New Delhi, 05 September (NNS): The deals of gram desi for October and November shipments have been done from Australia at the sluggish rates, due to this, most of the traders are selling out their stock in the rubbish rates rather than purchasing the stock. Now, the prices rose by Rs 600 per quintal, after this, the prices also corrected by Rs 200 per quintal, but after this, the prices of gram desi remained stable at Rs 6500 per quintal. Here, the prices of gram Rajasthan also selling at Rs 6250 per quintal, but the supply has already been over in the markets.
देसी चना-बढ़ने की तैयारी में है
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि गत वर्ष की अपेक्षा ऑस्ट्रेलिया से मंदे भाव के सौदे अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के हो रहे हैं, इसलिए अधिकतर कारोबारी लेने की बजाय अपने चने को औने-पौने भाव में काट गए हैं। अभी एक साथ आई 600 रुपए प्रति कुंतल की तेजी के बाद 200 रुपए का करेक्शन आ गया है, लेकिन इसके बाद देसी चना 6500 रुपए प्रति क्विंटल जल्दी बिक सकता है। यहां 6250 रुपए प्रति कुंतल के बीच राजस्थानी चना बिक रहा है, लेकिन मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है।
Wheat: strong trend due to weak supply
New Delhi, 05 September (NNS): The all-round arrival pressure of wheat showed downfall because the government has procured the stock as per the target and the big farmers have stored the stock. Huge amount of stock has been lying in the producing markets. Here, the milk quality wheat also ruling at Rs 2840/2860 per quintal as per the quality because of the weak supply amid heavy rainfall. Unless the government sells bharat brand flour or wheat in the open markets, till then, the market may not show downfall. Here, the upcountry demand of flour and maida showed downfall, due to this, the prices gained by Rs 30/40 per quintal from the last 2/3 days. Now, the demand of wheat reported to be sluggish from the roller flour mills at the higher level. Presently, the speculators spread the rumour that the government will sell the stock soon, whereas, the government has not release the fixed guideline yet, due to this, the prices may not show downfall. Now, it is profitable to sell the stock at the current level.
गेहूं-आपूर्ति घटने से मजबूती
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं की चौतरफा आवक का दबाव घट गया है, क्योंकि सरकार की खरीद पहले ही इस बार लक्ष्य के अनुरूप हो गई थी तथा बड़े किसान माल को रोक लिए हैं। कच्ची मंदिरों में भी स्टॉक रुका हुआ है इधर बढ़ बरसात से आपूर्ति घाट जाने से यहां मिल्क क्वालिटी गेहूं के भाव 2840/2860 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व डस्ट के हिसाब से मिलों तथा चक्कियों में उतर रहे हैं। जब तक सरकार खुले बाजार में भारत ब्रांड आटा या गेहूं नहीं बेचेगी, तब तक मंदा नहीं आएगा। इधर आटा मैदा सूजी में चालानी मांग घट गई है, इसलिए बाजार गेहूं का दो-तीन दिनों में 30/40 रुपए प्रति कुंतल बढ गया है। अब बढ़े भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग थोड़ी सुस्त पड़ गई है। वर्तमान में मंदड़ियों द्वारा हवा उड़ा दी गई हैं कि सरकार शीघ्र गेहूं बेचने जा रही है, जबकि अभी तक कोई फिक्स गाइडलाइन सरकार द्वारा नहीं दी गई है, इसलिए मंदा अब रुक जाएगा। इन भावों में मुनाफा मिलने पर माल भी बेचना चाहिए।
Fine rice: shortage of the stock for export
New Delhi, 05 September (NNS): The prices of basmati variety 1718 ascended by Rs 200 per quintal from the last one month due to the all-round buying from the exporters, after this, t he prices declined by Rs 150/200 per quintal because of the weak enquiry from the exporters. Similarly, the rice sela 1509 also dropped down to Rs 6350 per quintal, after this, today, the prices declined to Rs 6250 per quintal. Huge amount of shipments have been done from the exporters in August, despite this, the prices showed correct trend after the uptrend in the prices during the previous days. Therefore, the market may show uptrend during the near future.
बारीक चावल-निर्यात हेतु माल की कमी
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1718 प्रजाति के चावल में गत सप्ताह के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के बाद चालू सप्ताह में निर्यातकों की पूछपरख कमजोर पड़ने से 150/200 रुपए की गिरावट आ गई है हैं। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी घटकर 6350 रुपए बिकने के बाद आज फिर 6250 रुपए पर आ गया है। हम मानते हैं कि निर्यातकों के शिपमेंट अगस्त में प्रचुर मात्रा में होने हैं, इसके बावजूद भी पिछले दिनों की आई तेजी के बाद थोड़ा करेक्शन आ गया है। अत: फिर बाजार बढ़ जाएगा।
Maize: uptrend in the best quality stock
New Delhi, 05 September (NNS): The maize of rabi season has already been over in the markets, there, the availability of best quality stock seems difficult, due to this reason, the prices of maize have been ruling at Rs 2350/2470 per quintal in Semapur and Manasi line during the current week. Here, the arrival pressure of maize showed downfall in Pahasu, Aita, kasganj and Unjhani line, but there, the best quality stock also gained by Rs 20 to Rs 2160/2170 per quintal. In godown reach, it is ruling at Rs 2180 per quintal. The market may show uptrend due to the weak arrivals of dry maize in the storage.
मक्की- बढ़िया माल में तेजी
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) रबी सीजन वाली मक्की बिहार में आकर निपट चुकी है, वहां बढ़िया माल मिलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि चालू सप्ताह सेमापुर मानसी लाइन में 2350/2470 रुपए प्रति क्विटल भाव हो गए। इधर यूपी के एटा पहासू कासगंज उंझानी लाइन में भी मक्की का दबाव घट गया है, लेकिन बढ़िया मक्की कम आने से वहां मंडियों में 20 रुपए बढ़कर 2160/2170 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं। गोदाम पहुंच में 2180 रुपए का व्यापार हो गया। स्टॉक में सूखी मक्की कम आने से बाजार यहां से फिर तेज लग रहा है।
Millet: will remain stable at the strong level
New Delhi, 05 September (NNS): The sowing of millet showed strong trend in Haryana and Rajasthan, Western UP. The sowing of millet reported to be over in Prayagraj line after one week. However, the trade of millet seems weak in the current week because the maize prices showed downfall. On the other hand, the government has announced to sell the stock of rice sluggish rates to the ethanol companies, in these circumstances, the prices remained stable at Rs 2350/2475 per quintal due to the shortage of the stock. The arrival pressure of new stock may increase after a long time and the kharif crop of Mathura and Jaya line does not seems favourable, in these circumstances, there is no decrement in the roots during the near future.
बाजरा-मजबूती लिए ठहराव रहेगा
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की बिजाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं राजस्थान में जबरदस्त हुई है, प्रयागराज लाइन में एक सप्ताह बाद होगी। हालांकि चालू सप्ताह बाजरे का व्यापार ज्यादा नहीं हुआ, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर देने की घोषणा कर दी गई है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2350/2475 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नई फसल के प्रेशर में अभी लंबा समय बाकी है तथा गर्मी वाली मथुरा जाया लाइन में फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों से जड़ में मंदा नहीं है।उड़द-अब और तेजी नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने एवं दाल छिलका तथा धोया की बिक्री सुधरने से उड़द के भाव 50 रुपए बढ़कर एसक्यू 8150 एवं एफ ए क्यू 7620 रुपए प्रति क्विंटल के हो गई है। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ मजबूत बोले गए, लेकिन बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। मुख्य फसल आने वाली अनुकूल है, वहीं दो दिनों की तेजी के बाद बढ़े भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं, इन परिस्थितियों में और बढ़ने की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Masoor: possibility to increase
New Delhi, 05 September (NNS): The production of masoor reported to be high as compared to the previous year, but there is a lack of shortage owing to the lack of old stock in pipeline. Here, the prices of masoor Canada have been ruling at the higher level. Its arrivals seems feeble in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Ashok nagar new line, due to this reason, the sale of malka and dal showed uptrend as both the local and upcountry demand of masoor reported to be high, due to this, the prices have been ruling at the higher level which seems from the last week on seeing the profit taking selling. Now, in bilti, bold maoso prices gained by Rs 25 to Rs 6820/6845 per quintal. In Delhi reach, the masoor of Canada also being quoted at Rs 6250/6300 per quintal from the Mundra port. There is a shortage of small masoor in the markets and best quality stock also being traded up by Rs 100/105 per kg. The prices of dal and chanti showed heavy uptrend during the near future.
मसूर-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने से शॉर्टेज की स्थिति बनी हुई है। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव बोल रहे हैं। इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने से पिछले दिनों तेजी का रुख बना हुआ था, जो एक सप्ताह से मुनाफा वसूली बिकवाली के चलते बाजार घट गए हैं। आज भी मोटी मसूर बिल्टी में 6820/6845 रुपए प्रति क्विंटल पर 25 रु बढ़ गई है। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 6250/6300 रु तक क्वालिटी अनुसार बोली गई। छोटी मसूर की भारी कमी बनी हुई है, बढ़िया माल 100/105 रुपए प्रति किलो बिक गया। दाल व छांटी के भाव भी तेज बोल रहे हैं।
Urad: no uptrend in the near future
New Delhi, 05 September (NNS): The sale of urad dal chilka and dhoya showed improved trend due to the higher local and upcountry demand, due to this, its prices gained by Rs 50 which stood SQ at Rs 8150 and FAQ at Rs 7620 per quintal respectively. The market showed strong trend in desi urad, but there is a lack of rupee in the markets. The upcoming major crop of urad does not seems favourable, whereas, the mills are purchasing less amount of stock at the higher level after the increment in the prices from the last two days, in these circumstances, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
उड़द-अब और तेजी नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने एवं दाल छिलका तथा धोया की बिक्री सुधरने से उड़द के भाव 50 रुपए बढ़कर एसक्यू 8150 एवं एफ ए क्यू 7620 रुपए प्रति क्विंटल के हो गई है। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ मजबूत बोले गए, लेकिन बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। मुख्य फसल आने वाली अनुकूल है, वहीं दो दिनों की तेजी के बाद बढ़े भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं, इन परिस्थितियों में और बढ़ने की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Moong: no trade of uptrend
New Delhi, 05 September (NNS): The arrival pressure of moong reported to be high. On the other hand, the upcountry demand of its dal dhoya and chilka seems unfavourable. It is being traded in the local markets, but the mills are purchasing the stock at the reasonable prices due to the constant unloading of both inferior and superior quality stock, due to this reason, the prices of selected stock slipped by Rs 100 to Rs 7400 per quintal. Whereas, the inferior quality stock also ruling at Rs 5500/6800 per quintal as per the quality. The sowing of moong reported to be good in both the states like Rajasthan and Maharashtra and the weather also seems favourable due to the constant rainfall. Therefore, the production reported to be bumper. The new crop of moong will arrive after two months, due to this, there is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
मूंग-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना रहा। दूसरी ओर दाल छिलका एवं धोया की चालानी मांग अनुकूल नहीं थी। लोकल में कुछ व्यापार हुआ, लेकिन हल्के भारी माल ज्यादा मंडियों में उतरने से दाल मिलों को उन मालों में पड़ते लग रहे हैं। यही कारण है कि 100 रुपए गिरकर सिलेक्टेड माल 7400 रुपए प्रति कुंतल रह गए। जबकि नीचे वाले माल 5500/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच दागी व नमी के हिसाब से बोले गए। मूंग की बिजाई राजस्थान महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में बहुत बढ़िया होने के समाचार मिल रहे हैं तथा मौसम भी लगातार बरसात नहीं होने से अनुकूल है। अत: उत्पादन बंपर होने की संभावना है। नई फसल 2 महीने बाद आने लगेगी, इसलिए लंबी तेजी दिमाग से निकाल देना चाहिए।
Tur: no risk in the trade at the current level
New Delhi, 05 September (NNS): The market of tur slipped to Rs 6650 per quintal owing to the weak demand. The sale of dal dali reported to be weak, due to this, the prices softened by Rs 1/2 per kg. The sale of dal does not seems favourable at the higher rates. On the other hand, the traders of Chennai are selling the stock at the lower level. Presently, some mills have decreased the prices by Rs 25/50 to Rs 6650/6675 per quintal due to the weak buying. In Chennai, the containers are quoting down the prices by Rs 40/50 to Rs 6300 per quintal due to the lack of demand. Now, the mills are purchasing the stock at the current level because the dal of hathras and katni line has been selling after the decrement of Rs 8/10 per kg as compared to Delhi in UP, Uttarkhand, Bihar and Jharkhand. Therefore, the trade should not be done at the higher level.
तुवर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) तुवर में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार घटकर 6650 रुपए प्रति कुंतल रह गई है, दली हुई दाल की बिक्री भी काफी सुस्त होने से एक-दो रुपए प्रति किलो नरम बोलने लगे हैं। दाल की बिक्री भी बढ़े हुए भाव में अनुकूल नहीं है। उधर फिर से चेन्नई वाले घटाकर बेचू आ गए हैं। वर्तमान भाव पर दाल मिलों कुछ लिवाली घटने से 25/50 रुपए की सुस्ती पर 6650/6675 रुपए व्यापार हुए। ग्राहकी के अभाव में 40/50 रुपए प्रति क्विंटल की सुस्ती पर चेन्नई में 6300 रुपए कंटेनर के भाव बोलने लगे हैं। अब इन भाव में दाल मिलें कम खरीद रही है, क्योंकि हाथरस एवं कटनी लाइन की दालें, दिल्ली की अपेक्षा 8-10 रुपए किलो सुस्ती पर यूपी एवं उत्तराखंड बिहार झारखंड में बिक रही है। अत: इन भाव में अब ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Rajma chitra: uptrend due to the shortage of stock
New Delhi, 05 September (NNS): The supply of new rajma chitra showed downfall in the markets due to the constant rainfall in Pune, Satara, Waai and Khatav line. The new stock of Satara line has been getting discolour, due to this reason, the prices of Indian Brazil also improved by Rs 6/7 to Rs 102/107 per kg. Apart from this, the stock of China also remained stable at Rs 110/115 per kg. The crop of China will likely to arrive after a long time due to all-round rainfall, on seeing this, the prices gained by Rs 5/7 per kg. The stock has not been loaded form China and the stock of Indian brazil has been quoting at the higher level.
राजमां चित्रा-माल की कमी से तेजी
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव लाइन में लगातार बरसात होने से नये राजमां चित्रा की आपूर्ति मंडियों में घट गई है, जो माल सतारा लाइन में आ रहा है, वह भी कर डिसकलर हो गया है। इस वजह से इंडियन ब्राजील के भाव 6/7 रुपए उछलकर 102/107 रुपए प्रति किलो हो गया है, चीन के भाव भी फिर से 110/115 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंचा है। चौतरफा बरसात होने से फसल आने में चीन में भी विलंब होगा, उसे देखते हुए 5/7 रुपए किलो और तेज हो सकता है। चीन से ज्यादा माल लोड नहीं है, इंडियन ब्राज़ील भी और बढ़ाकर बोलने लगे हैं।
Gram kabuli: downfall due to the demand
New Delhi, 05 September (NNS): Both the local and upcountry demand of gram kabuli showed downfall due to the weak supply, due to this, the medium stock of Maharashtra remained stable at Rs 64/67 per kg. The superior quality stock also being quoted down in the same ratio. The stock of Indian stock also remained close with the decrement of Rs 2/4 per kg. According to the traders, hug amount of stock has been lying in the markets, but the upcountry demand showed improved trend in the distributive markets, on seeing this, the trade will be profitable.
काबुली चना-केवल ग्राहकी का मंदा
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग घट गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 64/67 रुपए प्रति किलो पर कुछ दिनों से मंदे लिए टिके हुए हैं। ऊपर वाले माल भी उसी अनुपात में मंदे बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 2/4 रुपए किलो की नरमी लिए बाजार बंद हुए। व्यापारियों के अनुसार मंडियों में स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वितरक मंडियों में दोपहर बाद चालानी मांग सुधर गई है, इसे देखते हुए अब व्यापार लाभदायक रहेगा।
White pea: no risk in the trade
New Delhi, 05 September (NNS): The traders are not showing their interest towards the trade of white pea due to the duty free trade of pea, due to this reason, the stock has been selling out constantly and the consumption of pea reported to be high as comparatively, due to this, there is a shortage of the stock at the ports. Here, its prices also being quoted at Rs 36 per kg due to the lack of demand. The demand of dal in Eastern UP, Bihar and Bengal reported to be high. The present deals have not been available the sluggish rates. Apart from this, there is no risk in the trade at the current level during the near future.
सफेद मटर-अब व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) आयात शुल्क मुक्त मटर का व्यापार होने से व्यापारियों का रुझान इसके व्यापार से दूर था, जिस कारण माल काफी काटते चले गए हैं तथा दलहनों में सबसे अधिक खपत इस समय मटर की है, जिससे बंदरगाहों पर अब ज्यादा माल नहीं है। यहां ग्राहकी के अभाव 36 रुपए पर नरम बोलने लगे हैं। दाल में भी पूर्वी यूपी बिहार बंगाल की अच्छी मांग है। वर्तमान में आगे के सौदे भी कनाडा से सस्ते नहीं मिल रहे हैं। अत: वर्तमान भाव के मटर में रिस्क नहीं लग रहा है।
Castor oil: no downfall
New Delhi, 05 September (NNS): The prices of castor oil went up by Rs 50 to Rs 14450/14550 per quintal due to the weak supply and higher industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13700 per quintal. The castor trade remained close on the occasion of Eid-ul-Nabi. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकालने तथा आपूर्ति घटने से अरण्डी तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 14450/14550 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। ईद उल नबी के उपलक्ष में वायदा कारोबार बंद रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें भविष्य में गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Mustard: no more fluctuations
New Delhi, 05 September (NNS): At Lawrence Road, mustard prices reduced by Rs 50 to Rs 7000/7050 per quintal due to the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6700/6800 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7350 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the strong demand from the stockists.
सरसों-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 7000/7050 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7350 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 05 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum held strong at Rs 9300/9400 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5200/5250 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4700/4800 per quintal in loose. The prices of guar September delivery showed nominal fluctuations owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9300/9400 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5200/5250 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
