New Delhi, 06 August (NNS): The sale of copra reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 32000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as the shrawan month will going to be over soon. The spot copra prices will like to remain strong during the coming days.
गोला : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। सावन का महीना अपनी समाप्ति के चरण में है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।
Cashew: not possibility to increase
New Delhi, 06 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kilogram because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect on seeing the consumption season off. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Almond kernel: no long downfall
New Delhi, 06 August (NNS): The offftake of almond kernel reported to be weak even after the sluggish prices, due to this reason, the prices of almond kernel California eased by Rs 10 to Rs 685 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect as the new crop of almond California will likely to arrive after a fortnight. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए मंदी होकर 685 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू होने में अब एक पखवाड़े से भी कम का समय बकाया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।
