New Delhi, 31 July (NNS): The arrivals of red Chilli showed down fall, due to this, there, the prices showed strong trend. However, the trade of red Chilli reported to be sluggish because of the constant rainfall from the last two days in the market of North India along with Delhi, due to this, the prices of 334 no. have been quoted up by Rs 3/4 to Rs 155/156 per kg. Apart from this, it’s teza stock was also being available at Rs 157/158 per kg, but now, it is ruling at Rs 164/165 per kg. The prices of fulcut also showed strong trend, and it is expected that the market may increase during the near future.

लाल मिर्च-तेज ही रहेगी

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) गुंटूर लाइन में आवक टूट जाने से वहां भाव मजबूत बोलने लगे हैं। हालांकि दिल्ली सहित उत्तर भारत की मंडियों में दो दिनों की बरसात से लाल मिर्च का व्यापार कमजोर है, लेकिन पीछे से आने वाले माल पड़ते में काफी ऊंचे बोले जाने से 3/4 रुपए बढ़कर यहां 334 नंबर का बढ़िया माल 155/156 रुपए बोलने लगे। तेजा भी जो 157/158 रुपए बिक रहा था, उसके भाव 164/165 रुपए हो गए हैं। फुल कट में भी मजबूती दर्ज की गई तथा आगे बाजार और तेज लग रहा है।

Cloves: no uptrend in the near future

New Delhi, 31 July (NNS): The prices of cloves showed downfall in Madagascar, due to this, there, the selling of the stock seems constant at the current level. Here, its stock has been selling at the sluggish level as the huge amount of stock has been lying to the importers at the lower level, due to this, it is being traded at Rs 770/780 per kg. The stock has been lying to the outside traders who are selling it at the sluggish rates.

लौंग- निकट में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) मेडागास्कर में भाव घट जाने से वहां से लगातार बिकवाली का माहौल बना हुआ है। यहां पिछले चार-पांच महीने के अंतराल आयातकों के गले में ऊंचे भाव की लौंग फंसने से अब घटाकर बिकवाली आने लगी है, जिससे 770/780 रुपए प्रति किलो पर बाजार यहां दबा हुआ है। बाहरी ट्रेड के कारोबारियों के पास भी माल है, जो अभी मंदे में कट रहे हैं।

Small cardamom: no possibility of more uptrend

New Delhi, 31 July (NNS): The arrivals of small cardamom has been started in increasing constantly at the auction centres, due to this reason, there, the prices of the stock slipped by Rs 100/150 per kg from the last 2 to 3 days. Notably, it prices went up by Rs 250/300 per quintal from the last 10 days, but the demand seems on favourable on seeing the ready stock in the consuming industries at the higher level, due to this, the market has been decreasing constantly. Here, it is being available at Rs 1900/1950 per kg in one KG packing and Rs 2100 per kg in half KG packing. Apart from this, it’s superior quality stock also ruling at Rs 2300 per kg. The prices of small cardamom 7.5 mm remained at Rs 2600 per kg. Now, there is no possibility of uptrend in the prices during the near future.

छोटी इलायची-अभी तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) छोटी इलायची की आवक नीलामी केंद्रों पर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, जिस कारण समुधा माल दो-तीन दिनों से वहां 100/150 रुपए प्रति किलो तक घट गया है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों के अंतराल उसमें 250/300 रुपए की तेजी आ चुकी थी, लेकिन उन बढ़े भावों में खपत वाले उद्योगों की तैयार फसल को देखकर मांग अनुकूल नहीं रही, जिससे बाजार फिर से घटने लगा है। यहां एक किलो की पैकिंग में 1900/1950 रुपए तथा आधा किलो की पैकिंग में 2100 रुपए प्रति किलो भाव रह गए हैं। बढ़िया माल 2300 रुपए भी बोल रहे हैं। छोटी इलायची साढ़े सात एम एम के भाव 2600 रुपए रह गए हैं, अब इन भावों में तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है।

Black pepper: no more downfall

New Delhi, 31 July (NNS): There is a shortage of demand in red chilli, and the stock of higher level has been lying to the traders, which is selling out constantly at the current level. The reality is that the prices of upcoming crop seems week. On the other hand, the prices of black pepper have been ruling at the higher level in Vietnam, and the stock has not been available at the sluggish rates, due to this reason, the prices of markara held firm at Rs 700/710 per kg. Now, there is no possibility of more downfall in the prices and its trade will be profitable during the near future.

काली मिर्च-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि काली मिर्च में ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है तथा ऊंचे भाव के स्टॉक गले में फंसे हुए थे, जो अब धीरे-धीरे कटने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि आने वाली फसल में पोल की खबर आ रही है। दूसरी ओर वियतनाम में काली मिर्च के ऊंचे भाव होने से और घटाकर माल नहीं मिल रहा है। इस वजह से जो मरकरा क्वालिटी के भाव 700/710 रुपए प्रति किलो चल रही है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है तथा आगे चलकर इसमें लाभ मिल सकता है।

Dry ginger: market will likely to remain under pressure

New Delhi, 31 July (NNS): The selling pressure of old dry ginger seems constant from Sagar and Cochin line. Here, the upcoming crop reported to be ready, but it will likely to arrive after sometime. Presently, its average quality stock slipped by Rs 2 to Rs 228 per kg owing to the weak all-round demand. This year, there is no possibility of its arrival of old stock, and the crop seems good if the weather seems favourable, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the coming days.

सौठ- अभी बाजार दबा रहेगा

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) सागर व कोचीन लाइन से पुराने सौठ में बिकवाली का प्रेशर बना हुआ है। इधर आने वाली फसल भी तैयार है, लेकिन अभी उसके आने में काफी समय बाकी है। वर्तमान में ग्राहकी की चौतरफा कमजोर होने से इसके भाव 2 रुपए घटकर 228 रुपए प्रति किलो एवरेज माल के भाव रह गए हैं। पुराने माल का स्टाक इस बार ज्यादा आने की उम्मीद है तथा आगे मौसम अनुकूल रहा तो फसल भी बढ़िया बताई जा रही है, इन परिस्थितियों में अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।