New Delhi, 01 September (NNS): During the previous week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 200 to Rs 13100 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 1500/1600 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by 1.82 percent or Rs 242 to Rs 13040 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices may likely to remain high during the near future.
हल्दी : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए और मंदी होकर 13,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1500-1600 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 242 रुपए या 1.82 प्रतिशत मंदा होकर 13,040 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Red chilli: will likely to remain strong
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of red chilli 334. Remained stable at Rs 16000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 45000/50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. The market sentiments may affect because of the activeness from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली में सुस्ती बनने से गत सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 45-50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की मजबूत सक्रियता से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।
Poppy seeds: will likely to remain weak
New Delhi, 01 September (NNS): Poppy seeds Turkey prices declined by Rs 200 to Rs 1450 per kg owing to the higher buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the weak temperature than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain high during the near future.
पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 200 रुपए गिरकर 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान अपेक्षाकृत रूप से नीचा बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में सुस्ती बनी रहने की संभावना है।
Coriander: no possibility to increase
New Delhi, 01 September (NNS): Here, the prices of coriander badami declined by Rs 200 to Rs 8500 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There was no auction held in the markets of Rajasthan due to the constant rainfall. The active contract prices slipped by Rs 74 or 0.94 percent to Rs 7764 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain high during the coming one or two days.
धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी लिवाली और कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। वर्षा के कारण राजस्थान की मंड़ियों में नीलामी नहीं होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 74 रुपए या 0.94 प्रतिशत मंदा होकर 7764 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Black pepper: held strong
New Delhi, 01 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara held stable at Rs 750 per kg owing to the strong buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. In Kochi, the arrivals held stable at the same level of the previous day and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect as the imported stock of Shri Lanka will likely to arrive soon. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयातित मालों की प्रतीक्षा बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह कसती है।
Cumin: possibility of break on downfall
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of cumin declined by Rs 500 to Rs 20700 per quintal because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 130 or 0.68 percent to Rs 19380 per quintal because of the higher speculative buying. The market sentiments may affect owing to the higher enquiry from china. There is a possibility of break on downfall in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे की घटती जा रही कीमत पर ब्रेक लग सकता है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 500 रुपए मंदा होकर 20,700 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.68 प्रतिशत तेज होकर 19,380 रुपए पर पहुंच गया। चीन की पूछपरख निकलने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे की घटती कीमत पर ब्रेक लग सकता है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut slipped by Rs 30 to Rs 1510 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. Its average auction price declined to Rs 1250/1725 per kg in the last auction which held on 28th August. The market sentiments may affect due to the new crop. There is no possibility of long uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए और मंदी होकर 1510 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 28 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1250/1725 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। नई फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
