New Delhi, 09 September (NNS): The arrival pressure of the stock in all the markets due to the higher arrivals pressure of the kharif crop. On the other hand, the crop of kharif crop seems good in all the states like Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. The farmers have sown huge amount of stock, in these circumstances, there is no logic of uptrend in the prices. The new moong of Maharashtra and Karnataka has been started arriving in the markets and the crop seems delayed, but the crop of Rajasthan reported to be high. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. The government has been selling the stock of MP at the lower level at the minimum support price, but it will not affect the trade. Here, both the inferior and superior quality stock of millet is being traded at Rs 5900/7800 per quintal, which may not show uptrend till the arrival of the new crop.

मूंग-इन भाव में बेचते रहिए

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) मूंग गर्मी वाली फसल बहुत बढ़िया आने से सभी मंडियों में माल का दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर खरीफ सीजन में आने वाली मूंग राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक तीनों ही राज्यों में बहुत ही बढ़िया बताई जा रही है। आने वाली फसल भी किसान अधिक बिजाई किए हैं, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का कोई लॉजिक नहीं बनता है। महाराष्ट्र कर्नाटक में नयी मूंग भी आने लगी है, फसल कुछ खराब जरूर है, लेकिन राजस्थान की भी फसल तैयार है। अत: अभी इन भाव में अपना ही माल बेचना चाहिए। सरकार छिटपुट पिछले दिनों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एमपी में कुछ खरीद की थी, लेकिन उससे कोई विशेष प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। यहां हल्के भारी माल 5900/7800 रु प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं, जो नई फसल के प्रेशर तक तेजी नहीं आने देंगे।

Wheat: downfall due to the higher arrivals

New Delhi, 09 September (NNS):The supply of wheat reported to be high in the roller flour mills from the producing markets due to the favorable weather conditions in UP and MP from the days. Apart from this, the stockists started selling their stock at the lower level, due to this reason, the prices softened by Rs 10/15 to Rs 2845/2850 per quintal. Now, the market showed soft trend for some days. Therefore, the stock is being available at Rs 2900 per quintal. The market may show downfall during the near future.

गेहूं-आवक बढ़ने से मंदा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों से एमपी यूपी में मौसम साफ होने से गेहूं की आपूर्ति कच्ची मंडियों से रोलर फ्लोर मिलों में बढ़ गई है। इसके अलावा स्टॉकिस्ट भी बिकवाल घटाकर आने लगे हैं, जिस कारण 10/15 रु प्रति कुंतल उपर के भाव से आज नरमी लिए 2845/2850 रु प्रति क्विंटल हो गया। अभी कुछ दिन बाजार और नरम रहेगा। अत: निकट 2900 रुपए भी बनना मुश्किल लग रहा है। बाजार इसके नजदीक आते ही बैक मार जाएगा।

Fine rice: higher supply of paddy

New Delhi, 09 September (NNS):In Amritsar and Tarantaaran line of Punjab, the arrivals of new stock of paddy 1509 reported to be around 3 lakh bags due to the clearance of weather from the last one week. Here, the arrivals of paddy 1509 reported to be high in the producing markets including Gadarpur, Bilaspur, Rudrapur, Unjhani, Behjoi, Ramnagar, Kashipur, Kicha. There also, the prices have been ruling at Rs 2850/3100 per quintal as per the quality. The reality is that around 20/25 percent of paddy has been affected in Punjab. On the other hand, the exporters are purchasing less amount of stock from the rice mills, due to this reason, the market has remained under pressure, but the market may show uptrend due to the arrival pressure after some days. Therefore, the trade of basmati rice should not be done at the lower level. Here, the prices of rice reduced by Rs 25/50 per quintal due to the fluctuations in the sale policy of bold rice and the new crop has been ready, due to this, the market may not show downfall for some days.

बारीक चावल- धान की आपूर्ति में बढ़ीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) मौसम एक सप्ताह से साफ होने से पंजाब के अमृतसर तरनतारन लाइन में 1509 नये धान की आवक  बढ़कर 3 लाख बोरी दैनिक हो गई है। इधर यूपी उत्तरांचल के गदरपुर बिलासपुर रुद्रपुर उझानी बहजोई रामनगर काशीपुर किच्छा आदि उत्पादक मंडियों में भी 1509 धान की आवक बढ़ गई है, वहां भी 2850/3100 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से धान बिकने लगा है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 20-25 प्रतिशत  पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक खरीद कम कर रहे हैं। जिस कारण  चावल में तेजी बाजार दबा हुआ है, लेकिन कुछ दिनों के बाद आवक का दबाव अनुकूल नहीं बनने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। अत: बासमती प्रजाति के चावल में ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। इधर मोटे चावल में सरकार की बिक्री नीति उदार होने से बाजार 25/50 रुपए प्रति कुंतल नीचे आ गए हैं तथा नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए इसमें तेजी नहीं लग रही है।

Maize: all-round selling pressure

New Delhi, 09 September (NNS):The selling pressure of maize seems constant from the stockists in UP and Bihar, due to which, the prices of maize reduced by Rs 50/75 to Rs 2350/2450 per quintal in Haryana and Punjab reach. The reality is that there is a panic situation in Bihar for some days, due to this reason, there is a panic situation among the traders, but the situation seems normal. Presently, the availability of maize reported to be Bihar, in these circumstances, the market has remained under pressure, but the market may increase due to the downfall in the kharif season of MP, Rajasthan and Maharashtra.

मक्की-अभी भी चौतरफा बिकवाली का प्रेशर

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) मकई में यूपी बिहार में स्टॉकिस्टों की बिकवाली का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजार 50/75 रुपए घटकर हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2350/2450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों कुछ बिहार में छापेमारी के चलते घबराहट का माहौल बन गया था, जिस कारण मक्की के कारोबारी में कुछ दहशत बन गया था, लेकिन अब सामान्य हो गया है। फिलहाल एथेनॉल क्वालिटी मक्की का उपलब्धि ज्यादा है, इन परिस्थितियों में बाजार कुछ दिन दबा रहेगा लेकिन मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र की खरीफ सीजन की फसल में पोल से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ेगा।

Millet: downfall due to the new stock

New Delhi, 09 September (NNS): The crop of millet seems delayed due to the constant rainfall. The arrivals of millet reported to be high in all the bordering areas including Dausa, Deedwana, Khatu, Nagaur and Haryana. There, millet is being traded at Rs 2175/2225 per quintal as per the quality. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2300/2350 per quintal. The old stock also being traded at Rs 2400/2425 per quintal. The millet of western UP will arrive after 15/20 days and the millet of millet will likely to arrive 15 days, in these circumstances, there is a shortage of the stock in Rajasthan because around 10/15 percent of the crop gets affected due to the heavy flood and the crop gets failed owing to the constant rainfall.

बाजरा-नये माल से मंदा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) इस बार लगातार बरसात होने से बाजरे की फसल कुछ लेट आई है। चालू सप्ताह में नए बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक बढ़ गई है। वहां 2175/2225 रुपए प्रति कुंतल के भाव में क्वालिटी अनुसार बाजरा बिकने की खबर थी, मौली बरवाला पहुंच में 2300/2350 रु का व्यापार हो रहा है तथा पुराना बाजार 2400/2425  रु बिक रहा है। पश्चिमी यूपी का बाजार 15-20 दिन बाद आएगा तथा प्रयागराज लाइन का बाजार 15 अक्टूबर के बाद आएगा, इन परिस्थितियों में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश राजस्थान के माल में भी नहीं है, क्योंकि यूपी में 10-15  प्रतिशत बाजरा बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा राजस्थान के भी कुछ क्षेत्रों में बाजरे को, अधिक बरसात से नुकसान हुआ है।

Masoor: prices may increase after the correction

New Delhi, 09 September (NNS):The bold masoor of Canada has been started unloading constantly, but there, in Bilti, the prices of masoor softened to Rs 6775 per quintal due to the availability of inferior quality stock, but the prices of desi stock showed strong trend owing to the improved buying. On the other hand, there is a shortage of small masoor stock in the markets, due to this reason, the market may show uptrend and the market may increase. This year, there is a shortage of both small and bold stock, in these circumstances, the market may increase. The difference between both the small and the small stock reported to be high.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मोटी मसूर कनाडा से उतर रही है, लेकिन वहां नीचे पड़ते के माल मिलने से यहां मोटी में मसूर बिल्टी में  नरमी लिए 6775 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है, लेकिन फिर से लिवाली सुधरने से इसके भाव  थोड़ा देसी माल में मजबूत हो गए हैं। उधर छोटी मसूर की मंडियों में भारी कमी बन गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी बढ़ गए हैं तथा अभी और बाजार बढ़ जाने के आसार हैं। इस बार छोटी-मोटी दोनों ही मसूर में माल की शॉर्टेज है, इन परिस्थितियों को देखते हुए आगे बाजार तेज ही रहेगा। मोटी एवं छोटी का अंतर और बढ़ गया है।

Urad:doubt about reaching rack on time

New Delhi, 09 September (NNS): The import deals seems constant from Rangoon, but there is a shortage of the stock as the stock has not been reaching at the rack points along with Delhi despite the rack loading from Chennai, due to this reason, the production of urad reported to be high in Rangoon, despite this, here, the prices of urad SQ also ruling at Rs 8250/8275 per quintal. Here, the prices showed heavy uptrend.  The government should pay attention to the transportation of its goods and for all when the rack is being loaded and it should be noticeable that how much stock will reach at the destination in how many days. The real reason for the delay is not the collusion of bookies or someone else.

उड़द-वर्तमान भाव में व्यापार करिए

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) उड़द के आयात सौदे रंगून से बराबर हो रहे हैं, लेकिन चेन्नई से रैक लोडिंग होने के बावजूद समय से दिल्ली सहित अन्य प्वाइंटों पर नहीं पहुंचने से माल की शॉर्टेज बन गई है। यही कारण है कि रंगून में उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी यहां उड़द एसक्यू 8250/8275 रुपए प्रति कुंतल के भाव में प्रचुर मात्रा में नहीं मिल रही है। यही महंगाई बढ़ने का कारण है। सरकार को अपने माल की ढुलाई पर एक बार ध्यान देना चाहिए कि रैक कब लोड हो रहा है तथा गंतव्य स्थान पर कितने दिन में पहुंच रहा है, लेट होने का वास्तविक कारण कहीं सटोरियों व किसी और की मिली भगत तो नहीं है।

Tur: may not show uptrend

New Delhi, 09 September (NNS):The upcoming crop of tur reported to be high in both the rabi and the kharif season because the all-round sowing seems high and the weather seems favorable. There were around 52 lakh metric tonnes of tur reported to arrive in the previous days which is higher than the same period of the previous year, due to this reason, the stock of Maharashtra also being available to the mills, but most of the mills are purchasing less amount of stock at the higher level. Here, the prices of lemon tur reduced by Rs 50 to Rs 6550 per quintal. The prices of lemon tur reduced by Rs 50 to Rs 6550 per quintal. The sale of patka lemon quality stock also ruling at Rs 8900/9200 per quintal because around 4-0/42 percent of the stock has been selling in the eastern parts of the country. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend during the near future.

तुवर-ज्यादा नहीं बढ़ेगी

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) अगली तुवर की रबी व खरीफ सीजन में आने वाली फसल भी बहुत बढ़िया आएगी, क्योंकि बिजाई चारो तरफ अधिक हुई है तथा मौसम भी दलहनी फसलों के लिए अनुकूल हो रहा है। पिछला उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर दाल मिलों को मिल रही है, लेकिन उसमें अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं। लेमन तुवर यहां 50 रुपए घटकर 6550 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी पर 8900/9200 के बीच चल रही है, क्योंकि मटर 40-42 प्रतिशत मिलकर पूर्वी भारत में बेच रहे हैं। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Gram desi: lack of demand

New Delhi, 09 September (NNS):  At Lawrence Road, the prices of gram Rajasthan on standing motor improved by Rs 25 to Rs 6050/6060 per quintal due to the strong demand from the mills even after the feeble prices. Some traders are quoting the prices at Rs 6075 per quintal. Both the dal and besan has been rapidly mixing the stock of pea, due to this, the consumption of gram desi and gram showed downfall, but there is a shortage of old stock in the pipeline and the new crop will likely to arrive before December. Therefore, the gram desi at Lawrence Road may show uptrend may show uptrend.

देसी चना-ग्राहकी का सन्नाटा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने में घटे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से 25 रु सुधरकर लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में 6050/6060 रु प्रति क्विंटल तक व्यापार हो गया, कुछ कारोबारी 6075 भी बोल रहे थे। वास्तविकता यह है कि मटर की दाल एवं बेसन धड़ल्ले से मिक्स हो रही है, जिससे देसी चना व दाल की खपत घटी जरूर है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने एवं आयातित माल भी निपट जाने आने वाले नये माल दिसंबर से पहले नहीं आएंगे। अत: आगे चलकर बाजार लॉरेंस रोड पर बढ़ सकता है।

Rajma chitra: shortage of the stock

New Delhi, 09 September (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in the pipeline. On the other hand, the new crop will likely to arrive after a long time, due to this reason,its prices eased by Rs 2/3 which stood that of China at Rs 111/116 per kg and that of Indian Brazil at Rs 107/110 per kg respectively due to the constant demand. The stock of Bhutan also being quoted at the higher level. The prices may gain by Rs 2/3 per kg due to the shortage of the spot stock.

राजमां चित्रा-अभी माल की कम

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइपलाइन में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर  चीन के माल आने में अभी विलंब है।  जिस कारण चालू सप्ताह में ग्राहकी 2/3 रुपए घटकर चीन 111-116 एवं इंडियन ब्राजील 107/110 रुपए प्रति किलो बिक गया। भूटानी माल में भी बढ़ाकर बोलने लगे हैं। आगे हाजिर में माल के अभाव में दो-तीन रुपए की और तेजी लग रही है।

Gram kabuli: prices may increase after some time

New Delhi, 09 September (NNS): The stock of gram kabuli has been lying in the markets whereas, there is a shortage of the stock as expectedly. Its prices gained by Rs 300 per quintal due to the lack of demand in the current week. The unfiltered stock of Maharashtra also being quoted at Rs 6300/6700 per quintal. The prices of the stock reduced by Rs 200/300 per quintal.  No new crop will likely to arrive after a long time. Therefore, there is no logic of downfall in the prices during the near future.

काबुली चना-अभी ठहर कर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने का भी मंडियों में स्टाक, केवल कारोबारियों को दिखाई दे रहा है, जबकि उतना नहीं है, जितना शोर सराबा ज्यादा है। चालू सप्ताह  ग्राहकी के अभाव में 300 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त पर यहां महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 6300/6700 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बिक गया। अन्य मालों में भी 200/300 रुपए की गिरावट आ गई। नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है। अत: और घटने का कोई लॉजिक नहीं है।

Pea: should trade at the current level

New Delhi, 09 September (NNS):  The trade of pea reported to be good from Kolkata, Mundra and Mumbai port, due to this, the prices may show downfall. The markets of Kolkata have been ruling at the higher level as compared to the other markets because there, the consumption of pea dal seems high in besan and gram dal and the demand seems good in all the states like Orissa, Bengal, Assam and Jharkhand as the prices of the stock seems feeble. Therefore, it is being traded at Rs 31.5 and unfiltered stock at Rs 36 per kg respectively.

मटर-व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) मटर में कोलकाता मुंदड़ा एवं मुंबई बंदरगाह से व्यापार बढ़िया रहा, जिससे गिरते भाव को विराम लग गया। कोलकाता मंडी अन्य बंदरगाहों से तेज चल रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि वहां मटर दाल की खपत बेसन व चने की दाल, तुवर की दाल में बढ़ गई है तथा सस्ता होने से उसकी मांग उड़ीसा बंगाल असम झारखंड सभी राज्यों की अच्छी है। अत: बंदरगाहों पर 31.5/31.5 रुपए एवं यहां बिना छनी हुई 36 रुपए में और रिस्क नहीं है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 16 September (NNS): In Jodhpur mandi, guar gum prices held strong at Rs 9200/9300 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5200/5250 per quintal because of the weak selling. In Hisar, its prices also being quoted at Rs 4700/4800 per quintal. The prices of guar September delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9200/9300 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5200/5250 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में  तेजी रही। आपूर्ति  व मांग को  देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।