New Delhi, 08 September (NNS): The prices of cashew four pieces held firm at Rs 800 per kilogram because of the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the tariff rates increased by 50 percent from America. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने के आसार नहीं हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Almond kernel: not likely to increase
New Delhi, 08 September (NNS): The prices of almond kernel California softened by Rs 5 to Rs 745 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the new import data of almond and its products will remain high. The spot almond kernel prices will likely to remain high during the near future.
बादामगिरी : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में तेजी की आस नहीं दिख रही है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया मामूली 5 रुपए नरम होकर 745 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। इसी सप्ताह बादाम और इसके उत्पादों के आयात के नए आंकड़े भी आने हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं है।
