New Delhi, 05 September (NNS): In the international markets, gold prices improved by $2 to $3548 per ounce due to the higher buying from the investors Here also, the prices of gold gained by Rs 100 which stood kilobar at Rs 109300 and standard at Rs 109800 per 10 gram respectively. In contrary to this, sovereign prices have been quoted at Rs 80800 per 8 gram. The rupee showed downfall against the American dollar. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current situation.
सोना-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) निवेशकों के लिवाली बढ़ने से अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 2 डालर बढ़कर 3548 डॉलर प्रति औंस हो जाने के कारण सोना 100 रूपये बढ़कर किलोबार 109300 तथा स्टैंडर्ड के भाव 109800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 80800 रूपये बोले गए। डालर की तुलना रुपया की कीमतों में गिरावट रही। इन परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।
Silver: no uptrend
New Delhi, 05 September (NNS): In the international markets, the prices of silver have been quoted at 4080 cents per ounce. Similarly, the prices of spot silver also strengthened at Rs 127300 per kg because of the weak selling. Silver contract prices also showed uptrend because of the constant speculative buying. In contrary to this, silver coin prices held stable at Rs 1640/1650 per piece due to the weak selling. There is no possibility of more uptrend in the near future on seeing the record increment in the prices during the coming days.
चांदी-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में से चांदी के भाव 4080 सेंट बोले जाने एवं बिकवाली घटने से चांदी हाजिर के भाव 127300 रूपये प्रति किलो पर मजबूत रहे। सटोरियों लिवाली से चांदी वायदा में तेजी का रुख रहा। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 1640/1650 रुपए प्रति नग पर टिके रहे। हाल ही में आई रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक बढ़ने की संभावना नहीं लग रही है।
Cottonseed cake: less possibility to decrease
New Delhi, 05 September (NNS): The prices of cottonseed cake remain firm at Rs 3950/4200 per quintal owing to the higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4000/4100 per quintal. The trade seems weak as the contract market was closed. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला खल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालो की मांग से बिनौला खल के भाव 3950/4200 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके लोक भाव 4000/4100 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। वायदा कारोबार बंद होने के कारण कारोबार कमजोर रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
