नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली  से अरंडी तेल के भाव भाव 100 रूपये घटकर 13800/1390 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13400 रुपए प्रति कुंतल बोले  गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6200/6300 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।  हालांकि सटोरिया लिवाली  घटने से अरंडी वायदा अगस्त मे नरमी का रूख रहा। आपूर्ति  एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें और मंदे की संभावना कम है।

Castor oil: no more downtrend

New Delhi, 12 August (NNS): The prices of castor oil descended by Rs 100 to Rs 13800/13900 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13400 per quintal. Castor is being available at Rs 6200/6300 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract August delivery showed soft trend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

सरसों – सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने से  लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव  50 रूपये घटकर 6950/7000 रूपये प्रति क्विंटलरह गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। अलवर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट  की संभावना कम है। बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 12 August (NNS): At Lawrence Road, mustard prices slipped by Rs 50 to Rs 6950/7000 per quintal due to the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6700/6800 per quintal in loose. In Alwar mandi, mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7100 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the strong demand from the stockists. Apart from this, the market will move in the limited area during the coming one or two days.

बिनौला खल – गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस) पशु आहार वालो की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमजोर होने से बिनौला खल के  भाव 50 रूपये बढ़कर 3900/4100 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। भटिंडा में इसके भाव 4000/4050 रूपये प्रति किवंटल बोले  गए।  सटोरिया लिवाली घटने से बिनौला खल वायदा अगस्त में मामूली  गिरावट रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।

Cottonseed cake: no possibility to decrease

New Delhi, 12 August (NNS): The prices of cottonseed cake ascended by Rs 50 to Rs 3900/4100 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4000/4050 per quintal. The cottonseed cake August contract showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand during the near future.