New Delhi, 18 September (NNS): Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2600 per kg because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The arrivals of small cardamom went up to 96184 kg in the CPMC auction which held during the previous day. Its average auction price went down to Rs 2540.70 per kg because of the weak buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2550.95 per kg in the last auction which held on 8th September. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई सीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 96,184 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा लिवाली घटने से इसकी औसत नीलामी कीमत भी नरम होकर 2540.70 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 8 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2550.95 रुपए थी। नीलामियों में आवक होती जा रही वृद्धि से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Red chilli: will remain sluggish

New Delhi, 18 September (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 60000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect on seeing the consumption season. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming days.

लालमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली,18 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत के समय को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Cloves: not likely to increase

New Delhi, 18 September (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain high during the near future.

लौंग : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में तेजी की संभावना नहीं है।

Black pepper:  will remain sluggish

New Delhi, 18 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara held firm at Rs 730 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi.  The market sentiments may affect because of flood in most of the areas of North India. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish in the spot black pepper prices during the near future.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। उत्तर भारत में बाढ़ की स्थिति जारी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility to decrease

New Delhi, 18 September (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 24800 per quintal due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish supply. The spot dry ginger prices will likely to remain  weak during the coming days.

सौंठ : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आपूर्ति सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Pistachio: not likely to increase

New Delhi, 18 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2500 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the sluggish demand from the ice cream makers and lack of weddings. The spot pistachio prices will not likely to increase during the coming days.

पिस्ता : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने तथा आइसक्रीम निर्माताओं की मांग सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Cumin: may show downfall

New Delhi, 18 September (NNS): Here, the prices of cumin remained firm at Rs 20800 per quintal owing to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices reduced by Rs 70/80 per 20 kg. The active contract prices gained by Rs 95 or 0.50 percent to Rs 19275 per quintal due to the improved speculative buying. The spot cumin prices will not likely to decrease during the coming days.

जीरा : घट सकता है

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी जीरे के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 20,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का नाममात्र सुधार हुआ था। ऊंझा में इसकी आवक घटकर करीब 13-14 हजार बोरियों की होने तथा 70-80 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुधरने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.50 प्रतिशत तेज होकर 19,275 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत घट सकता है।