New Delhi, 30 July (NNS): The prices of copra in bags held stable at Rs 32000 per quintal because of the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. However, the market sentiments may affect owing to the higher prices than the normal level even after rhe ongoing shrawan month. There is possibility of profit taking selling from the stockists at the current level during the coming days.
गोला : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। हालांकि सावन का महीना चल रहा है लेकिन कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकल सकती है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 30 July (NNS): The prices of cashew 320 no. Remained stable at Rs 925 per kg due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiment may affect owing to the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : बढ़ने की आशा नहीं
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नहीं है।
Almond kernel: no uptrend
New Delhi, 30 July (NNS): The offtake of almond kernel reported to be weak at the higher level, due to this reason, the prices of almond kernel California slipped by Rs 10 to Rs 705 per kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The new crop of almond will likely to arrive after 15/20 days, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
बादामगिरी : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बादामगिरी के उठाव में कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए मंदी होकर 705 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कैलिफोर्निया में अब बादाम की नई फसल शुरू होने में करीब 15-20 दिनों का ही समय बचा हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
