Delhi, 19 September (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish even after the feeble prices, as a result, here, its prices remained stable at Rs 685 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5/10 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. However, there is a lack of activeness from the exporters, but there is no possibility of long uptrend in the spot nutmeg prices during the near future.
जायफल : लंबी मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली,19 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 685 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना हुआ है परन्तु अब जायफल में लंबी मंदी की आशंका भी नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: will likely to remain strong
New Delhi, 19 September (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 12900 per quintal due to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100/200 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 50 or 0.41 percent to Rs 12150 per quintal due to the limited speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.
हल्दी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 12,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 50 रुपए या 0.41 प्रतिशत तेज होकर 12,150 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में मजबूती बनी रह सकती है।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 19 September (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the higher arrivals and availability than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आवक तथा उपलब्धता सामान्य से अधिक बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Coriander: not likely to increase
New Delhi, 19 September (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 9000 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 3000/3500 bags of coriander reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices rose by Rs 68 or 0.81 percent to Rs 8420 per quintal because of the higher speculative buying. There is a possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब तीन-साढ़े तीन हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 68 रुपए या 0.81 प्रतिशत तेज होकर 8420 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no long uptrend
New Delhi, 19 September (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1460 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The average auction price reported to be at Rs 1250/1845 per kg in the last auction which during the previous days. The market sentiments may affect due to the new crop. There is no possibility of long uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1460 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। बीते दिन हुइनीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250-1845 रुपए हो जाने की सूचना मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cumin: will remain sluggish
New Delhi, 19 September (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 20800 per quintal because of the sluggish offtake even after the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 16000/17000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 75 or 0.39 percent to Rs 19555 per quintal because of the limited speculative selling. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
जीरा : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी जीरे के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 20,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का नाममात्र सुधार हुआ था। ऊंझा में इसकी करीब 16-17 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से सक्रिय वायदा 75 रुपए या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 19,555 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती जारी रहने के आसार हैं।
Fenugreek: will remain strong
New Delhi, 19 September (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6200 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the heavy flood in North India. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming days.
मेथीदाना : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उत्तर भारत में बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मजबूती बनी रह सकती है।
