New Delhi, 29 August (NNS): The sale of copra reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 35000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the affected supply and availability along with the constant rainfall in the producing areas. There is no possibility of more uptrend in the spot copra prices during the coming days.

गोला : बढ़ने उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले की बिक्री में सुस्ती छाई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में हो रही वर्षा तथा कई अन्य राज्यों में बाढ़ एवं वर्षा की वजह से आपूर्ति एवं उपलब्धता प्रभावित होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Cashew: not likely to increase

New Delhi, 29 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kilogram because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the tariff increased to 50 percent. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Almond kernel: will remain strong

New Delhi, 29 August (NNS): The offtake of almond kernel reported to be high even after the higher prices, due to this reason, the prices of almond kernel California improved by Rs 10 to Rs 730 per kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect as the new crop of almond California will likely to arrive soon. The spot almond kernel prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी के उठाव में थोड़ा सुधार हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए बढ़कर 730 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू हो चुकी है लेकिन यहां पर यह माल पहुंचने में अभी थोड़ा समय और लगेगा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।