New Delhi, 17 September (NNS): The sale of almond kernel reported to be high even after the feeble prices, due to this reason, the prices of almond kernel California improved by Rs 10 to Rs 800 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect higher booking rates and weak import than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री में वृद्धि देखी गई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए बढ़कर 800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने तथा बुकिंग दर भी बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Copra: will remain strong

New Delhi, 17 September (NNS): The sale of copra reported to be weak at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 36000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak availability and supply than the normal level. The spot copra prices will likely to remain strong during the near future.

गोला : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Cashew: not likely to increase

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off and weak supply and availability than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। हालांकि आपूर्ति तथा उपलब्धता तंग बताई जा रही है लेकिन खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।