New Delhi, 24 July (NNS):  The demand of basmati rice reported to be sluggish from the famous importer country like Iran. The new crop will likely to arrive after 2 months, due to this, the market may increase from here. Now, the shipments have already been over, after this, the exporters started purchasing the stock again. The sea way will likely to be over soon. Therefore, it is profitable to purchase the stock of basmati rice at the current level. Here, rice sela 1509 and 1718 sela held strong at Rs 6050/6150 and Rs 6600/6650 per quintal respectively. It is profitable to purchase the stock at the current level. Therefore, the trade should be done at the current rates during the near future.

बारीक चावल-निर्यात मांग सुस्त

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) ईरान जैसे प्रमुख आयातक देश की बासमती यानी बारीक चावल में मांग सुस्त बनी हुई है। हम मानते हैं की नई फसल आने में अभी पूरा 2 महीने से अधिक का समय लगेगा, इसलिए बाजार यहां से फिर चलने वाला है। अभी शिपमेंट पूरा हो गया है, उसके निकलने के बाद निर्यातकों की एक बार फिर खरीद चलेगी। समुद्री मार्ग सामान्य होने लगे हैं। अत: वर्तमान भाव में बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करते रहना चाहिए। यहां चावल 1509 सेला 6050/6150 तथा 1718 सेला चावल 6600/6650 रु प्रति कुंतल पर मजबूत है। अभी फिर यह खरीद वाले भाव बन चुके हैं। अत: इन भाव में व्यापार करते रहना चाहिए।

Wheat: will likely to remain strong

New Delhi, 24 July (NNS): This year, the production of wheat reported to be high in the country and its stock seems high as comparatively in the government’s godown. Here, wheat prices also being traded at Rs 2780/2790 per quintal on seeing the shrawan consumption. It is expected that the traders may sell the stored stock in the near future as huge amount of stock has been lying in the central pool, but there is no possibility of more downfall in the prices. Here, the prices of wheat mill reach jumped by Rs 35 to Rs 2790 per quintal. Here, the stock of Bulandshehr and Guwahati line has been started arriving at the reasonable rates. Therefore, it is profitable to sell the stock after the uptrend of Rs 50/60 per quintal  during the near future.

गेहूं-मजबूती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) देश में इस बार गेहूं का उत्पादन अच्छा होने तथा सरकारी गोदामों मं इसका स्टॉक भी तुलनात्मक रूप से ऊंचा बना हुआ है। हालांकि श्रावणी खपत की वजह से यहां गेहूं 2780/2790 रुपए बिक रहा है। केंद्रिय पूल में स्टाक ज्यादा होने से भविष्य में इस स्टॉक की बिकवाली आने का अनुमान है, लेकिन अभी इसमें मंदे की गुंजाइश नहीं है। बहरहाल यहां गेहूं मिल पहुंच 35 रुपए उछलकर 2790 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इधर बुलंदशहर गुलावठी लाइन का माल पड़ते में आने लगा है। अत: 50-60 रुपए प्रति कुंतल  नीचे के भाव से आई हुई तेजी में एक बार माल बेचना चाहिए।

Maize: will likely to remain in the limited area

New Delhi, 24 July (NNS): The production of maize reported to be high in both the states like UP and Bihar. Today, the maize of Bihar also declined by Rs 100 to Rs 2300 per quintal after the recent increment in the prices during the previous days. These prices are not permanent for the storage and the ethanol companies started purchasing the stock at the current level. The demand of best quality stock seems high for direct loading and from the godown reach, but the superior quality maize also improved by Rs 10/15 to Rs 2070/2100 per quintal in Unjhani and Kasganj line. Apart from this, the mills of UP are selling the stock at Rs 2000/2040 per quintal as per the quality and it is expected that the market may increase during the near future.

मक्की-सीमित दायरे में बनी रहेगी

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) मक्की का उत्पादन यूपी बिहार दोनों ही राज्यों में बढ़िया हुआ है। हाल ही में आई तेजी के बाद आज बिहार की मक्की 100 रुपए मंदी होकर 2300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई क्योंकि वह स्टॉक के लिए टिकाऊ नहीं है तथा एथेनॉल कंपनियां अपने भाव पर उसे खरीद रही है। बढ़िया मक्की स्टॉक के लिए डायरेक्ट लोडिंग में एवं गोदाम पहुंच में मांग रहे हैं, लेकिन उझानी कासगंज लाइन में एक दिन पूर्व 10/15 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर बढ़िया मक्की 2070/2100 रुपए प्रति क्विंटल तक गोदाम पहुंच में बढ़िया मक्की बोलने लगे थे, यूपी की मंडियां 2000/2040 रु लूज में क्वालिटी अनुसार बिकने लगी है, आगे चलकर रूक रूक कर बाजार तेज ही लग रहा है।

Millet: no possibility of long uptrend

New Delhi, 24 July (NNS): The wholesale demand of millet reported to be sluggish due to the downfall in the temperature and ongoing monsoon season, in this situation, the moisturous stock of maize has been reaching in the consuming industries at every price and the prices of millet have been ruling at the higher level. In Mauli Barwala reach, millet prices have been ruling at Rs 2400/2425 per quintal, whereas, the maize of UP also being traded at Rs 2375 per quintal, due to this, the trade of millet showed heavy downfall and there is no risk in the trade at the current level, but the prices may not show long uptrend during the near future.

बाजरा-लंबी तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) मानसून सीजन चालू होने और तापमान में आई कमी की वजह से बाजरे की थोक मांग में सुस्ती छाई हुई है क्योंकि हर भाव में नमी वाली मक्की खपत वाले उद्योगों में पहुंच रही है तथा बाजरे के भाव ऊंचे चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में बाजरा 2400/2425 रुपए प्रति कुंतल के भाव में बाजरे का बेपड़ता आ रहा है, जबकि यूपी की मक्की 2375 रुपए पहुंच में बिक रही है, इसलिए बाजरे का व्यापार काफी घट गया है और इन भावों में बाजरे में कोई रिस्क तो नहीं है, लेकिन अभी लंबी तेजी का अनुमान भी नहीं है।

Masoor: will remain sluggish

New Delhi, 24 July (NNS): The arrivals of masoor showed recent downfall in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar and Bhopal line, but the racks of dal and malka has already been sold out and the market has remained under pressure due to the constant spot demand because the prices of other pulses showed uptrend, due to its effect, in Bilti, masoor prices gained by Rs 50 to Rs 7000/7050 per quintal. Apart from this, the stock of Canada also went up in the same ratio to Rs 6350/6375 per quintal. There is still long time in the arrival of the new crop and the sowing of crop reported to be weak in Canada, after this, the prices of masoor will likely to remain sluggish during the near future.

मसूर-सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन में मसूर की आवक में हाल ही में कमी आई है, लेकिन दाल व मलका का रैक निकल चुके हैं तथा हाजिर में डिमांड होने से बाजार थोड़ा बढ़े हुए हैं। इसका यह भी कारण है कि अन्य दलहनों में तेजी का रुख चल रहा है, इसके प्रभाव से मसूर भी बिल्टी में 50 रुपए तेज होकर 7000/7050 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है तथा कनाडा के माल 6350/6375 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है तथा कनाडा में भी बिजाई की रिपोर्ट कम की आ रही है। इसके बाद भी आनो वाले दिनों में मसूर में सुस्ती जारी रह सकती है।

Urad: less possibility to decrease

New Delhi, 24 July (NNS): The prices of desi urad gained by Rs 100 to Rs 7200/7400 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. Due to the weak selling from the importers, the prices of urad Rangoon improved by Rs 50 which stood FAQ at Rs 7200/7250 and SQ at Rs 7790/7800 per quintal respectively. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing  the strong demand from the importers and weak rupee against the American dollar.

उड़द- मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) दाल मिलों की मांग निकलने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से देसी उड़द के भाव 100 रुपए बढ़कर 7200/7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। आयातकों की बिकवाली घटने से रंगूनी 50 रुपए बढ़कर एफएक्यू के भाव 7200/7250 रुपए तथा एसक्यू के भाव 7790/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। डॉलर की तुलना में रु पया कमजोर होने तथा आयातकों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Moong: likely to remain stable

New Delhi, 24 July (NNS):  The prices of moong Rajasthan held strong at Rs 5700/7300 per quintal owing to the weak selling and increased demand from the mills. The mills of UP and Bihar have been quoting the prices at Rs 6100/6700 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.

मूंग- ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) दाल मिलों की मांग बढ़ने तथा बिकवाली कमजोर होने से राजस्थानी मूंग के भाव 5700/7300 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। यूपी-बिहार की मालों के भाव 6100/7600 रुपए प्रति क्विंटल  बोले गये। स्टॉक व मांग को देखते हुए आगामी सप्ताह में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Tur: less possibility to decrease

New Delhi, 24 July (NNS):  The prices of lemon tur remained stable at Rs 6775/6800 per quintal due to the weak selling from the importers and increased demand from the mills. The prices of imported tur have been ruling at the higher level and the stock of Karnataka also being quoted at Rs 7100/7200 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

तुवर- घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) दाल मिलों की मांग बढ़ने तथा आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से लेमन तुवर 6775/6800 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। विदेशी तुवर में तेजी का रुख होने तथा दाल मिलों मांग से कर्नाटक के मालों के भाव 7100/7200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। आने वाले दिनों में तुवर की कीमतों में और ज्यादा घटने की संम्भावना नहीं है बाजार दायरे में घूमता रहेगा।

Gram desi: no decrement

New Delhi, 24 July (NNS): The prices of gram Rajasthan went up by Rs 50 to Rs 6400/6450 per quintal because of the increased demand from the mills. Similarly, the stock of Australia also being quoted at Rs 6450/6475 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may show uptrend during the near future.

देसी चना-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) दाल मिलों की मांग बढ़ने के कारण लारेंस रोड पर राजस्थानी चने के भाव 50 रुपए बढ़कर राजस्थान के भाव 6400/6450 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। अस्टे्रलिया के मालों के भाव 6450/6475 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। स्टॉक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना नहीं है बाजार और बढ़ सकता है।

Rajma chitra: no downfall

New Delhi, 24 July (NNS): The prices of rajma chitra showed strong trend and the selling of the stockists seems feeble from the importers, due to this, the prices of rajma chitra strengthened at  Rs 11600/12000 per quintal.  The prices of rajma have been quoted at Rs 9000/11400 per quintal because of the weak selling. The prices of imported stock have been ruling at the higher level. The prices of rajma chitra may not show downfall during the coming one or two days.

राजमा चित्रा- मंदा नहीं

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) विदेशों के मजबूत समाचार आने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से राजमा चीन के भाव 11600/12000 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे।। बिकवाली क मजोर होने से पुन: व भूटान के राजमा के भाव 9000/11400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये।डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने के कारण विदेशी मालों में पड़ता नहीं लग रहा। स्टॉक व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Gram kabuli: will remain strong

New Delhi, 24 July (NNS): The gram kabuli stock of Maharashtra remained stable at Rs 6800/7100 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand. Similarly, the bold stock strengthened at Rs 10000/10300 per quintal. However, the prices gained by Rs 400 per quintal from the lower level. There is no possibility of more fluctuations in the prices and the market may likely to remain strong during the coming days.

काबली चना-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) ग्राहकी निकलने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से महाराष्ट्र के मालों के भाव 6800/7100 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। मोटे माल के भाव 10000/10300 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हालांकि हाल ही में देसी चने के भाव नीचे वाले भाव  से 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गये। भविष्य में इसमें विशेष घटबढ़ की संभावना नहीं है बाजार मजबूत रह सकता है।

Pea: limited fluctuations

New Delhi, 24 July (NNS):  Due to the increased demand from the mills and weak selling from the stockists, the prices of imported pea held strong at Rs 3650/3700 per quintal. Pea prices went up by Rs 300/400 per quintal owing to the increased demand from the mills. There is no possibility of more fluctuations in the prices and the market may likely to move in the limited area during the near future.

मटर-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस) दाल मिलों की मांग निकलने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से विदेशी मटर के भाव 3650/3700 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हाल ही में दाल मिलों की मांग से चने की कीमतों में 300/400 रु क्विंटल की तेजी आ गयी है। जिसके कारण भी मटर में मांग बनी हुई है। आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है बाजार सीमित दायरे में घूमता रहेगा।