New Delhi, 27 August (NNS): The prices of almond kernel California held stable at Rs 720 per kg due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. However, the new crop of almond has been started arriving in America, but now, its import seems delayed. The trump has increased the tariff rates by 50 percent, due to this, the market sentiments may affect, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel will likely to remain strong during the near future.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू हो चुकी है लेकिन अभी इसका आयात शुरू होना शेष है। ट्रम्प द्वारा टैरिफ को आज से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Copra: will remain strong

New Delhi, 27 August (NNS): The prices of copra in bags gained by Rs 1000 to Rs 35000 per quintal due to the higher sale even after the increased prices. Both the availability and the supply gets affected. The spot copra prices will likely to remain high during the coming days.

गोला : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले की बिक्री में वृद्धि देखी गई है। यही वजह है कि यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गोला कट्टïों में एक हजार रुपए तेज होकर 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। वर्षा और बाढ़ की वजह से आपूर्ति तथा उपलब्धता प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।

Cashew: no expectations to increase

New Delhi, 27 August (NNS): The offake of cashew reported to be weak at the higher level, due to this, here, cashew 320 no. remained stable ta Rs 900 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The America has increased the tariff rates by 50 percent, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका का टैरिफ बढ़कर अब 50 प्रतिशत हो गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।