New Delhi, 27 August (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard remained sluggish at Rs 7050/7100 per quintal due to the constant selling and weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6650/6700 per quintal in loose. In Jaipur, its prices also being quoted at Rs 7350 per quintal. There is less possibility of more fluctuations in the prices during the near future. It is expected that the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों-ज्यादा सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमज़ोर होने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 7050/7100 रूपये प्रति क्विटंल पर सुस्त रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6650/6700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। जयपुर में इसके भाव 7350 रूपये क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रहेगा।
Ricebran oil: less possibility to decrease
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of rice bran oil declined by Rs 50 to Rs 11600 per quintal owing to the weak demand from the refiners. The prices of imported oil showed soft trend due to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level on seeing the current situation during the near future.
राइसब्रान-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) रिफाइंड वालों की मांग कमज़ोर से राइसब्रान ऑयल के भाव 50 रूपये घटकर 11600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। आयातकों की बिकवाली से विदेशी तेलों में नरमी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास ठहर सकता है।
Cottonseed oil: no more downfall
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of cottonseed oil declined by Rs 100 to Rs 12500 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. Its prices also being quoted at Rs 4300/4400 per quintal in the markets of Punjab. However, the prices of imported oil showed uptrend due to the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and supply. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
बिनौला तेल-अधिक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओं की मांग घटने से बिनौला तेल के भाव 100 रुपए घटकर 12500रु पये प्रति क्विंटल रह गया। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 4300/4400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि आयातित तेलों में बिकवाली घटने से तेजी का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: no more decrement
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of CPO have been quoted at $1180 per tonne in the international markets. In Kandla, CPO Prices declined by Rs 50 to Rs 10100 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. In KLC, the prices of CPO contract September and October delivery showed uptrend due to the higher speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain high during the coming days.
सीपीओ-ऑयल मंदा नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1180 डॉलर प्रति टन बोले जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं मांग घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 50 रुपए घटकर 10100 रूपये प्रति कुंतल रह गये। सटोरिया लिवाली बढ़ने से केएलसी में सीपीओ वायदा सितम्बर व अक्टूबर डिलवरी में तेजी का रुख रहा है। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है। बाजार बढ़ सकता है।
Mustard: likely to remain stable
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of mustard cake held sluggish at Rs 2250/3500 per quintal due to the improved supply and weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 2500/2550 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) पशु आहर वालो की मांग घटने एवं सप्लाई सुधरने से सरसों खल के भाव 2250/2500 रूपए प्रति क्विंटल सुस्त रहे। भटिंडा में इसके भाव 2500/2550 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार रुका रह सकता है।
