New Delhi, 12 September (NNS): The sale of copra reported to be weak at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 35000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak availability and supply than the normal level. The spot copra prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

गोला : स्थिरता बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।

Cashew: not likely to improve

New Delhi, 12 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kilogram because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the America has increased the tariff rates. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका के ऊंचे टैरिफ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं हैं।

Almond kernel: may show uptrend

New Delhi, 12 September (NNS): The demand of almond kernel reported to be high even after the shortage of import, due to this reason, the prices of almond kernel California went up by Rs 60 to Rs 800 per kg. Recently, the prices have softened by Rs 10 per kg. There were around 513 containers of almond reported to import which is less than the normal level, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain high during the coming one or two days.

बादामगिरी : और तेजी संभव

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। आयात में कमी आने के समाचार मिलने के बाद बादामगिरी की मांग बढ़ गई। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 60 रुपए उछलकर 800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। बीते महीने बादाम के 513 कंटेनर्स का आयात होने की जानकारी मिली। यह सामान्य से कम बताया जा रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। अत: आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी थोड़ी-बहुत और तेज हो सकती है।