New Delhi, 09 August (NNS): The supply of wheat has been started decreasing in North India and the farmers have stored the stock safely owing to the ongoing monsoon season. The government’s procurement has already been over, despite this, the prices of wheat may show strong trend at the current trend. Now, both the uptrend and the downtrend depends on the sale policy of the government. From the next month onwards, all speculations will be made on whether or not the government will have any wheat left in the open market and at what rate. The prices softened by Rs 20/25 to Rs 2840/2855 per quintal from the last two days. The government has already been sell the stock of Bharat brand flour and the market may decrease as the stock comes into the market.
गेहूं-अभी ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में गेहूं की आपूर्ति अब घटने लगी है बरसात का मौसम होने से जो किसानों के पास स्टॉक है, उसको सुरक्षित रख चुके हैं। हम मानते हैं कि सरकारी खरीद बंद हो चुकी है, इन सब के बावजूद भी वर्तमान भाव के गेहूं में थोड़ी मजबूती आ सकती है। अब ज्यादा तेजी मंदी सरकार की बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। अगले महीने से सरकार खुले बाजार में गेहूं बचेगी या नहीं तथा किस हिसाब से बचेगी, उस पर सारी अटकलें लगाई जाएगी। गत 2 दिनों में 20/25 रु की नरमी लिए 2840/2855 रु प्रति क्विंटल बोल रहे हैं, सरकार भारत ब्रांड आटा का टेंडर कर चुकी है, जैसे ही बाजार में आएगा, इसके भाव टूट जाएंगे।
Fine rice: no more downfall
New Delhi, 09 August (NNS): The prices of all varieties of basmati fine rice showed strong trend after the downfall in the prices due to the improvement in the domestic demand from the last 5/6 days. Rice sela 1718 also being quoted at Rs 6850/6900 per kg. Rice sela 1509 also ruling around Rs 6350/6450 per quintal. The reality is that the demand from the exporters reported to be weak after the afternoon because the ship which was standing for the shipment, now, it has been delivered after its loading is over and the new deals have not been done yet, whereas, the supply of new 1509 paddy has been started in the markets of Punjab. This year, the production of the crop reported to be high and there is no possibility of more uptrend in the prices as the new stock has been arriving in pressure.
बारीक चावल-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) बारीक चावल में घरेलू मांग पिछले 5-6 दिनों के अंतराल सुधर जाने से सभी बासमती चावल के भाव मंदे के बाद मजबूती लिए बंद हुए है। राइस मिलों में चावल 1718 सेला 6850/6900 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं । चावल 1509 सेला के भाव भी 6350/6450 रुपए के आसपास हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की मांग आज दोपहर बाद से ठंडी पड़ गई है, क्योंकि पहले जो शिपमेंट में जहाज खड़ा था, उसकी लोडिंग पूरी होने के बाद निकल चुका है तथा नए सौदे के शिपमेंट अभी नहीं हो रहे हैं, जबकि नये 1509 धान की आपूर्ति पंजाब की मंडियों में शुरू हो गई है। इस बार उत्पादन बढ़िया बताया जा रहा है, नये माल के प्रेशर से पहले फिर बाजार बढ़ने की संभावना है।
Maize: best quality will remain high
New Delhi, 09 August (NNS): There is a shortage of best quality stock due to the constant rainfall in the producing markets of UP from the last fortnight. There, its prices also being traded at Rs 2150/2160 per quintal in the markets. In godown reach, it is being available at Rs 2180 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2450/2500 per quintal, whereas, the best quality maize of Bihar also being quoted at Rs 2450/2550 per quintal and the inferior quality stock has been arriving constantly and now, the big companies are not purchasing the stock, in these circumstances, the market may show uptrend during the near future.
मक्की-बढ़िया में तेजी रहेगी
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े से रुक-रुक कर यूपी की उत्पादक मंडियों में बरसात होने से बढ़िया मक्की की कमी बनी रही। वहां की मंडियों में इसके भाव 2150/2160 रुपए प्रति कुंतल लूज में बिक गए। 2180 रुपए गोदाम एवं हरियाणा पंजाब पहुंच 2450/2500 रुपए पहुंच में हो गई, जबकि बिहार की बढ़िया मक्की 2540/2550 बोल रहे हैं। बिहार में भी मकई के ऊंचे भाव चल रहे हैं हल्की मक्की ज्यादा आ रही है तथा अब खरीद के लिए सीजन, बड़ी कंपनियों समाप्त हो गया है, इन परिस्थितियों में आगे पुन: तेजी लग रही है।
Millet: shortage of stock
New Delhi, 09 August (NNS): There is a shortage of millet in the producing markets, but the inferior quality stock will not the prices to go up. The trade of millet reported to be weak, due to this reason, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future. In Mauli and barwala reach, its prices have been ruling at Rs 2350/2450 and it is being at Rs 2250/2320 per quintal as per the quality. The arrivals of kharif crop of millet does not seems favourable, due to this, the old stock of millet has been ruling in the market. The sowing of millet has already been over in Khurja, Danwar, Agra, Mathura and Hathras line. Here, the stock of millet reported to be good in Meerut and pratapgarh line because the rainfall seems favourable as per the millet. Presently, the prices may not show uptrend on seeing the consumption of the stock till the arrivals of the new crop.
बाजरा- माल की शॉर्टेज
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) बाजरा उत्पादक मंडियों में शॉर्टेज में आ गया है, लेकिन हल्की मक्की बाजरे को उठने नहीं दे रही है। बाजरे का व्यापार काफी कम हो गया है, इस वजह से अभी निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं है। मौली बरवाला पहुंच में 2350/2450 रुपए प्रति कुंतल के बीच तथा मंडियां 2550/2320 रुपए के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही हैं। गर्मी वाला बाजरा इस बार अनुकूल नहीं आया था, इसलिए अभी पुराना बाजरा ही चल रहा है। बाजरे की बिजाई खुर्जा डांवर आगरा मथुरा हाथरस लाइन में पिछले महीने पूरी हो चुकी है। इधर मेरठ हापुड़ प्रतापगढ़ लाइन में भी बढ़िया हुई है, क्योंकि बरसात इस बार बाजरे के अनुकूल शुरू हो गई है। फिलहाल नई फसल तक माल की खपत को देखकर तेजी नहीं है।
Masoor: no risk at the current level
New Delhi, 09 August (NNS): The prices of both desi and imported stock of masoor may not show downfall, despite this, the sale of dal and malka seems feeble in the previous week, due to this, the demand does not seems feeble, due to this, the prices declined by Rs 40/50 per quintal. Here, in Bilti, its prices also being quoted at Rs 6800/6825 per quintal. The prices of both new and old stock of Canada also ruling at Rs 6250/6270 per quintal. The stock of Canada has not been available at the lower level and the mills are not buying the stock at the current level, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level. Now, the new crop of masoor will likely to arrive after a long time.
मसूर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) देसी विदेशी किसी भी मंडियों में मसूर के पड़ते और घटाकर नहीं लग रहे हैं, इसके बावजूद भी गत सप्ताह दाल व मलका की बिक्री ठंडी पड़ जाने से मसूर में ग्राहक की कमजोरी रही, जिससे 40-50 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट दर्ज की गई। यहां बिल्टी में मसूर 6800/6825 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। नए पुराने उतरने वाले कनाडा के माल 6250/6270 रुपए के बीच बिक रहे हैं। कनाडा से इससे और नीचे के पड़ते नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल मिलें लिवाल हैं, इन परिस्थितियों में इस भाव में अब कोई रिस्क नहीं लग रहा है। अभी मसूर की नई फसल आने में लंबा समय बाकी है।
Urad: no more fluctuations
New Delhi, 09 August (NNS): The prices of urad SQ gained by Rs 200 to Rs 8300 per quintal in the previous week due to the strong demand from the mills at the lower level. Urad FAQ also strengthened at Rs 7670 per quintal. The reality is that huge amount of stock has been lying in Chennai and the stock has been available at the reasonable rates from Rangoon, in these circumstances, the prices gained by Rs 200 per quintal. The sowing of urad reported to be good in MP and Maharashtra and the weather also seems favourable, in these circumstances, the prices may not show downfall, but the prices may not show downfall in the near future but the trade should be done as per the needs.
उड़द-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में नीचे के भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से बीते सप्ताह 200 रुपए बढ़कर 8300 रुपए प्रति क्विंटल पर एसक्यू क्वालिटी का व्यापार हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 7670 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल इस बार प्रचुर मात्रा में है तथा रंगून से भी पड़ते में माल मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में 200 से अधिक तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द की बिजाई अच्छी हुई है तथा मौसम भी अनुकूल है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव से मंदा तो नहीं है, लेकिन निकट में ज्याद बढ़त नहीं दिखाई दे रही है, केवल जरूरत का व्यापार करना चाहिए।
Moong: no possibility of more downfall
New Delhi, 09 August (NNS): The sowing of moong reported to be high in Rajasthan and Maharashtra due to the constant rainfall. Both inferior and superior quality stock of Bihar, Jharkhand, UP and MP has been ruling at the lower level. Here, the prices have been ruling at the higher level from the producing markets. Here, the best quality stock of moon also being available at Rs 7800/8000 per quintal, whereas, the inferior quality stock is being traded at Rs 60/72 per kg in wholesale, due to this reason, the prices may not show downfall during the near future.
मूंग-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि समय से बरसात होने से राजस्थान महाराष्ट्र में भी बिजाई बहुत बढ़िया हुई है तथा एमपी यूपी बिहार झारखंड के हल्के भारी माल, मूंग को काफी नीचे लाकर रख दिए हैं। अब यहां से उत्पादक मंडियों से ही कोई पड़ते नहीं लग रहे हैं, यहां बढ़िया माल 7800/8000 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं, जबकि हल्के माल 60/72 रुपए प्रति किलो तक थोक में हर क्वालिटी के मिल रहे हैं, इस वजह से अब यहां से मंदा नहीं लग रहा है।
Tur: should purchase at the current level
New Delhi, 09 August (NNS): The supply of tur seems constant in North India, but the prices of lemon tur declined to Rs 6540 per quintal because of the constant availability of the stock from Chennai. Now, there is no possibility of more downfall in the prices because the prices have not been available at the sluggish rates, but the stock will be available in these prices. The stock of Maharashtra and Karnataka has not been available in the consuming industries, whereas, the sale of its dal does not seems favourable. Both the adulterated stock and pea khesari stock has been selling out rapidly in the eastern parts of the markets. The dal of MP has been selling at the sluggish rates and the stock of Hathras line also being selling at the lower level, due to this, the trade should not be done at the higher level.
तुवर-इन भावों में माल खरीदिए
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर की आपूर्ति अभी भी बनी हुई है, लेकिन चेन्नई से लगातार माल मिलने से 6540 रुपए प्रति क्विंटल पर यहां लेमन गत सप्ताह मंदे लिए बंद हुई। अब यहां से ज्यादा घट-बढ़ की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि इससे नीचे का कहीं से पड़ता नहीं है, लेकिन इन भावों में बराबर माल मिलता रहेगा, यह पूरी संभावना दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल भी अभी खपत वाली मिलों में पड़ते में मिल रहे हैं, जबकि दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। मटर खेसारी एवं अन्य मिलावट वाले धड़ले से पूर्वी भारत की मंडियों में बेच रहे हैं, एमपी की दाल काफी सस्ती जाकर बिक रही है, हाथरस वाली दाल सस्ती बिक रही है, इसलिए लंबी तेजी भूल जाना चाहिए।
Gram desi: possibility to increase
New Delhi, 09 August (NNS): The prices of gram desi fell down by Rs 250 to Rs 6000/6025 per quintal due to the fear of producing deals of Australia, but there is a shortage of spot stock, due to this reason, the prices have been ruling at Rs 6200 per quintal and the prices may show heavy uptrend. The stock of both pea al and besan has been selling at the selling at the lower level which affects the sale of gram desi, despite this, the market may gain due to the shortage of the stock. Now, the transmigration seems weak due to the all-round constant rainfall, but the market may increase as the market may increase.
देसी चना- बढ़ने के आसार
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) देसी चना ऑस्ट्रेलिया के अघाऊं सौदे की दहशत में 250 रुपए टूटकर 6000/6025 रुपए प्रति कुंतल रह गया था, लेकिन हाजिर में माल नहीं है, जिस कारण इसके भाव फिर से 6200 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं तथा अब और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। हम मानते हैं कि मटर की दाल एवं बेसन काफी सस्ता बिक रहा है, जो देसी चने की बिक्री को प्रभावित किया है, इन सब के बावजूद शॉर्टेज के चलते यहां से बाजार एक बार बढ़ने की उम्मीद है। अभी चारों तरफ बाढ़ बरसात से माल का आवागमन कम हो रहा है, लेकिन मंडियां खुलते ही खपत बढ़ जाएगी।
Rajma chitra: arrivals of new stock of Maharashtra
New Delhi, 09 August (NNS): The rajma chitra stock of Maharashtra has been started arriving in the markets. Around 1/2 trucks of stock has arrived from there which is being quoted at Rs 7000/7300 per quintal as its colour gets affected. The availability of old stock seems good and at the cheaper rates, due to this reason, the market may show downfall and there is no possibility of more downfall in the prices. According to the traders, around 70000/72000 bags of rajma chitra has been arriving in Pune and Satara line and the stock of China will arrive soon till the end of this month, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the current level. Here, the stock of Indian Brazil and China also being quoted at Rs 101/107 and Rs 108/112 per kg respectively.
राजमां चित्रा- महाराष्ट्र का नया आया
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा महाराष्ट्र की मंडियों में शुरू हो गया है। वहां से 1-2 ट्रक माल आया, जो कलर काफी खराब होने से 7000/7300 बोला गया। जो बिकने के समाचार नहीं थे। पुराने माल उससे बढ़िया मिल रहे हैं तथा सस्ता मिल रहे हैं। इस वजह से बाजार अभी और घट सकता है तथा तेजी की गुंजाइश नहीं है। व्यापारियों का मानना है कि 70-72 हजार बोरी के करीब नया माल पुणे सतारा लाइन का आ जाएगा तथा इस महीने के अंत तक में चीन भी शुरू हो जाएगा, इन परिस्थितियों में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। यहां इंडियन ब्राजील 101/107 रुपए एवं चीन का राजमां चित्रा 108/112 रुपए के बीच बोले गए।
Gram kabuli: prices may increase after some time
New Delhi, 09 August (NNS): Presently, huge amount of stock has been lying in the neighbouring markets of Delhi and the traders are very upset due to the downfall in the prices during the previous days, despite this, the prices have been ruling at the higher level in the international markets which will not let the prices to go up. No new crop of gram kabuli will arrive in the near future. The consumption of gram kabuli showed heavy uptrend in the current month, due to this reason, the prices of gram kabuli improved by Rs 2/4 per kg and prices may gain by Rs 7/8 per kg at the current level on seeing the prices from the producing markets.
काबुली चना-ठहर कर फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि काबुली चने का स्टॉक दिल्ली सहित आसपास की मंडियों में पड़ा हुआ है तथा पिछले काफी दिनों से मंदा चलने से कारोबारियों में काफी निराशा बना हुआ था, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव चल रहे हैं, जो यहां से घटने नहीं देंगे। काबुली चने की कोई फसल आने वाली नहीं है। चालू महीने में काबुली चने की खपत बढ़ गई है, जिस कारण बाजार हाल ही में दो-तीन रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं तथा आगे उत्पादक मंडियों से पड़ते को देखते हुए वर्तमान भाव में सात-आठ रूपए प्रति किलो का और लाभ मिल सकता है।
Pea: no risk at the current level
New Delhi, 09 August (NNS): The demand of all the pulses have been started improving, due to this reason, pea prices strengthened by Rs 25/50 per quintal. Presently, the stock has not been available at the higher level from the ports at the current level and both the local and upcountry demand seems good, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices and the stock of pea should not be trade at the current level and the traders will be profitable from here. The crop of pea will likely to arrive after a year and the production gets affected due to the unfavourable weather conditions in Canada.
मटर- व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस) सभी दलहनों में मांग सुधरने लगी है, जिस कारण सफेद मटर में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गई है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है। यहां से कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। मटर की फसल आने में अभी पूरा साल पड़ा है तथा कनाडा में भी प्रतिकूल मौसम से कम होने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 09 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum reduced by Rs 100 to Rs 9100/9200 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5150/5200 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4700/4800 per quintal in loose. The prices of guar September delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 9 अगस्त (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग कमजोर होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100 रुपए घटकर 9100/9200 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। जबकि बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5150/5200 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4700/4800रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में तेजी रही ।आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
