New Delhi, 02 September (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1125 per kg owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect as the trump ascended the tariff by 50 percent and consumption season off. The spot cashew prices will likely to improve during the coming days.

काजू : सुधार की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने और अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Coconut powder: fear of profit taking

New Delhi, 02 September (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the affected supply and availability than the normal level and recent uptrend in the prices amid monsoon season.  There is a possibility of profit taking selling in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा: मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए का उछाल आया था। हालांकि मानसून की वजह से आपूर्ति एवं उपलब्धता प्रभावित हो रहा है लेकिन हाल ही में आई तेजी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में थोड़ी-बहुत मुनाफावसूली बिकवाली निकल सकती है।