New Delhi, 27 August (NNS): The government has decreased the stock limit from 3000 metric tonnes to 2000 metric tonnes. Apart from this, the stock limit for the retailers declined from 10 lakh metric tonnes to 8 lakh metric tonnes and the processing units have declined the monthly stock from 70 percent to 60 percent, due to this reason, the buyers are not buying the stock at the lower level. As a result, the market may decrease by Rs 30/40 per kg. Now, huge amount of stock has been lying in both the distributive and the consuming markets along with the higher production. Now, it should be noticeable that how much of the stock has been selling by the government in tender. Presently, the availability of wheat seems high, whereas, the upcountry demand of flour, maida and suji seems weak.
गेहूं-घटने की उम्मीद
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं का स्टॉक सीमा 3000 मी टन से घटाकर 2000 मेट्रिक टन ट्रेडर्स के लिए कर दिया है। इसके अलावा जो स्टॉक सीमा रिटेलर के लिए 10 मैट्रिक टन थी, उसको घटाकर 8 मीट्रिक टन कर दिया गया है तथा प्रोसेसिंग करने वाली यूनिटों को मंथली 70 प्रतिशत स्टाक की बजाय 60 प्रतिशत कर दिया गया है, इस वजह से बाजार में लिवाल पीछे हट गए हैं। फलत: इसमें 30/40 रुपए प्रति क्विंटल और घट सकते हैं। गेहूं का उत्पादन अधिक होने से उत्पादक वितरक एवं खपत वाली मंडियों में अभी प्रचुर मात्रा में माल पड़ा हुआ है। आगे देखना यह है कि सरकार टेंडर द्वारा माल कितना बेचा जा रहा है। फिलहाल गेहूं की उपलब्धि इस बार भरपूर मात्रा में है, वहीं आटा मैदा सूजी में चालानी मांग कमजोर है।
Fine rice: constant buying from the exporters
New Delhi, 27 August (NNS): The market of rice showed uptrend with the strong trend due to the favorable demand from the exporters. The reality is that the demand of rice showed uptrend in the current week from the exporters, due to which, the prices of rice sela and its steam gained by Rs 100 per quintal because of the lack of stock in the mills and the further shipments will be done from the next month. The rice sela 1718 which was being quoted at Rs 6500 per quintal, but now, it is ruling at Rs 6600 per quintal. The prices of rice sela 1401, 1408 and 1509n also showed heavy uptrend.
बारीक चावल-निर्यातकों की लिवाली
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) आज चावल में निर्यातकों की मांग अनुकूल होने से बाजार मजबूती लिए बढ़ा हुआ है। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की चालू सप्ताह में मांग बढ़ गई है, जिससे चावल सेला एवं स्टीम के भाव 100 रुपये बढ़ गए हैं, क्योंकि राइस मिलों में धान नहीं है तथा आगे शिपमेंट अगले महीने से फिर होने वाले हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 6500 रुपए बोल रहे थे, उसके भाव 6600 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। इसी अनुपात में 1401 एवं 1408 सहित 1509 चावल में भी तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Maize: possibility to increase
New Delhi, 27 August (NNS): The production of maize reported to be high in all the markets of UP, MP and Bihar, but there is a shortage of the stock in dry maize as the monsoon arrived before. Huge amount of stock has been available at the lower level. Therefore, there will be the shortage of best quality stock. The government has announced to sell the stock of rice to the ethanol companies during the previous days, but the prices showed downfall. In Haryana and Punjab reach, the prices of maize Bihar was being traded at Rs 2675/2700 per quintal, but now, the inferior quality stock also ruling at Rs 2350/2450 per quintal. The racks of UP have been started increasing constantly, due to which, the prices of dry maize may show uptrend during the near future.
मक्की- और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) मक्की का उत्पादन यूपी एमपी बिहार सभी राज्यों में बढ़िया हुआ है, लेकिन इस बार बरसात पहले आ जाने से सूखी मक्की किसी भी प्रांत में स्टॉक में ज्यादा नहीं है, नीचे वाले नमी के माल प्रचुर मात्रा में मिल रहे हैं। अत: बढ़िया माल की कमी रहने वाली है। पिछले दिनों सरकार द्वारा एथेनॉल कंपनियों को फिर से चावल बेचने की घोषणा की गई थी, लेकिन मक्की- और तेजी की उम्मीदइन भावों में मंदा नहीं है। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की सूखी मक्की 2675/2700 रुपए बिक रही है, नीचे वाले नमी के माल 2350/2450 रुपए के बीच चल रहे हैं। रैक लगातार यूपी से निकलने लगे हैं, जिससे सूखी मक्की अभी और बढ़ सकती है।
Millet: prices may increase by Rs 50 per quintal
New Delhi, 27 August (NNS): The sowing of millet reported to be over in the markets of UP, Rajasthan and Haryana. The all-round sowing seems high amid monsoon season. There is a shortage of the stock in the old stock and it is profitable to purchase the stock at the current level because the tender stock of government has already been sold out in the markets. Apart from this, there is a shortage of kharif stock in western UP, but the buying of millet showed uptrend due to the higher prices in maize, due to this, the prices have been ruling at Rs 2340/2350 per quintal and in Haryana and Punjab reach at Rs 2490n /2500 per kg respectively and it is profitable to purchase the stock at the current level during the near future.
बाजरा-50 ऊपर बढ़ना संभव
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) बाजरे की बिजाई यूपी राजस्थान हरियाणा में समाप्त हो गई है। मानसून समय से आने से चौतरफा बिजाई अधिक हो रही है। पुराना माल मंडियों में ज्यादा नहीं है तथा वर्तमान भाव में भाव में खरीद करना चाहिए, क्योंकि सरकारी टेंडर वाले माल काफी निपट चुके हैं। इधर पश्चिमी यूपी में गर्मी वाला बाजरा ज्यादा नहीं है, लेकिन मकई के ऊंचे भाव हो जाने से बाजरे की लिवाली बढ़ गई है, इसलिए बाजरा मंडियों में 2340/2350 रुपए तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में 2490/2500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन भावों में माल खरीदना चाहिए।
Masoor: prices may increase intermittently
New Delhi, 27 August (NNS): The production of masoor reported to be high as compared to the previous year, but the consumption is around 28 lakh metric tonnes, due to this, the domestic production is almost around 16 lakh metric tonnes. On the other hand, the prices of masoor have been ruling at the higher level in the international markets, due to which, the import prices reported to be at the higher level. Here, the prices of masoor in Bilti have been ruling at Rs 6675/6700 per quintal due to the profit taking selling from the last fortnight. The masoor of Canada also being available around 6250/6260 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the prices, but the prices may increase after some time.
मसूर-रुक-रुक कर तेजी कायम
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) मसूर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा अधिक हुआ है, लेकिन खपत हमारी 28 लाख मीट्रिक टन है, इसलिए 16 लाख में घरेलू उत्पादन ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मसूर के ऊंचे भाव हैं, जिससे आयात पड़ता आगे आने वाले का ऊंचा पड़ रहा है। यहां पिछले पखवाड़े से मुनाफा वसूली बिकवाली के चलते यहां मसूर बिल्टी में 6675/6700 रुपए प्रति कुंतल के आसपास चल रही है। कनाडा की मसूर 6250/6260 बिक रही है। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि थोड़ा ठहरकर फिर तेजी आएगी।
Urad: should trade at the current level
New Delhi, 27 August (NNS): The sowing of urad reported to be good in MP and Maharashtra due to the favorable weather conditions. The water has been logged in some areas of Maharashtra, due to this, there, the sowing will be delayed. The upcoming crop of MP will likely to be good. Here, the importers are selling the stock at the higher level from Chennai due to the shortage of the spot stock, due to this, the prices of urad SQ and FAQ remained stable at Rs 8000 and Rs 7550 per quintal respectively. Now, the selling of the stock seems weak, due to this, the market may show uptrend during the near future.
उड़द-वर्तमान भाव में व्यापार करिए
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) मौसम अनुकूल होने से मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में उड़द की बिजाई अच्छी हुई है, महाराष्ट्र के कुछ तराई वाले क्षेत्रों में पानी भरा पड़ा है, इसलिए वहां बिजाई विलंब से हुई है। मध्य प्रदेश में आने वाली फसल बढ़िया आएगी। इधर हाजिर माल की कमी से चेन्नई से लगातार आयातक बढ़ाकर बिकवाल आ रहे हैं, जिससे बाजार बढ़कर एसक्यू क्वालिटी के 8000 रुपए एवं एफ ए क्यू के भाव 7550 रुपए प्रति कुंतल आकर ठहर गए हैं। अब यहां से ज्यादा माल के बिकवाल नहीं है, इसलिए बाजार और बढ़ सकता है।
Moong: should sell at the higher level
New Delhi, 27 August (NNS): Both the inferior and superior quality stock of UP and MP also selling at Rs 6200/7600 per quintal. Apart from this, the best selected stock of Ranchi line has been quoted at Rs 7700/7800 per quintal, whereas, the inferior quality stock also ruling at Rs 5600/6000 per quintal respectively. The stock of Bihar also being quoted up in the same ratio. Now, huge amount of old stock of Rajasthan has been lying in the storage. The prices of best quality moong of China showed uptrend during the previous days. Now, it is profitable to sell the stock at the current level because the new moong of September and October will arrive from Maharashtra and Rajasthan.
मूंग-अब बढ़े भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) यूपी एमपी के हल्के-भारी माल 6200/7600 रुपए बिक रहे हैं। इसके अलावा रांची लाइन की मूंग भी बढ़िया सिलेक्टेड 7700/7800 रुपए तक बोल रहे हैं, जबकि हल्के माल 5600/6000 रुपए के बीच चल रहे हैं। बिहार के माल भी इसी अनुपात में बिक रहे हैं। अभी राजस्थानी पुराना माल भी स्टाक में प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है। पिछले दिनों चीन का लगातार बढ़िया माल में मांग बनी रहने से तेजी आ गई थी। अब बढ़े भाव में मुनाफा लेते रहना चाहिए, क्योंकि नई मूंग सितंबर-अक्टूबर से महाराष्ट्र राजस्थान की आने लगेगी।
Tur: no more uptrend
New Delhi, 27 August (NNS): The sowing of kharif tur reported to be high, but after the selling of the stock at the lower level from chennai during the previous days and the all-round demand from mills showed uptrend from the last two days, due to this reason, the prices of lemon tur also slipped from Rs 6800 to Rs 6600 per quintal. The old stock of Maharashtra has been arriving, but the prices have been ruling at the higher level. Now, the upcountry demand has been started increasing at the lower level, on seeing this, the market may not show downfall, but the prices may not show downfall. It is expected that the prices may fluctuates by Rs 100 per quintal because the sale of its dal seems weak and the dal of katni line has been selling at the lower level as compare to Delhi.
तुवर-अब ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) तुवर की बिजाई खरीफ सीजन वाली ज्यादा हुई है, लेकिन चेन्नई से पिछले दिनों सस्ते भाव में माल बिकने के बाद अब नीचे वाले भाव में चौतरफा उत्तर भारत के दाल मिलों की मांग पिछले 2 दिनों से चल रही है। यही कारण है कि नीचे में लेमन तुवर 6800 रुपए बिकने के बाद 6600 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। महाराष्ट्र के पुराने माल भी आ रहे हैं, लेकिन ऊंचे भाव में मिल रहे हैं। अब नीचे वाले भाव में दाल की चालानी मांग भी निकलने लगी है, इसे देखते हुए बाजार अभी मंदा तो नहीं है, लेकिन लंबी तेजी नहीं आएगी। यहां से 100 रुपए भाव ऊपर नीचे चलते रहेंगे, क्योंकि दाल की बिक्री कमजोर चल रही है तथा कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल, खपत वाली मंडियों में दिल्ली की अपेक्षा सस्ती बिक रही है।
Gram desi: prices may increase to Rs 6500 per quintal
New Delhi, 27 August (NNS): The crop of gram desi will likely to arrive after a long time. However, the gram of October and November shipments have been available from Australia at the sluggish rates, before this, there is a shortage of Rajasthan, MP and Maharashtra’s stock in all the markets. Now, the stock has been processing in the mills. Presently, the consumption of gram desi showed downfall due to the feeble prices of pea, but the prices may not show downfall from here. At Lawrence Road, the prices of gram Rajasthan declined by Rs 50/75 to Rs 6100/6125 per quintal from the last two days and the sale of its dal seems feeble because the prices of pea dal showed uptrend as compared to before and 80 percent of the stock has already been sold out in the eastern parts of the country.
देसी चना-भविष्य में 6500 संभव
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) देसी चने की फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। हालांकि अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट का चना ऑस्ट्रेलिया से काफी सस्ता मिल रहा है, उससे पहले राजस्थान एमपी महाराष्ट्र के माल सभी मंडियों में शॉर्टेज में आ जाएंगे। वर्तमान में जो स्टॉक में है, वही दाल मिलों में प्रोसेसिंग हो रहा है। फिलहाल मटर के भाव काफी नीचे होने से देसी चना की खपत घट गई है, लेकिन अब यहां से और मंदा नहीं लग रहा है। यहां राजस्थानी चना पिछले 2 दिनों में 50/75 रुपये घटकर 6100/6125 रु खड़ी मोटर में लॉरेंस रोड पर रह गया है तथा दाल की बिक्री भी सुस्ती लिए हो रही है, क्योंकि मटर की दाल के भाव भी पहले की अपेक्षा बढ़ गए हैं तथा 80 प्रतिशत पूर्वी भारत में बिक रही है।
Rajma chitra: uptrend after the increment in demand
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of rajma chitra showed soft trend during the last fortnight. Both the inferior and superior quality stock of Indian brazil also started increasing and the sowing of waai, Satara and Pune line reported to be delayed, but the quality of the crop seems good. The importers have done less amount of deals due to the higher prices in China. Here, the stock of China was being traded at Rs 108/112 per kg and the upcoming crop has been selling at the higher level, in these circumstances, the prices may not show downfall before the arrivals of the new crop.
राजमां चित्रा-ग्राहकी निकलने पर ही तेजी
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) पिछले पखवाड़े के अंतराल राजमां चित्रा में प्रति क्विंटल की नरमी बनी हुई है। इंडियन ब्राज़ील में हल्के भारी माल के स्टॉक निकलने लगे हैं तथा वाई सतारा पुणे लाइन में बिजाई लेट हुई है, लेकिन फसल बहुत बढ़िया है। चीन में पहले ही ऊंचे भाव होने से आयातकों सौदे कम किए हैं। यहां चीन 108/112 रुपए प्रति किलो बिक गया है तथा आने वाला माल ऊंचा जाकर चल रहा है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी नई फसल से पहले और मंदा नहीं लग रहा है।
Gram kabuli: constant selling from the markets
New Delhi, 27 August (NNS): The new crop of gram kabuli will likely to arrive after 8 months and the stock has not been available as expectedly. Presently, two percent pricked bold stock and best coloured stock stock also selling at the sluggish rates from the producing markets, due to which, here, the prices showed correct trend after the correction of Rs 1/2 per kg due to the panic selling. It is expected that the prices may increase by Rs 10 per kg after the increment in the Ashwin demand. Here, the stock of Maharashtra also ruling at Rs 64/67 per kg.
काबुलीचना-मंडियों की बिकवाली
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने की फसल आने में अभी आठ महीने का समय बाकी है, उसके अनुरूप स्टॉक नहीं है। फिलहाल एक दो प्रतिशत डंक वाले माल मोटे, बढ़िया कलर वाले उत्पादक मंडियों से सस्ते बिक रहे हैं, जिससे यहां घबराहट पूर्ण बिकवाली से एक-दो रुपए का करेक्शन आ सकता है। आगे आश्विन की मांग निकलने पर बाजार 10 रुपए प्रति किलो और बढ़ सकते हैं। यहां महाराष्ट्र के क्वालिटी अनुसार 64/67 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं।
Pea: profitable at the current level
New Delhi, 27 August (NNS): Although, the prices of pea have not showed long uptrend, but the containers are ruling at Rs 30/31 per kg in wholesale at the Indian ports and the prices may not show downfall in the near future. The sowing of Canada showed downfall and there is no possibility of more uptrend in the prices due to the unfavorable weather conditions. On the other hand, the consumption of its dal showed uptrend due to the weak prices of pea. Almost 75/80 percent of the gram desi has been consuming in pea dal. Therefore, the pea which was being sell at Rs 36 per kg and there is no risk in the trade at the current level.
मटर-वर्तमान भाव में लाभदायक
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मटर में लंबी तेजी नहीं है, लेकिन वर्तमान के जो भाव भारतीय बंदरगाहों पर 30-31 रुपए प्रति किलो के बीच थोक में कंटेनर के चल रहे हैं, यह मंदे वाला भाव भी आगे चलकर दिखाई देने वाले नहीं है। कनाडा में बिजाई घट गई है तथा नई फसल हेतु प्रतिकूल मौसम होने से बहुत बढ़िया आने की संभावना नहीं है। दूसरी ओर मटर के भाव काफी नीचे आ जाने से उसकी दाल अधिक खप रही है, पूरे भारत में 75-80 प्रतिशत देसी चना में मटर की दाल में खप रही है। अत: यहां मटर जो 36 रुपए बिक रही है, इसमें दूर-दूर तक रिस्क नहीं लग रहा है।
