New Delhi, 26 August (NNS): The prices of castor oil declined by Rs 200 to Rs 14100/14200per quintal due to the weak industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13600 per quintal. The prices of castor contract September delivery showed soft trend owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

आरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने से अरण्डी तेल के भाव 200 रूपये घटकर 14100/14200 रूपये प्रति क्विंटल रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।  सटोरिया लिवाली  घटने से अरंडी वायदा सितम्बर डिलवरी मे मामूली नरमी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें भविष्य में गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Mustard: no more fluctuations

New Delhi, 26 August (NNS): At Lawrence Road, mustard prices declined by Rs 100 to Rs 6950/7000 per quintal due to the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6650/6700 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7400 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the strong demand from the stockists.

सरसों-ज्यादा घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 100 रुपए घटकर 6950/7000 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6650/6700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा  घटबढ़ की संभावना कम है।

Soybean: no more uptrend

New Delhi, 26 August (NNS): The offtake of soybean reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, soybean prices remained stable at Rs 4900 per quintal in Jalgaon. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The Chicago’s active soya oil contract prices dropped down by 39 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also slipped by 28 Ringgit per tonne due to the weak selling from the importers, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will not likely to increase during the coming days.

सोयाबीन : अभी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री में कमी दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 4900 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 39 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 28 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी के आसार नहीं हैं।

Cottonseed cake: less possibility to decrease

New Delhi, 26 August (NNS): The prices of cottonseed cake rose by Rs 50 to Rs 4000/4150 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4000/4100 per quintal. The cottonseed cake September contract showed nominal uptrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand during the near future.

बिनौला खल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) पशु आहार वालो की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमजोर होने से बिनौला खल के  भाव 50 रूपये बढ़कर 4000/4150 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। भटिंडा में इसके भाव 4000/4100 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से बिनौला खल वायदा सितम्बर में मामूली तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।