New Delhi, 12 September (NNS): The masoor of Canada has been started unloading at Mumbai and Mundra port, due to this reason, here, its prices softened at Rs 6200/6250 per quintal, due to this reason, the supply of masoor also reported to be weak in Mungaoli, ganj Basauda, saagar, Bhopal and Beenaganj line, despite this, in Bilti, it is being traded at Rs 6800/6850 per quintal in spot. Its new crop will likely to arrive after a long time. On the other hand, the crop does not seems favourable, in these circumstance, the prices will likely to remain high and there is no risk in the trade at the current level.
मसूर-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) कनाडा के माल लगातार मुंबई मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रहे हैं, जिस कारण यहां 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल पर नरमी लिए बना हुआ है, इस वजह से मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति कम होने के बावजूद भी हाजिर में 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिल्टी में व्यापार हो रहा है। अभी नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, उधर कनाडा में भी फसल अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए तेजी जारी रहने की उम्मीद है तथा वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।
Wheat: no more fluctuations
New Delhi, 12 September (NNS): This year, the production of wheat reported to be high and the procurement of government has reached the target level, despite this, the prices of wheat have been ruling between Rs 2860/2870 per quintal and there is no possibility of more uptrend in the prices. The prices of wheat have been ruling at the higher level in the neighbouring markets of the Delhi and maida mills, due to this, there is a competitive supply of products in from the speculators, in these circumstances, the trade should be done as per the needs. The government has fixed the reserve price of Rs 250 as compared to the previous year. The prices may not show downfall from here.
गेहूं- कुछ दिन ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि इस बार गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा सरकार की तत्परता के चलते गेहूं की खरीद लक्ष्य के आसपास पहुंच गया है, इन सब के बावजूद भी 2860/2870 रुपए प्रति कुंटल का जो गेहूं के भाव चल रहे हैं, इसमें ज्यादा घटने बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। मैदा मिलो एवं दिल्ली की बाहर की मंडियों में ऊंचे भाव में गेहूं उपलब्ध हो रहे हैं, इसलिए प्रोडक्ट की सप्लाई दिसावरों में प्रतिस्पर्धात्मक बनी हुई है, इन परिस्थितियों में अभी जरूरत का व्यापार करना चाहिए। सरकार का रिजर्व प्राइस 250 रुपए, गत वर्ष की तुलना में ऊंचा है। यहां से मंदा भी नहीं लग रहा है।
Basmati rice: higher arrivals of paddy
New Delhi, 12 September (NNS): The arrivals of paddy 1509 and 1718 reported to be high in all the markets of Kaithal, Tarawadi, Cheeka, Tohana of Haryana and Amritsar, Tarantaaran and Jandiyala Guru of Punjab in between the unfavourable weather conditions. The prices of paddy reduced by Rs 150/200 per quintal from the last two days, due to its effect, here also, the prices of old rice slipped by Rs 150/200 per quintal. Now, the arrivals of new stock reported to be weak because the milling has not been done as the paddy has not been dried wet. The prices of rice sela 1718 and rice sela 1509 also ruling at Rs 6700/6750 and Rs 6250/6350 per quintal respectively. The market may show uptrend on seeing the harvesting of paddy, but there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the loss in Punjab.
बासमती चावल-धान की आवक बढ़ी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) गर्मी वाले बाजरे का उत्पादन इस बार कम जरूर हुआ है, लेकिन मकई के हल्के माल काफी नीचे बिकने से बाजरे की बिक्री, खपत वाले उद्योगों में काफी घट गई है। गर्मी वाला बाजरा राया मथुरा हाथरस लाइन में खपत में लगातार जा रहा है, वह इंडस्ट्रीज में नहीं जा रहा है। इसकी नई फसल आने में अभी 15-20 दिन का समय बाकी है, इस समय बाजरे की फसल तैयार खड़ी है, कुछ क्षेत्रों में पककर कटने वाली है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो बाजार 2350/2425 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है, इसमें बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। अत: जहां भी मौका मिले माल से बेचते रहना चाहिए।
Maize: will be the shortage of best quality
New Delhi, 12 September (NNS): The production of maize reported to be high in all the producing markets including MP and UP, but the stock of maize has been wet due to the constant rainfall before time and the buying of spotted stock seems weak. The stored stock reported to be dry, due to this, the difference between the inferior and best quality stock showed heavy uptrend. Presently, the stock of UP has been ruling at Rs 2400/2425 per quintal in Haryana and Punjab reach. Apart from this, the best quality stock of maize also ruling at Rs 2500/2550 per quintal. Maize is being traded between Rs 2170/2180 per quintal at the rack points. The racks have been selling out in the ethanol companies of South India.
मक्की-बढ़िया माल की कमी रहेगी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मक्की का उत्पादन बिहार के बाद यूपी मध्य प्रदेश सभी उत्पादक राज्यों में अधिक हुआ था, लेकिन इस बार समय से पूर्व बरसात शुरू हो जाने से काफी मक्की गीली हो गई है तथा दागी होने से उन मालों में लिवाली कमजोर है। स्टाक सूखे क्वालिटी का ही होता है, इसलिए हल्की मक्की एवं बढ़िया माल में अंतर काफी बढ़ गया है। वर्तमान भाव में बढ़िया मक्की, हरियाणा पंजाब पहुंच में यूपी की 2400/2425 रुपए तथा बिहार की बढ़िया मक्की 2500/2550 रुपए के बीच चल रहे हैं। मक्की में रैक पॉइंट पर 2170/2180 रुपए यूपी में व्यापार हो रहा है, इसका रैंक लगातार दक्षिण भारत की एथेनॉल कंपनियों को जा रहे हैं।
Millet: should sell the stock constantly
New Delhi, 12 September (NNS): This year, the production of kharif millet reported to the weak, but the sale of millet seems weak in the consuming industries as the maize stock has been selling at the sluggish rates. The kharif millet of Mathura and Hathras line also been consuming constantly and it has not been selling in the industries. Its new crop will likely to arrive after 15/20 days. This year, the crop of millet has been ready and it is being selling out in the markets after the ripening, in these circumstances, the millet of mauli barwala reach also being traded at Rs 2350/2425 per quintal and there is no possibility of more uptrend in the prices. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level during the near future.
बाजरा-अब अपना माल बेचिए
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे का स्टॉक उत्पादक और वितरक मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन इसका व्यापार भी घट गया है, क्योंकि हर भाव में नमी वाली मक्की खपत वाले उद्योगों में पहुंच रही है तथा बाजरे के भाव ऊंचे चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में बाजरा 2500/2510 रुपए प्रति कुंतल के भाव में बाजरे का बेपड़ता आ रहा है, जबकि यूपी की मक्की 2475 रुपए पहुंच में बिक रही है, इसलिए बाजरे का व्यापार काफी घट गया है और इन भावों में बाजरे में कोई रिस्क तो नहीं है।
Urad: no more downfall
New Delhi, 12 September (NNS): It is true that there is a shortage of urad stock in all the markets, despite this, the spot containers of urad has been started unloading in all the areas including Delhi, Haryana, Rajasthan, Punjab and UP. Apart from this, the raw stock has been available to the traders for trading, due to this reason, the prices have fluctuates by Rs 100 per quintal in the current week and the prices remained stable at Rs 8300 per quintal. The prices of urad FAQ also being quoted at Rs 7550/7575 per quintal and the prices will likely to remain high an d the trade should not be done at the current level. The upcoming crop will likely to be good due to the favourable weather condition.
उड़द-ज्यादा नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में उड़द का स्टाक किसी के पास नहीं है, इन सब के बावजूद भी चेन्नई से लगातार उड़द के हाजिर कंटेनर दिल्ली हरियाणा राजस्थान पंजाब यूपी सभी क्षेत्रों की दाल मिलों में उतर रहे हैं तथा कारोबारियों को भी ट्रेडिंग के लिए कच्चे माल उपलब्ध हो रहे हैं। यही कारण है कि बाजार चालू सप्ताह में 100 रुपए ऊपर नीचे चल रहा है तथा अभी भी 8300 रुपए प्रति कुंतल आकर ठहर गया है। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 7550/7575 रुपए बोल रहे हैं, इन भाव में थोड़ी और तेजी लग रही है, अभी मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। आने वाली फसल भी मौसम प्रतिकूल होने से बढ़िया की संभावना है।
Moong: should sell at the higher level
New Delhi, 12 September (NNS): The crop of moong has been available at the lower level to the mills as per the quality, but the traders are quoting the prices at the higher level in the producing markets as the best quality stock has been selling out in China during the previous days. Notably, the moong of UP, MP, Bihar and Jharkhand also ruling between Rs 62/78 per kg. The selected stock also being quoted at Rs 80 per kg, but the trade of the same stock reported to be weak and also a lack of stock in the markets. The crop of kharif season has been ready, but the production may increase in Rajasthan due to the higher rainfall, on seeing these circumstances, the trade should not be done at the lower level during the near future.
मूंग-अब बढ़े भावों में बेचिए
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) मूंग की क्वालिटी के अनुसार दाल मिलों को मंदे भाव में उपलब्ध हो रही है, लेकिन पिछले दिनों चीन में बढ़िया मूंग जाने से यहां एवं उत्पादक मंडियों में कारोबारी बढ़ाकर बोल रहे हैं। गौरतलब है कि एमपी यूपी बिहार झारखंड की मूंग 62/78 रुपए प्रति किलो के बीच हर भाव में उपलब्ध हो रही है। सिलेक्टेड माल 80 रुपए भी बोल रहे हैं, लेकिन उन मालों में ज्यादा व्यापार नहीं हो रहा है तथा उसके स्टॉक भी बाजार में कम है, खरीफ सीजन की फसल तैयार हो चुकी है, लेकिन राजस्थान में अधिक बरसात होने से फसल में कुछ अंदेशा बन गया है, इन परिस्थितियों को देखते हुए कुछ दिन मंदे का भी व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: improved demand at the lower level
New Delhi, 12 September (NNS): The best quality tur of Maharashtra also selling at Rs 84/95 per kg, but the demand of lemon tur has improved at the lower level, due to this, its prices remained stable at Rs 6500 per quintal, but it is profitable to purchase the stock at the current level. Here, the demand of best quality tur dal showed downfall due to the selling of 80 percent of tur dal in the UP, MP, Bihar, Jharkhand, Assam and Orissa at the lower level in Hathras and Katni line. Here, the dal of lemon quality also being quoted at Rs 89/91 per kg, whereas, the buying does not seems weak. Therefore, the prices may not show long uptrend during the near future.
तुवर-नीचे भाव में मांग सुधरी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र की दाल 94/95 रुपए प्रति किलो बहुत बढ़िया क्वालिटी के बिकवाल आ रहे हैं, लेकिन नीचे वाले भाव में लेमन तुवर की मांग लोकल दाल मिलों की सुधर गई है, जिससे इसके भाव 6500 पर गिरने से रुक गए हैं, लेकिन इन भावों में माल भी खरीदते रहना चाहिए। इधर हाथरस कटनी लाइन में काफी मंदे भाव की दाल मिलें यूपी एमपी बिहार झारखंड असम उड़ीसा में 80 प्रतिशत पहुंच में बिकने से बढ़िया तुवर दाल की कदर घट गई है। यहां लेमन क्वालिटी की दाल 89/91 रुपए प्रति किलो अलग-अलग मिलों की बोल रहे हैं, जबकि लिवाल ज्यादा नहीं हैं। अत: इसमें लंबी तेजी की संभावना दूर-दूर तक नहीं है।
Gram desi: possibility to increase from here
New Delhi, 12 September (NNS): Both the local and upcountry demand of gram desi reported to be sluggish from the mills at the lower level, due to this reason, the prices slipped to Rs 6100 per quintal. The prices of gram desi remained stable at Rs 6125 per quintal due to the constant demand from the mills after the downfall in the last fortnight. Now, there is no possibility of more downfall in the prices and it may again show uptrend because the stock has not been available illegally and its delivery showed heavy uptrend because the stock has not been available illegally and its delivery may increase. The consumption of pea showed heavy uptrend in UP, Bihar, Jharkhand and the consumption of besan seems constant rapidly, despite this, there is a shortage of the gram.
देसी चना- यहां से बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों देसी चने में लोकल एवं दिसावरी मांग, दाल मिलों की ठंडी पड़ गई थी, जिस कारण बाजार 6100 रुपए प्रति कुंतल पर नीचे में बन गया था। पिछले पखवाड़े में आई गिरावट के बाद दाल मिलों के लिवाली से बाजार 6125 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। अब इन भावों में अब घटने की गुंजाइश नहीं है तथा दोबारा बाजार बढ़ने वाला है, क्योंकि पीछे से माल नहीं मिल रहा है तथा जो पहले के माल बिके हैं, उनकी डिलीवरी होते ही बाजार बढ़ जाएंगे। हम मानते हैं कि मटर की खपत यूपी बिहार झारखंड में ज्यादा बढ़ गई है, बेसन में भी धड़ले से मटर की खपत हो रही है। इन सबके बावजूद भी चने की शॉर्टेज चल रही है।
Rajma chitra: new stock will be profitable
New Delhi, 12 September (NNS): There is a shortage of rajma chitra in the markets and the new stock of Pune and Satara line has been started. There, the prices have been ruling between Rs 55/65 per kg and the trade will be profitable during the near future. The stock of China and Indian Brazil also ruling at the higher level because of the shortage of the stock, due to this, the prices will be reasonable during the near future. The stock of Indian Brazil also declined to Rs 104/109 per kg. The old Bhutani stock also being available at Rs 84/86 per kg. The best quality filtered stock also ruling at Rs 87 per kg. Here, the stock of China also remained stable at Rs 108/114 per kg, whereas, the inferior quality stock also being traded at the lower level. Presently, the uptrend in the prices depends on the export of the stock.
राजमां चित्रा-पड़ते में नया माल लाभ देगा
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) बाजारों में ग्राहकी भारी कमी बनी हुई है, नया माल पुणे सतारा लाइन का आने लगा है। वहां भाव 55/65 रुपए प्रति किलो के बीच नमी के हिसाब से बिक रहे हैं, इन भाव में व्यापार भरपूर लाभदायक रहेगा। चीन एवं इंडियन ब्राज़ील माल ऊंचे बिक रहे हैं, क्योंकि स्टॉक में माल नहीं है, इसलिए देसी माल में आगे भी पड़ता रहेगा। इंडियन ब्राजील 104/109 रुपए प्रति किलो के बीच रंगत के हिसाब से मंदा बिक रहा है। पुराना भूटानी माल ऊपर में 84/86 रुपए बिका है। बढ़िया माल 87 रुपए तक बिना छना बिक रहा है। इधर चीन के माल 108/114 रुपए के आसपास चल रहे हैं, जबकि हल्के माल और नीचे बिक रहे हैं। वर्तमान में तेजी ग्राहकी पर ही निर्भर करेगी।
Gram kabuli: shortage of trade
New Delhi, 12 September (NNS): There is a shortage of gram kabuli demand, but the market has been ruling at the higher level due to the higher prices in both the producing markets and shortage of stock. Here, the stock of Maharashtra also being traded at 64/67 per kg. Apart from this, the stock of Karnataka and Indian mexico also being quoted as per the quality. The pricked stock has stopped the market during the previous days, but the market showed constant downfall. Therefore, the market may not show downfall from here, but the market may show uptrend during the near future.
काबुली चना-अभी व्यापार में कमी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी का सन्नाटा चल रहा है, लेकिन माल की कमी एवं उत्पादक मंडियों से पड़ते के अभाव मेंसे बाजार तेज चल रहे हैं। यहां महाराष्ट्र का माल 64/67 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, कर्नाटक एवं इंडियन मैक्सिको क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से डंक वाले माल कुछ बाजार को रोक दिए हैं, लेकिन धीरे-धीरे माल कम हो गए है। अत: काबुली चने में यहां से अब गिरावट नहीं लग रही है, बल्कि आगे चलकर बाजार तेज ही रहेगा।
Pea: no risk in the trade
New Delhi, 12 September (NNS): The producing deals of pea have been ruling at the higher level, due to this, most of the traders a lot of loss. However, the all-round sale of pea seems good at the current level. The stock which has been unloading from the ports, now, its arrivals seems feeble from Delhi and it reported to be high in UP, MP, Bihar and Jharkhand. On the other hand, the stock has been consuming in Bengal. Orissa and Bengal along with eastern states. Therefore, there is no possibility of more downfall in the prices at the current level during the near future.
मटर-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) मटर के अगाऊं सौदे नीचे मिल रहे हैं, जिससे स्टॉक के कारोबारी को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वर्तमान भाव में बिक्री मटर की चौतरफा अच्छी है, बंदरगाहों से जो माल उतर रहे हैं, वह दिल्ली कम आ रहा है तथा यूपी एमपी बिहार झारखंड में ज्यादा जा रहा है। उधर कोलकाता पोर्ट पर जो माल आया है, वह बंगाल उड़ीसा आसाम आदि पूर्वी राज्यों में खप रहे हैं। अत: वर्तमान वाले भाव में अब घटने की गुंजाइश नहीं है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 12 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum held strong at Rs 9250/9350 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5200/5250 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4700/4800 per quintal in loose. The prices of guar September delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9250/9350 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5200/5250 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
