New Delhi, 29 August (NNS):   The supply of best paddy seems weak in the markets of UP during the previous week and the market gained by Rs 50/75 per quintal due to the selling of 9/10 racks in the ethanol companies, but today, the market gained by Rs 5/10 per quintal in loose due to the weak demand in the markets. Now, maize is being traded at Rs 2170/2180 per quintal at the rack points, but in loose, it is ruling at Rs 2020/2040 per quintal in the markets. In godown reach, the selected stock of maize also selling at Rs 2165 per quintal, but now, it is available at Rs 2055 per kg. Here, the market may show uptrend during the near future.

मक्की-बरसात से आपूर्ति घटी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) यूपी के मंडियों में गत सप्ताह बढ़िया धान की आपूर्ति कमजोर होने तथा 9-10 रैक अलग-अलग पार्टियों के एथेनॉल कंपनियों में चले जाने से बाजार 50/75 बढ़ गया था, लेकिन आज बाजार में ग्राहकी कमजोर होने से 5/10 रुपए प्रति क्विंटल लूज में मंडियां घट गई है। अब वहां रैक पॉइंट पर  मक्की 2170/2180 रुपए बिक रही है, मंडियों में लूट भाव 2020/2040 रुपए हो गए हैं। गोदाम पहुंच में मक्की जो सिलेक्टेड 2165 रुपए बिकी थी, उसके भाव 2055 रुपए रह गए। यहां भी बाजार सुधर गया है।

Wheat: weak supply from the unfavorable weather conditions

New Delhi, 29 August (NNS):  The supply of wheat reported to be weak in the roller flour mills from the producing markets due to the unfavorable weather conditions ion UP and MP from the last some days. Apart from this,  the farmers are not selling the stock at the current level, due to this, today, the prices strengthened by Rs 5/10 to Rs 2815/2820 per quintal. Now, the market showed uptrend, but the prices gained to Rs 2900 per quintal. The market decrease again during the near future.

गेहूं-मौसम खराब से आपूर्ति घटी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों से एमपी यूपी में मौसम खराब होने से गेहूं की आपूर्ति कच्ची मंडियों से रोलर फ्लोर मिलों में घट गई है। इसके अलावा किसान भी बिकवाल कम आ रहे हैं, जिस कारण 5/10 रुपए प्रति कुंतल नीचे के भाव से आज मजबूती के लिए 2815/2820 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। अभी कुछ दिन बाजार और मजबूत रहेगा, लेकिन अभी 2900 रुपए से ऊपर मुश्किल लग रहा है। बाजार इसके नजदीक आते ही बैक मार जाएगा।

Fine rice: shortage of supply in paddy

New Delhi, 29 August (NNS):  In Amritsar and tarantaaran line of Punjab, the supply of new paddy 1509 also showed downfall due to the higher rainfall. Apart from this, there is a shortage of the stock in the producing markets like Gadarpur, Bilaspur, Rudrapur, Unjhani, Behjoi, Ramnagar, Kashipur, Kacha, etc of Uttaranchal and UP. The reality is that the crop of paddy has remained 15/20 percent. On the other hand, the traders are buying the stock at the every price due to the lack of buying in the mills because the demand of domestic and exporters showed uptrend, due to this reason, the prices of rice showed heavy uptrend. Here, the prices of bold rice gained by Rs 25/50 per quintal due  to the active sale policy of the government and the new crop seems ready, due to this, the prices may not show uptrend during the near future.

बारीक चावल-धान की आपूर्ति में कमी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) बरसात अधिक होने से पंजाब के अमृतसर तरनतारन लाइन में 1509 नये धान की  घट गई है। इधर यूपी उत्तरांचल के गदरपुर बिलासपुर रुद्रपुर उझानी बहजोई रामनगर काशीपुर किच्छा आदि उत्पादक मंडियों में नहीं के बराबर रह गई है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल पहले ही 15-20 प्रतिशत रह गई थी। दूसरी ओर राइस मिलों में धान नहीं होने से हर भाव में लिवाल हैं, क्योंकि घरेलू एवं निर्यातकों की मांग में सुधार होने लगा है। जिस कारण  चावल में तेजी की  धारणा बन गई है। इधर मोटे चावल में सरकार की बिक्री नीति एक बार फिर उदार बनने से बाजार 25/50 रु प्रति कुंतल नीचे आ गए हैं तथा नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए इसमें तेजी नहीं लग रही है।

Millet: crop seems delayed due to the constant rainfall

New Delhi, 29 August (NNS): This year, the crop of millet seems delayed due to the constant rainfall. The companies which are buying the stock of millet due to the shortage of the stock, now, in Mauli Barwala reach, its prices rose by Rs 25/30 per quintal, but the actual demand showed downfall due to the selling of rice stock at the lower level and the actual demad showed downfall as the stock has been selling at the sluggish rates, due to this reason, in Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2525 per quintal and the buying seems weak in this. It is expected that the market may not show uptrend from here during the near future.

बाजरा-बरसात से फसल रेट

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) इस बार लगातार बरसात होने बाजरे की फसल कुछ लेट हो सकती है। चालू सप्ताह अभी माल की कमी से जो कंपनियां बाजरे की लिवाली कर रही थी, उन्हें 25/30 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाकर मौली बरवाला पहुंच में व्यापार करना पड़ा, लेकिन मकई के बाजार यूपी को छोड़कर अन्य राज्यों में सस्ते होने एवं चावल सस्ता बिकने से बाजरे की वास्तविक मांग घट गई है। यही कारण है जो बाजरा 2525 पहली मौली बारवाला पहुंच में बिक रहा था, उसमें आज लिवाली कमजोर रही है तथा अब यहां से तेजी नहीं लग रही है।

Masoor: prices may increase after the correction

New Delhi, 29 August (NNS): The bold masoor of Canada has been unloading constantly, but there, in Bilti, the prices of masoor bold gained by Rs 100 to Rs 6675 per quintal due to the availability of the stock at the higher level, but its prices strengthened at Rs 6700 per quintal due to the improved buying. On the other hand, there is a shortage of the small masoor in the markets, due to this reason, here, the market showed uptrend and the market may increase. This year, there is a shortage of both small and bold masoor in the storage, in these circumstances, the market may likely to remain high and the difference between the prices of bold bold and small reported to be high.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मोटी मसूर कनाडा से उतर रही है, लेकिन वहां भी ऊंचे पड़ते के माल मिलने से यहां मोटी में मसूर बिल्टी में 100 रुपए बढ़कर 6675 रुपए प्रति क्विंटल बन गई थी, लेकिन फिर से लिवाली सुधरने से इसके भाव 6700 रुपए पर मजबूत हो गए हैं। उधर छोटी मसूर की मंडियों में भारी कमी बन गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी बढ़ गए हैं तथा अभी और बाजार बढ़ जाने के आसार हैं। इस बार छोटी-मोटी दोनों ही मसूर में माल की शॉर्टेज है, इन परिस्थितियों को देखते हुए आगे बाजार तेज ही रहेगा। मोटी एवं छोटी का अंतर और बढ़ गया है।

Urad: possibility of no more uptrend

New Delhi, 29 August (NNS): The exporters of Rangoon are doing spot shipments after the increment of $5/7 per tonne and the demand of the stock seems feeble in urad, due to this reason, the market of SQ quality improved by Rs 50 to Rs 8100 per quintal from the lower level. Similarly, the prices of FAQ rose to Rs 7600/7625 per quintal. The reality is that the quality of domestic crop reported to be good, but the demand has been started increasing at the lower level. The trade of dal dhoya and chilka seems feeble, in these circumstances, the prices will remain high for some days, but it is profitable to take the profit at the current level.

उडद-तेजी को विराम संभव

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) उड़द में ग्राहकी कमजोर होने तथा रंगून के निर्यातक 5-7 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर हाजिर शिपमेंट का व्यापार करने लगे, जिस कारण यहां बाजार नीचे के भाव से 50 रुपए बढ़कर 8100 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी के हो गए। इसी अनुपात में बढ़कर एफ ए क्यू 7600/7625 रुपए हो गई। वास्तविकता यह है कि घरेलू फसल भी बहुत बढ़िया आने वाली है, लेकिन नीचे भाव में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है। दाल धोया एवं छिलका का व्यापार थोड़ा बढ़ा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए उड़द में तेजी की चाल कुछ दिन रहेगी, लेकिन मुनाफा लेते रहना चाहिए।

Moong: should sell at the current level

New Delhi, 29 August (NNS):  There is arrival pressure of moong stock in all the markets as the quality of kharif crop seems good. On the other hand, the upcoming crop of moong reported to be of best quality in all the states like Rajasthan, Maharashtra and Karnataka.  The farmers have sown huge amount of upcoming crop, in these circumstances, there is no logic of uptrend in the prices. Huge amount of best quality stock has already been sold out for China during the previous days, due to which, the prices may not show heavy uptrend. In support of this, the inferior quality stock also gained by Rs 500/600 per quintal. Now, it is profitable to sell the stock at the current level. The government has purchased the stock at the minimum support price during the previous days, but it will not affect the trade. Here, both the inferior and superior quality stock also being traded at Rs 5800/7500 per quintal which will not let the prices to go up till the arrivals of the new crop.

मूंग-इन भाव में बेचते रहिए

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) मूंग गर्मी वाली फसल बहुत बढ़िया आने से सभी मंडियों में माल का दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर खरीफ सीजन में आने वाली मूंग राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक तीनों ही राज्यों में बहुत ही बढ़िया बताई जा रही है। आने वाली फसल भी किसान अधिक बिजाई किए हैं, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का कोई लॉजिक नहीं बनता है। पिछले दिनों चीन के लिए काफी माल बढ़िया क्वालिटी का चला गया जिससे उसमें ज्यादा तेजी आएगी उसके समर्थन में नीचे वाले माल भी 500/600 रुपए बढ़ गए थे। अभी इन भाव में अपना ही माल बेचना चाहिए। सरकार छिटपुट पिछले दिनों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एमपी में कुछ खरीद की थी, लेकिन उससे कोई विशेष प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। यहां हल्के भारी माल 5800/7500 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं, जो नई फसल तक तेजी नहीं आने देंगे।

Tur: no more increment

New Delhi, 29 August (NNS):  The upcoming crop of both rabi and kharif tur will likely to be good because the all-round sowing reported to be high and the weather also seems favorable for the pulses. There were around 52 lakh metric tonnes of the crop reported to be produce during the previous season which is higher than the same period of the last three years. This year, the availability of tur dal seems high for Maharashtra, but most of the mills are purchasing less amount of stock due to the lack of stock in the mills. Here, lemon tur prices slipped by Rs 50 to Rs 6600 per quintal. The prices of lemon patka have been ruling between Rs 8900/9200 per quintal because almost 40/42 percent of pea has been selling in the eastern parts of the country. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend.

तुवर-ज्यादा नहीं बढ़ेगी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) तुवर की रबी व खरीफ सीजन में आने वाली फसल भी बहुत बढ़िया आएगी, क्योंकि बिजाई चारो तरफ अधिक हुई है तथा मौसम भी दलहनी फसलों के लिए अनुकूल हो रहा है। पिछला उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर दाल मिलों को मिल रही है, लेकिन उसमें अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं। लेमन तुवर यहां 50 रुपए घटकर 6600 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई । दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी पर 8900/9200 के बीच चल रही है, क्योंकि मटर 40-42 प्रतिशत मिलकर पूर्वी भारत में बेच रहे हैं। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Gram desi: should purchase at the current level

New Delhi, 29 August (NNS): At Lawrence Road, the prices of gram improved by Rs 25 to Rs 6100/6125 per quintal due to the strong demand from the mills at the lower level, whereas, some traders are quoting the prices at Rs 6150 per quintal. The reality is that the stock of pea dal and besan has been selling out rapidly, due to which, the consumption of dal and gram desi showed downfall, but there is a lack of old stock in the pipeline and the  new stock will not likely to arrive before September. Therefore, the market may gain to Rs 6500 per quintal during the near future.

देसी चना- वर्तमान भाव पर खरीदने रहिए

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) देसी चने में घटे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से 25 रुपए सुधरकर लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में 6100/6125 रुपए प्रति क्विंटल तक व्यापार हो गया, कुछ कारोबारी 6150 भी बोल रहे थे। वास्तविकता यह है कि मटर की दाल एवं बेसन धड़ल्ले से मिक्स हो रही है, जिससे देसी चना व दाल की खपत घटी जरूर है,  लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने एवं आयातित माल भी निपट जाने आने वाले नये माल दिसंबर से पहले नहीं आएंगे। अत: आगे चलकर बाजार 6500 रुपए लॉरेंस रोड पर बन जाएगा।

Rajma chitra: shortage of demand

New Delhi, 29 August (NNS):  There is a shortage of rajma chitra stock in the pipeline. On the other hand, the crop will likely to arrive after some time, despite this, the stock of China and Indian Brazil also reduced by Rs 2/3 to Rs 108/111 and Rs 100/104 per kg respectively owing to the lack of demand in the current week. The stock of Bhutani also quoted down in the same ratio. There is no uptrend in the prices due to the lack of spot stock. Whereas, the stock of Pune and Satara line will arrive after 15 days.

राजमां चित्रा-ग्राहकी का सन्नाटा

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्र का स्टाक पाइपलाइन में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर फसल आने में अभी विलंब है। इन सब के बावजूद भी चालू सप्ताह ग्राहकी कमजोर होने से 2/3 रुपए घटकर चीन 108-111 एवं इंडियन ब्राजील 100/104 रुपए प्रति किलो बिक गया। भूटानी माल में भी घटाकर बोलने लगे हैं। आगे हाजिर में माग के अभाव में तेजी नहीं लग रही है दूसरी ओर 15 दिन बाद पुणे सतारा लाइन का माल आने लगेगा।

Gram kabuli: prices may increase after some time

New Delhi, 29 August (NNS):   The stock of gram kabuli has been lying only to the traders, whereas, it seems weak as expectedly. Its prices rose by Rs 300 per quintal owing to the shortage of the stock. Here, the unfiltered stock of Maharashtra also selling at Rs 6500/6800 per quintal. The prices of other stock also slipped by Rs 200/300 per quintal. The new crop will likely to arrive after a long time. Therefore, the market may increase after the increment in the demand.

काबुली चना-अभी ठहर कर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने का भी मंडियों में स्टाक, केवल कारोबारियों को दिखाई दे रहा है, जबकि उतना नहीं है, जितना शोर सराबा ज्यादा है। चालू सप्ताह  ग्राहकी के अभाव में 300 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त पर यहां महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 6500/6800 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बिक गया। अन्य मालों में भी 200/300 रुपए की गिरावट आ गई। नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है। अत: ग्राहकी निकलते ही इसमें बढ़ सकते हैं।

Pea: no logic of downfall

New Delhi, 29 August (NNS):  The trade of pea reported to be high in Kolkata, Mundra and Mumbai port, due to which, the prices may not show downfall. The market of Kolkata has been ruling at the higher level as compared to the other ports because there, the consumption of besan and gram dal reported to be high in tur dal and its demand reported to be high in all the states like orissa, Bengal, Assam, Jharkhand. Therefore, it is ruling at Rs 30.5/31 per kg at the ports and unfiltered stock at Rs 36 per kg respectively.

मटर-अब घटने का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह मटर में कोलकाता मुंदड़ा एवं मुंबई बंदरगाह से व्यापार बढ़िया रहा, जिससे गिरते भाव को विराम लग गया। कोलकाता मंडी अन्य बंदरगाहों से तेज चल रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि वहां मटर दाल की खपत बेसन व चने की दाल, तुवर की दाल में बढ़ गई है तथा सस्ता होने से उसकी मांग उड़ीसा बंगाल असम झारखंड सभी राज्यों की अच्छी है। अत: बंदरगाहों पर 30.5/31 रुपए एवं यहां बिना छनी हुई 36 रुपए में और रिस्क नहीं है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 29 August (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum held strong at Rs 9700/9800 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5200/5250 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal in loose. The prices of guar September delivery showed nominal fluctuations owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9700/9800 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5200/5250 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4800/4900 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।