New Delhi, 05 August (NNS): The prices of castor oil went down by Rs 200 to Rs 14000/14100 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13600 per quintal. Castor is being available at Rs 6300/6400 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract August delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.
अरंडी तेल : अधिक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव भाव 200 रूपये घटकर 14000/14100 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13600 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6300/6400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अगस्त में तेजी का रूख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें और मंदे की संभावना कम है।
Mustard: not likely to decrease
New Delhi, 05 August (NNS): At Lawrence Road, mustard prices slipped by Rs 50 to Rs 6950/7000 per quintal due to the sluggish demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6700/6800 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7475/7500 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the strong demand from the stockists. Apart from this, the market will move in the limited area during the coming one or two days.
सरसों : घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 6950/7000 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7475/7500 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 05 August (NNS): The sale of soybean reported to be strong even after the higher prices, as a result, soybean prices improved by Rs 50 to Rs 5050 per quintal in Jalgaon. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s active soya oil contract prices jumped by 42 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also gained by 115 Ringgit per tonne because of the increased buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.
सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए और तेज होकर 5050 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 42 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 115 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।
Cottonseed cake: no possibility of downfall
New Delhi, 05 August (NNS): The prices of cottonseed cake went up by Rs 50 to Rs 3850/4150 per quintal owing to the weak supply and increased demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3900/3950 per quintal. The cottonseed cake August contract showed increment because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला खल : घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस) पशु आहार वालो की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 50 रुपए बढ़कर 3850/4150 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। भटिंडा में इसके भाव 3900/4000 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनौला खल वायदा अगस्त में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
