New Delhi, 03 September (NNS): The offtake of almond kernel reported to be high even after the higher prices, due to this reason, the prices of almond kernel California rose to Rs 750 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the America has imposed 50 percent tariff. There is no fear of downfall in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Copra: no fear of downfall

New Delhi, 03 September (NNS): The sale of copra reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 35000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as the auction prices of copra increased by 7 percent in Sri Lanka. There is no fear of downfall in the spot copra prices during the coming days.

गोला : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। श्रीलंका में नारियल की नवीनतम नीलामी में करीब 7 प्रतिशत का उछाल आने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Cashew: not likely to increase

New Delhi, 03 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kilogram because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the America increased the tariff by 50 percent. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।