New Delhi, 02 September (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish even after the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000/45000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the strong demand from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की मजबूत मांग से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Cloves: will remain stable

New Delhi, 02 September (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

लौंग : स्थिरता बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 02 September (NNS): Today, the arrivals of small cardamom ascended to 18662 kg in the Climate Natural Spices Private Limited. Its average auction price went up to Rs 2466.97 per kg because of the limited support of buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2443.72 per kg in the last auction which held on 21st August. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained stable at Rs 2600 per kg because of the sluggish buying even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई क्लाईमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 18,662 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 2466.97 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 21 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2443.72 रुपए थी। यहां घटी हुई कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 02 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 750 per kg owing to the weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the crop has not been arrive in Sri Lanka yet. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। श्रीलंका के माल अभी तक नहीं आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Dry ginger: no fear of downfall

New Delhi, 02 September (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 24800 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger than the normal level. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अदरक की कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Pistachio: no possibility to increase

New Delhi, 02 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2500 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the lack of wedding and weak temperature than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the spot pistachio prices during the coming days.

पिस्ता : तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। तापमान अपेक्षाकृत रूप से नीचा बना होने तथा ब्याह-शादियां भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin: no increment

New Delhi, 02 September (NNS):  Here, the prices of cumin declined by Rs 100 to Rs 20600 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 20/25 per 20 kg. The active contract prices softened by Rs 70 or 0.36 percent to Rs 19210 per quintal because of the weak speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming days.

जीरा : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में थोड़ी कमी दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 100 रुपए मंदा होकर 20,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक बढ़कर करीब 9-10 हजार बोरियों की होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली भी कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.36 प्रतिशत नरम होकर 19,210 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।