New Delhi, 05 August (NNS): There is a lack of urad stock in all the markets, despite this, the spot containers of urad has been started unloading in all the areas including Haryana, Rajasthan, Punjab and UP. Apart from this, the raw stock has been available for trading, due to this reason, the market fluctuates by Rs 100 per quintal during the last one month and the market remained stable at Rs 7950 per quintal. The prices of urad FAQ also being quoted at Rs 7500/7525 per quintal. It is expected that the prices may increase, but there is no possibility of long uptrend in the prices. There is no possibility of more uptrend in the prices due to the unfavourable weather conditions.
उड़द- ज्यादा नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में उड़द का स्टाक किसी के पास नहीं है, इन सब के बावजूद भी चेन्नई से लगातार उड़द के हाजिर कंटेनर दिल्ली हरियाणा राजस्थान पंजाब यूपी सभी क्षेत्रों की दाल मिलों में उतर रहे हैं तथा कारोबारियों को भी ट्रेडिंग के लिए कच्चे माल उपलब्ध हो रहे हैं। यही कारण है कि बाजार पिछले एक महीने से 100 रुपए ऊपर नीचे चल रहा है तथा अभी भी 7950 रुपए प्रति कुंतल आकर ठहर गया है। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 7500/7525 रुपए बोल रहे हैं, इन भाव में थोड़ी और तेजी लग रही है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। आने वाली फसल भी मौसम अनुकूल होने से बढ़िया की संभावना है।
wheat: no more fluctuations for some days
New Delhi, 05 August (NNS): The production of wheat reported to be high and the government has been procuring the stock nearby to the target due to the activeness of the government, despite this, the prices of wheat have been ruling at Rs 2850/2855 per quintal, due to this, there is a competition amongst the private suppliers, in these circumstances, there is no need to trade at the current level. The reserve price of government is Rs 250 which is higher than the previous year, due to this, the prices may not show downfall during the near future.
गेहूं- कुछ दिन ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि इस बार गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा सरकार की तत्परता के चलते गेहूं की खरीद लक्ष्य के आसपास पहुंच गया है, इन सब के बावजूद भी 2850/2855 रुपए प्रति कुंटल का जो गेहूं के भाव चल रहे हैं, इसमें ज्यादा घटने बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। मैदा मिलो एवं दिल्ली की बाहर की मंडियों में ऊंचे भाव में गेहूं उपलब्ध हो रहे हैं, इसलिए प्रोडक्ट की सप्लाई दिसावरों में प्रतिस्पर्धात्मक बनी हुई है, इन परिस्थितियों में अभी जरूरत का व्यापार करना चाहिए। सरकार का रिजर्व प्राइस 250 रुपए, गत वर्ष की तुलना में ऊंचा है, इसलिए मंदा भी नहीं लग रहा है।
Basmati rice: possibility of increment due to the export demand
New Delhi, 05 August (NNS): This year, the production of sathi paddy reported to be weak in the bordering areas of the Uttaranchal and UP because the farmers have sown less amount of stock. There is a shortage of ready stock in the mills and the new stock of basmati rice will likely to arrive after two months, due to this, the prices may not show downfall from here and it is expected that the market may increase owing to the higher export demand. In UP, the government has stopped the sowing of kharif crop due to the water conservation campaign, due to this, the sowing of maize reported to be high. Presently, the export gets affect due to the war between the middle east countries during the previous days, due to which, the market showed downfall, but there is no possibility of more downfall in the prices at the current level. here, the prices of all varieties of basmati rice may increase by Rs 400 per quintal during the near future.
बासमती चावल-निर्यात मांग से ही तेजी संभव
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) उत्तरांचल उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में इस बार साठी धान का उत्पादन काफी कम हुआ है, क्योंकि किसानों ने बिजाई कम किया था। राइस मिलों में तैयार चावल की कमी है, बासमती चावल नया आने में 2 महीने से अधिक का समय लगेगा, इसलिए यहां से मंदा नहीं है तथा कभी भी निर्यात मांग निकलने पर बाजार बढ़ सकता है। गर्मियों में यूपी में सरकार द्वारा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत गर्मी वाले धान की बिजाई पर रोक लगा दिया गया था, इसलिए उन क्षेत्रों में मक्की की बिजाई अधिक हुई है। फिलहाल पिछले दिनों के मेडलिस्ट देशों में चल रहे युद्ध के चलते निर्यात प्रभावित हुआ था, जिससे बाजार टूट गया है, लेकिन वर्तमान भाव मंस अब घटने की गुंजाइश नहीं है। यहां से बाजार 400 रुपए प्रति कुंतल सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल बढ़ सकते हैं।
Maize: will be the shortage of best quality stock
New Delhi, 05 August (NNS): The production of maize reported to be high in all the producing areas like UP and MP after Bihar, but this year, huge amount of stock seems wet after the starting of the monsoon before its time and the buying also reported to be weak as the stock is spotted. The difference between the prices of both inferior and superior quality stock showed heavy uptrend. In Haryana and Punjab reach, the maize of UP and Bihar also being quoted at Rs 2400/2450 and Rs 2500/2550 per quintal respectively. It is being traded at Rs 2050/2075 per quintal at the rack points of UP, its rack has been selling out constantly in the areas like Bhhatinda, Fagwada and Hubli line.
मक्की-बढ़िया माल की कमी रहेगी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मक्की का उत्पादन बिहार के बाद यूपी मध्य प्रदेश सभी उत्पादक राज्यों में अधिक हुआ था, लेकिन इस बार समय से पूर्व बरसात शुरू हो जाने से काफी मक्की गीली हो गई है तथा दागी होने से उन मालों में लिवाली कमजोर है। स्टाक सूखे क्वालिटी का ही होता है, इसलिए हल्की मक्की एवं बढ़िया माल में अंतर काफी बढ़ गया है। वर्तमान भाव में बढ़िया मक्की, हरियाणा पंजाब पहुंच में यूपी की 2400/2450 रुपए तथा बिहार की बढ़िया मक्की 2500/2550 रुपए के बीच चल रहे हैं। मक्की में रैक पॉइंट पर 2050/2075 रुपए यूपी में व्यापार हो रहा है, इसका रैंक लगातार बठिंडा फागवाड़ा हुबली आदि क्षेत्रों में जा रहे हैं।
Millet: no downfall for some days
New Delhi, 05 August (NNS): This year, the production of kharif millet reported to be weak, but the sale of millet showed heavy downfall in the consuming industries as the inferior quality stock of maize has been selling at the lower level. The kharif crop of millet has been consuming constantly in Mathura and Hathras line. the stock has not been selling in the industries. Its new crop will likely to arrive after a long time. Now, the sowing of millet reported to be high and it has already been sowing in some areas, in these circumstances, the stock is being traded at Rs 2400/2425 per quintal in mauli barwala reach, now, there is no possibility of more downfall in the prices, otherwise, it is profitable to sell the stock at every price.
बाजरा-अभी कुछ दिन मंदा नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) गर्मी वाले बाजरे का उत्पादन इस बार कम जरूर हुआ है, लेकिन मकई के हल्के माल काफी नीचे बिकने से बाजरे की बिक्री, खपत वाले उद्योगों में काफी घट गई है। गर्मी वाला बाजरा राया मथुरा हाथरस लाइन में खपत में लगातार जा रहा है, वह इंडस्ट्रीज में नहीं जा रहा है। इसकी नई फसल आने में अभी काफी समय बाकी है, इस समय बाजरे की बिजाई जोरों पर चल रही है, कुछ क्षेत्रों में पूरी हो चुकी है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो बाजार 2400/2425 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि जहां भी मौका मिले माल से बेचते रहना चाहिए।
Masoor: no risk in the trade
New Delhi, 05 August (NNS): The crop of Canada has been started unloading at the Mundra port, due to this reason, the market showed strong trend, due to this reason, in spot, masoor prices have been trading between Rs 7050/7100 per quintal in Bilti as the supply of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line. Now, the crop will likely to arrive after a long time, whereas, the crop of Canada does not seems favourable, in these circumstances, the prices may likely to remain high and there is no risk in the trade at the current level.
मसूर-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) कनाडा के माल लगातार मुंबई मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रहे हैं, जिस कारण 6150/6200 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूती लिए ठहराव बना हुआ है, इस वजह से मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति कम होने भाव बढ़कर हाजिर में 7050/7100 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिल्टी में व्यापार हो रहा है। अभी नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, उधर कनाडा में भी फसल अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए तेजी जारी रहने की उम्मीद है तथा वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।
Moong: should sell at the higher level
New Delhi, 05 August (NNS): The stock of moong has been available to the mills at the sluggish rates as per the quality, but here, the traders are quoting the prices at the higher level as the best quality moong has been selling in China. Notably, the moong of UP, MP, Bihar and Jharkhand has been available at Rs 56/76 per kg. Its selected stock also being quoted at Rs 78 per kg, but the stock of the stock reported to be weak and there is a shortage of the stock in the markets. Apart from this, the sowing of kharif season seems high, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level and the stock will be available to the mills and the traders a per the needs.
मूंग-अब बढ़े भावों में बेचिए
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) मूंग की क्वालिटी के अनुसार दाल मिलों को मंदे भाव में उपलब्ध हो रही है, लेकिन चीन में बढ़िया मूंग जाने से यहां एवं उत्पादक मंडियों में कारोबारी बढ़ाकर बोल रहे हैं। गौरतलब है कि एमपी यूपी बिहार झारखंड की मूंग 56 से लेकर 76 रुपए प्रति किलो के बीच हर भाव में उपलब्ध हो रही है। सिलेक्टेड माल 78 भी बोल रहे हैं, लेकिन उन मालों में ज्यादा व्यापार नहीं हो रहा है तथा उसके स्टॉक भी बाजार में कम है, खरीफ सीजन की बिजाई भी अच्छी हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए तथा जरूरत के अनुसार दाल मिलों एवं कारोबारियों को माल मिलता रहेगा।
Tur: improvement in demand at the lower level
New Delhi, 05 August (NNS): The superior quality tur dal of Maharashtra has been selling at Rs 98/100 per kg, but the demand of local mills showed heavy uptrend at the sluggish rates, due to which, there, its prices remained stable at Rs 6750 per quintal, but it is profitable to sell the stock at the higher level. Here, almost 80 percent of the stock has already been sold out in the mills of UP, MP, Bihar, Jharkhand, Orissa and Assam at the lower level in hathras and katni line. Here, the tur of lemon quality also being quoted at Rs 94/95 per kg in the various mills, whereas, the buying seems weak. On the other hand, the sale seems weak from the counter and the dal of pea also been selling out at the lower level from 70 percent of the stock has already been consume in the eastern parts of the country, but there is no possibility of long uptrend in the prices. Now, the prices fluctuates by Rs 100/200 per quintal during the near future.
तुवर-नीचे भाव में मांग सुधरी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) महाराष्ट्र की दाल 98/100 रुपए प्रति किलो बहुत बढ़िया क्वालिटी के बिकवाल आ रहे हैं, लेकिन नीचे वाले भाव में लेमन तुवर की मांग लोकल दाल मिलों की बढ़ गई है, जिससे इसके भाव 6750 पर थोड़ा बढ़ गए हैं, लेकिन इन बढ़े भाव में माल भी बेचते रहना चाहिए। इधर हाथरस कटनी लाइन में काफी मंदे भाव की दाल मिलें यूपी एमपी बिहार झारखंड असम उड़ीसा में 80 प्रतिशत बिकने से बढ़िया तुवर दाल की कदर घट गई है। यहां लेमन क्वालिटी की दाल 94/95 रुपए प्रति किलो अलग-अलग मिलों की बोल रहे हैं, जबकि लिवाल ज्यादा नहीं हैं। उधर काउंटर से बिक्री भी कमजोर है, मटर की दाल काफी सस्ती बिक रही है, जो पूर्वी भारत में 70 प्रतिशत खप रही है, इसमें लंबी तेजी की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। इसमें 100/200 रुपए प्रति क्विंटल के ऊपर नीचे भाव में व्यापार करते रहना चाहिए।
Gram desi: possibility to reach at Rs 7000 per quintal in future
New Delhi, 05 August (NNS): Both the local and upcountry demand of gram desi has been started increasing from the mills during the previous days, due to this reason, the market rose to Rs 6425/6450 per quintal from the lower level. The market remained stable at Rs 6300 per quintal owing to the profit taking selling after the uptrend in the prices during the last fortnight. Now, there is no possibility of more downfall in the prices and the market may increase again because the stock has not been available illegally and it is expected that the old stock has been selling at Rs 6500 per quintal and it may reach to Rs 7000 per quintal. It is also true that the consumption of UP, Bihar and Jharkhand showed uptrend and the consumption of pea seems rapid in besan, despite this, there is a shortage of the stock in the markets.
देसी चना-भविष्य में 7000 की उम्मीद
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) पिछले दिनों देसी चने में लोकल एवं दिसावरी मांग, दाल मिलों की निकलने लगी थी, जिस कारण बाजार 6425/6450 रुपए प्रति कुंतल पर नीचे के भाव से काफी बढ़ गया था। पिछले पखवाड़े में आई एक साथ तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली से बाजार 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। अब इन भावों में और घटने की गुंजाइश नहीं है तथा दोबारा बाजार बढ़ने वाला है, क्योंकि पीछे से माल नहीं मिल रहा है तथा जो पहले के माल बिक हैं उनके डिलीवरी होते ही बाजार 6500 को पार कर जाएंगे तथा आगे चलकर 7000 रुपए बिक सकता है। हम मानते हैं कि मटर की खपत यूपी बिहार झारखंड में ज्यादा बढ़ गई है, बेसन में भी धड़ले से मटर की खपत हो रही है। इन सबके बावजूद भी चने की भारी शॉर्टेज चल रही है।
Rajma chitra: heavy shortage of demand
New Delhi, 05 August (NNS): The demand of rajma chitra has been started increasing constantly, whereas, the import prices reported to be at the higher level, due to this reason, the stock of Indian Brazil also being traded at Rs 103/107 per kg. The stock of Varun and Bhutani also ruling at Rs 84/86 per kg, but now, it is available at Rs 85/86 per kg. The unfiltered best quality stock also being quoted at Rs 88 per kg. Apart from this, the stock of China has been traded at Rs 110/113 per kg, whereas, the inferior quality stock also selling at the lower level. Presently, the further uptrend in the prices depends on the demand. Its prices may improve by Rs 5/7 per kg due to the nominal increment in the demand.
राजमां चित्रा-ग्राहकी की भारी कमी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) बाजारों में ग्राहकी निकलने लगी है, दूसरी ओर आयात पड़ता महंगा हो गया है। यही कारण है कि इंडियन ब्राजील 103/107 रुपए प्रति किलो के बीच रंगत के हिसाब से बिक रहा है। वरुण भूटानी माल भी जो ऊपर में 84/86 रुपए बिका था, उसके भाव 85/86 रुपए रह गए हैं। बढ़िया माल 88 रुपए तक बिना छना बिक रहा है। इधर चीन के माल 110/113 रुपए के आसपास चल रहे हैं, जबकि हल्के माल और नीचे बिक रहे हैं। वर्तमान में तेजी ग्राहकी पर ही निर्भर करेगी। थोड़ी सी ग्राहकी निकलने पर 5/7 रुपए किलो की बढ़त कोई बड़ी बात नहीं है।
Gram kabuli: weak trade
New Delhi, 05 August (NNS): There is a lack of demand in gram Kabuli, but the market showed uptrend due to the higher prices from the producing markets and shortage of the stock. Here, the stock of Maharashtra also selling at Rs 68/72 per kg. Apart from this, the stock of Karnataka and Indian Mexico have been quoted as per the quality. The pricked stock has stopped the market at the same level during the previous days, but the stock has been selling out slowly. There is no possibility of more downfall in the roots but the market may show uptrend during the near future.
काबुली चना-अभी व्यापार में कमी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी का सन्नाटा चल रहा है, लेकिन माल की कमी एवं उत्पादक मंडियों से पड़ते के अभाव मेंसे बाजार तेज चल रहे हैं। यहां महाराष्ट्र का माल 68/72 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, कर्नाटक एवं इंडियन मैक्सिको क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। पिछले दिनों डंक वाले माल कुछ बाजार को रोक दिए थे, लेकिन धीरे-धीरे माल कम हो गए है। अत: काबुली चने की जड़ में मंडा नहीं है, बल्कि आगे चलकर बाजार तेज ही रहेगा।
Pea: consumption will remain good
New Delhi, 05 August (NNS): The productive deals of pea have been available at the lower level, due to which, the traders are facing some loss at the current level. However, the all-round sale of pea seems good at the current level and less amount of unloaded stock of pea at the ports has been arriving in Delhi and the huge amount of stock also been arriving in UP, MP, Bihar and Jharkhand. On the other hand, the stock of Kolkata port has been consuming in Bengal. Orissa, Assam along with the eastern parts of the country. Therefore, there is no possibility of more downfall in the prices at the current level.
मटर-खपत अच्छी रहेगी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) मटर के अगाऊं सौदे नीचे मिल रहे हैं, जिससे स्टॉक के कारोबारी को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वर्तमान भाव में बिक्री मटर की चौतरफा अच्छी है, बंदरगाहों से जो माल उतर रहे हैं, वह दिल्ली कम आ रहा है तथा यूपी एमपी बिहार झारखंड में ज्यादा जा रहा है। उधर कोलकाता पोर्ट पर जो माल आया है, वह बंगाल उड़ीसा आसाम आदि पूर्वी राज्यों में खप रहे हैं। अत: वर्तमान वाले भाव में अब घटने की गुंजाइश नहीं है।
Guar gum: no decrement
New Delhi, 05 August (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum strengthened at Rs 9900/10000 per quintal owing to the increased demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5300/5350 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being available at Rs 4850/4950 per quintal in loose. The prices of guar August delivery showed nominal downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9900/10000 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5300/5350 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4850/4950 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से ग्वार अगस्त डिलीवरी में मामूली गिरावट रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
