New Delhi, 01 September (NNS): The prices of soya refined declined by Rs 400 to Rs 12900 per quintal owing to the weak demand. In Indore, soya refined prices also descended from Rs 12500 to Rs 12200 per quintal. In Kandla, its prices also gained by Rs 100 to Rs 12250 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
सोयाबीन तेल-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने के कारण यहां सोया रिफाइंड के भाव 400 रूपये घटकर 12900 रुपए प्रति कुंतल रह गए। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12500 से घटकर 12200 रूपये पर आ गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में इसके भाव 100 रुपए बढ़कर 12250 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में मंदे की संभावना कम है।
CPO: not likely to decrease
New Delhi, 01 September (NNS): In the international markets, the prices of CPO held strong at $1175 per tonne. In kandla, CPO prices reduced by Rs 100 to Rs 10200 per quintal owing to the weak selling from the importers. In KLC, the CPO contract September and October delivery showed soft trend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the weak rupee against the American dollar along with the feeble selling from the importers. Apart from this, the market may likely to remain weak during the near future.
सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1175 डॉलर प्रति टन पर मजबूत होने के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 100 रूपये घटकर 10200 रूपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सटोरियों की लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा सितम्बर व अक्टूबर डिलीवरी में नरमी का रूख रहा। डॉलर की तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में अधिक गिरावट की संभावना कम है।
Mustard: no decrement
New Delhi, 01 September (NNS): At Lawrence Road, mustard prices slipped by Rs 150 to Rs 6950/7000 per quintal owing to the weak demand from the mills and lack of offtake. In the markets of Rajasthan, mustard prices showed strong trend because of the affected supply amid constant rainfall. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) तेल का उठाव ना होने के कारण मिलों की मां$ग घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 150 रुपए घटकर 6950/7000 रूपये प्रति किवंटल रह गए। वर्षा के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से राजस्थान की मंडियों में सरसों की कीमतों में मजबूती का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा घट बढ की संभावना नहीं है। बाजार ठहर सकता है।
Mustard oil: limited fluctuations
New Delhi, 01 September (NNS): During the review week, the prices of mustard oil went down by Rs 400 to Rs 15200 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 15000 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also slipped in the same ratio to Rs 15400 per quintal because of the weak demand in Ganganagar mandi. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 400 रुपए घटकर 15200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। हरियाणा में इसके भाव 15000 रूपये प्रति किवटल बोलें गए। गंगानगर मंडी में मांग घटने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 15400 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: likely to held stable
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of cottonseed oil declined by Rs 400 to Rs 15400 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. In the review period, cottonseed prices also strengthened at Rs 4300/4400 per quintal in the markets of Punjab. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
बिनौला तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्मताओ की मांग घटने से बिनौला तेल के भाव 400 रुपए घटकर 15400 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में विनोला के भाव 4300/4400 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Soybean: no possibility of improvement
New Delhi, 01 September (NNS): Soybean prices slipped by Rs 150 to Rs 4850 per quintal in Jalgaon owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection was in minus by 25 points and in KLCE, the active palm oil contract also slipped by 772 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will not likely to improve during the next week.
सोयाबीन : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में सुधार के आसार नहीं हैं। बढ़ी कीमत पर प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 150 रुपए मंदा होकर 4850 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 25 प्वाइंट तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 772 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है।
