New Delhi, 22 July (NNS): The deals of Australia of October and November shipments have been done at the sluggish rates as compared to the previous year, due to this, most of the traders are selling the stock at the rubbish rates. Now, the prices corrected by Rs 50/75 per quintal after the increment of Rs 600 per quintal, but the prices of gram desi jumped to Rs 7000 per quintal. here, gram Rajasthan also being traded at Rs 6300/6325 per quintal, but the supply has already been over in the markets.
देसी चना- 7000 रुपए जल्दी
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) यद्यपि गत वर्ष की अपेक्षा ऑस्ट्रेलिया से मंदे भाव के सौदे अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के हो रहे हैं, इसलिए अधिकतर कारोबारी लेने की बजाय अपने चने को औने-पौने भाव में काट गए हैं। अभी एक साथ आई 600 रुपए प्रति कुंतल की तेजी के बाद 50/75 रुपए का करेक्शन आ सकता हकाबुली चने की आपूर्ति घटने एवं नीचे वाले भाव में भी लोकल एवं चालानी मांग बढ़ गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 68/70 रुपए प्रति किलो पर कुछ दिनों से तेजी लिए टिके हुए हैं। नीचे वाले माल भी उसी अनुपात में तेज बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 2/4 रुपए किलो की तेजी लिए बाजार बंद हुए। हम मानते हैं कि मंडियों में स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वितरक मंडियों दोपहर बाद चालानी मांग बढ़ गई है, इसे देखते हुए अभी तेजी लग रही है तथा व्यापार लाभदायक रहेगा। ै, लेकिन इसके बाद देसी चना 7000 रु प्रति क्विंटल जल्दी बिक सकता है। यहां 6300/6325 रु प्रति कुंतल के बीच राजस्थानी चना बिक रहा है, लेकिन मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है।
Wheat: strong trend due to the increment in the consumption
New Delhi, 22 July (NNS): The all-round arrival pressure of wheat showed uptrend because the government’s procurement has been over. Presently, the shrawani demand showed uptrend in flour, maida and suji, due to this, the prices of wheat improved by Rs 8/10 per quintal. Here, its prices have been ruling at Rs 2780/2785 per quintal. Now, it is not profitable to purchase huge amount of stock at the higher rates. It is also true that the shrawani consumption will likely to remain high, due to this, its prices improved by Rs 10/20 per quintal, but it is profitable to sell the stock at the sluggish rates. The water has been logged in the producing market and the arrivals of the farmer’s stock showed downfall from the last 2 days, despite this, there is no possibility of long uptrend in the prices on seeing the stock in the central pool.
गेहूं-खपत में इजाफा से मजबूती
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की चौतरफा आवक का दबाव बना हुआ है, क्योंकि सरकार की खरीद समाप्त हो गई है। फिलहाल आटा मैदा सूजी में श्रावणी मांग कावड़ यात्रा में बढ़ गई है, इसलिए बाजार गेहूं का दो-तीन दिनों में 8/10 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गया है। यहां 2780/2785 रुपए भाव हो गए हैं, अब बढ़े भाव में ज्यादा माल नहीं लेना है। हम मानते हैं कि श्रावणी खपत रहेगी, इसलिए 10/20 रुपए और बढ़त बन जाएगी, लेकिन नीचे वाले भाव में मुनाफा मिलने पर माल भी बेचना चाहिए। उत्पादक मंडियों में पानी लग गया है तथा किसानी माल की आवक 2 दिन से घट गई है। इन सब के बावजूद भी केंद्रीय पूल में स्टाक को देखते हुए लंबी तेजी की धारणा समाप्त हो गई है।
Fine rice: shortage of stock for export
New Delhi, 22 July (NNS): The prices of rice 1718 showed downfall of Rs 300 per quintal from the last one week due to the all-round buying from the exporters, after this, the market remained stable at the same level owing to the constant enquiry from the exporters. Similarly, rice sela 1509 also declined to Rs 6000 per quintal, after this, today, its prices held stable at the same level. The shipments of the exporters will likely to be done in the June, despite this, the market showed correction after the uptrend during the previous days. Therefore, the market may show uptrend during the near future.
बारीक चावल- निर्यात हेतु माल की कमी
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1718 प्रजाति के चावल में पिछले सप्ताह के अंतराल 300 रुपए प्रति क्विंटल की भारी गिरावट के बाद चालू सप्ताह में निर्यातकों की पूछपरख से बाजार ठहर गए हैं। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी घटकर 6000 रुपए बिकने के बाद आज फिर ठहराव पर आ गया है। हम मानते हैं कि निर्यातकों के शिपमेंट जुलाई में प्रचुर मात्रा में होने हैं, इसके बावजूद भी पिछले दिनों की आई तेजी के बाद थोड़ा करेक्शन आ गया है। अत: फिर बाजार बढ़ जाएगा।
Maize: uptrend due to the best quality stock
New Delhi, 22 July (NNS): The rabi maize has already been sold out in the markets of Maize and Bihar. There, the availability of best quality stock reported to be difficult, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 2200/2300 per quintal in Semapur and Manasi line. Here, the arrival pressure of maize showed downfall in Aita, Pahasu, Kasganj and Unjhani line of UP, but the prices gained by Rs 20 to Rs 2120/2130 per quintal in the markets. In godown reach, it is being traded at Rs 2150 per quintal. It is expected that the market may show uptrend due to the weak arrivals of dry maize in the storage.
मक्की- बढ़िया माल में तेजी
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) रबी सीजन वाली मक्की बिहार में आकर निपट चुकी है, वहां बढ़िया माल मिलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि चालू सप्ताह सेमापुर मानसी लाइन में 2200/2300 रुपए प्रति क्विटल भाव हो गए। इधर यूपी के एटा पहासू कासगंज उंझानी लाइन में भी मक्की का दबाव घट गया है, लेकिन बढ़िया मक्की कम आने से वहां मंडियों में 20 रुपए बढ़कर 2120/2130 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं। गोदाम पहुंच में 2150 रुपए का व्यापार हो गया, स्टॉक में सूखी मक्की कम आने से बाजार यहां से फिर तेज लग रहा है।
Millet: will remain stable at the strong level
New Delhi, 22 July (NNS): The sowing of millet reported to be high in Western UP, Haryana and Rajasthan and it will likely to be over after a week in Prayagraj line. However, the trade of millet seems weak during the current week because maize prices have been ruling at the sluggish rates. On the other hand, the government has announced again to sell the stock of rice at the sluggish rates to the ethanol companies, in these circumstances, the prices remained stable at Rs 2350/2375 per quintal due to the shortage of millet. The new crop will likely to arrive after a long time and the crop does not seems favourable in Mathura and jaya line, in these circumstances, there is no decrement in the roots during the coming days.
बाजरा-मजबूती लिए ठहराव रहेगा
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की बिजाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं राजस्थान में जबरदस्त हुई है, प्रयागराज लाइन में एक सप्ताह बाद होगी। हालांकि चालू सप्ताह बाजरे का व्यापार ज्यादा नहीं हुआ, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर देने की घोषणा कर दी गई है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2350/2375 रु प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा गर्मी वाली मथुरा जाया लाइन में फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों से जड़ में मंदा नहीं है।
Masoor: possibility to increase
New Delhi, 22 July (NNS): The production of masoor reported to be high as compared to the previous year, but there is a lack of stock in the pipeline, due to this, there is situation of shortage in the stock. In Canada, its prices have been quoted at the higher level. Its arrivals seems feeble in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Ashok Nagar new line, due to this reason, the sale of the malka and dal showed uptrend due to the increased both local and upcountry demand. Here, in bilti, small masoor prices gained by Rs 50 to Rs 6950/6975 per quintal. In Delhi reach, the masoor of Canada also being quoted at Rs 6325/6350 per quintal at the Mundra port. There is a also a shortage of the small masoor and the best quality stock also being sold at Rs 7800 per quintal. The prices of both dal and chanti have been quoted at the higher level during the near future.
मसूर-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने से शॉर्टेज की स्थिति बनी हुई है। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव बोल रहे हैं। इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने से लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। यहां भी मोटी मसूर बिल्टी में 6950/6975 रुपए प्रति क्विंटल पर 50 रुपए बढ़ गई है। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 6325/6350 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई। छोटी मसूर की भारी कमी बनी हुई है, बढ़िया माल 7800 रुपए बिक गया। दाल व छांटी के भाव भी तेज बोल रहे हैं।
Urad: no more uptrend
New Delhi, 22 July (NNS): The prices of urad gained by Rs 50 which stood SQ at Rs 7750 and FAQ at Rs 7200 per quintal respectively due to the improved sale of its dal dhoya and chilka along with the increment in the local and upcountry demand. Along with this, the market of desi urad showed strong trend, but there is a lack of rupee in the markets. The major crop will likely to arrive after a long time, whereas, the mills are purchasing less amount of stock at the higher level after the increment in the prices from the last two days, in these circumstances, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
उड़द-अब और तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र में बिजाई अच्छी हुई है तथा मौसम अनुकूल चल रहा है। सटोरिए ज्यादा बरसात की बात महाराष्ट्र में कर रहे हैं, लेकिन उड़द वाले क्षेत्रों में पानी नहीं रुकता है, वहां अनुकूल फसल को पानी मिल रहा है, इसलिए वहां फसल इस समय प्रत्यक्ष दर्शन बहुत ही बढ़िया बता रहे हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी लाइन में भी फसल अधिक बोई गई है, लेकिन वहां अधिक बरसात से फसल को नुकसान की चर्चा आ रही है। यूपी में भी बिजाई अधिक हुई है। दूसरी ओर रंगून में माल का प्रेशर है, जिससे वहां के निर्यातक चेन्नई कोलकाता दोनों ही बंदरगाहों पर पहुंच में सस्ता भाव बोल रहे हैं। फिलहाल नीचे भाव में ग्राहकी निकलने से एक सप्ताह में 140/150 रुपए बढ़कर यहां भाव 7740/7750 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी के हो गए हैं, एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 7125 रुपए बोल रहे हैं, जबकि इन भावों में प्रचुर मात्रा में लिवाल नहीं है। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। बाजार काफी नीचे चला गया है, इसलिए 100 रुपए सुधर सकता है।
Moong: no trade of uptrend
New Delhi, 22 July (NNS): The all-round arrival pressure of moong reported to be high. On the other hand, the upcountry demand of both dal chilka and dhoya seems favourable. The trade seems nominal in local, but the stock has been available at the sluggish rates to the mills due to the unloading of both inferior and superior quality stock in the markets, due to this reason, the prices of selected stock slipped by Rs 100 to Rs 7400 per quintal, whereas, the inferior quality stock also ruling at Rs 5500/5800 per quintal as per the moisture. The sowing of moong reported to be good in both Rajasthan and Maharashtra and the weather also seems favourable. Therefore, the production of moong reported to be bumper and the new crop will likely to arrive after 2 months, due to this, the trade should not be done at the higher level during the near future.
मूंग-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना रहा। दूसरी ओर दाल छिलका एवं धोया की चालानी मांग अनुकूल नहीं थी। लोकल में कुछ व्यापार हुआ, लेकिन हल्के भारी माल ज्यादा मंडियों में उतरने से दाल मिलों को उन मालों में पड़ते लग रहे हैं। यही कारण है कि 100 रु गिरकर सिलेक्टेड माल 7400 रु प्रति कुंतल रह गए। जबकि नीचे वाले माल 5500/6800 रु प्रति क्विंटल के बीच दागी व नमी के हिसाब से बोले गए। मूंग की बिजाई राजस्थान महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में बहुत बढ़िया होने के समाचार मिल रहे हैं तथा मौसम भी लगातार बरसात नहीं होने से अनुकूल है। अत: उत्पादन बंपर होने की संभावना है। नई फसल 2 महीने बाद आने लगेगी, इसलिए लंबी तेजी दिमाग से निकाल देना चाहिए।
Tur: increased selling from Chennai
New Delhi, 22 July (NNS): The stock of lemon tur has been available at Rs 6725 per quintal from the last two to three days due to the weak demand, after this, today, the trade seems feeble. The dale of its dal also seems unfavourable at the higher level. On the other hand, the traders of Chennai are selling the stock at the sluggish rates. Presently, the some mills are trading the stock after the downfall of Rs 25/50to Rs 6675/7700 per quintal due to the feeble buying. In Chennai, the prices of containers are quoted down by Rs 40/50 to Rs 6300 per quintal because of the lack of demand. Now, the mills are purchasing the stock at the sluggish rates because the pulses of Hathras and Katni line has been selling the stock in UP, Uttarakhand, Bihar and Jharkhand after the downfall of Rs 8/10 per kg as compared to Delhi. The stock of Maharashtra and Karnataka also fluctuates in the same ratio. Here, the prices of lemon quality and Maharashtra’s dal also being traded at Rs93/94 and Rs 97/98 per kg respectively. Therefore, the trade should be done at the higher level in these prices during the near future.
तुवर-चेन्नई की बिकवाली बढ़ी
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) तुवर में दो-तीन दिनों से तेजी के बाद ग्राहकी कमजोर होने से 6725 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर बिकने के बाद आज व्यापार कमजोर रहा। दाल की बिक्री भी बढ़े हुए भाव में अनुकूल नहीं है। उधर फिर से चेन्नई वाले घटाकर बेचू आ गए हैं। वर्तमान भाव पर दाल मिलों कुछ लिवाली घटने से 25/50 रुपए की सुस्ती पर 6675/7700 रुपए व्यापार हुए। ग्राहकी के अभाव में 40/50 रुपए प्रति क्विंटल की सुस्ती पर चेन्नई में 6300 रुपए कंटेनर के भाव बोलने लगे हैं। अब इन भाव में दाल मिलें कम खरीद रही है, क्योंकि हाथरस एवं कटनी लाइन की दालें, दिल्ली की अपेक्षा 8-10 रुपए किलो सुस्ती पर यूपी एवं उत्तराखंड बिहार झारखंड में बिक रही है। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के माल में भी इसी तरह घट-बढ़ में व्यापार हुआ। दाल के भाव भी यहां लेमन क्वालिटी के 93/94 एवं महाराष्ट्र के माल के 97/98 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही हैं। अत: इन भाव में अब ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Rajma chitra: silence due to the demand
New Delhi, 22 July (NNS): The sowing of rajma chitra reported to be delayed due to the constant rainfall in Pune, Satara, Waai and Khatav line, but the all-round weather seems favourable as compared to the previous year. Here, the Indian Brazil stock of rajma chitra also being traded at Rs 108/110 per kg. The varun stock also ruling at Rs 88/90 per kg, but its prices may improve by Rs 5/7 per kg. The loading of the stock seems feeble from China and the stock of Indian Brazil are not selling the stock at the sluggish rates.
राजमां चित्रा- केवल ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव लाइन में लगातार बरसात होने से राजमां चित्रा की बिजाई थोड़ी देर से हुई है, लेकिन मौसम अनुकूल होने से गत वर्ष की अपेक्षा चौतरफा अधिक होने का अनुमान आने लगा है। फिलहाल इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा यहां 108/110 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। वरुण माल भाव 88/90 रुपए बोलने लगे हैं, लेकिन ग्राहकी निकलने पर इसमें 5/7 किलो की और तेजी लग रही है। चीन से ज्यादा माल लोड नहीं है, इंडियन ब्राज़ील भी और घटाकर नहीं मिल रहा है।
Gram kabuli: trade will be profitable
New Delhi, 22 July (NNS): The supply of gram kabuli and both the local and upcountry demand reported to be high at the lower level due to the feeble supply, due to this, the prices of medium quality stock of Maharashtra also remained stable at Rs 68/710 per kg. The inferior quality stock also being quoted up in the same ratio. Apart from this, the market of Indian mexico stock also remained close with the uptrend of Rs 2/4 per kg. It is also true that huge amount of stock has also been lying in the market, but the upcountry demand showed uptrend in the distributive markets after the afternoon, on seeing this, the trade will be profitable during the near future.
काबुली चना-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने एवं नीचे वाले भाव में भी लोकल एवं चालानी मांग बढ़ गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 68/70 रुपए प्रति किलो पर कुछ दिनों से तेजी लिए टिके हुए हैं। नीचे वाले माल भी उसी अनुपात में तेज बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 2/4 रुपए किलो की तेजी लिए बाजार बंद हुए। हम मानते हैं कि मंडियों में स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वितरक मंडियों दोपहर बाद चालानी मांग बढ़ गई है, इसे देखते हुए अभी तेजी लग रही है तथा व्यापार लाभदायक रहेगा।
Pea: possibility of good uptrend
New Delhi, 22 July (NNS): The traders are not taking interest towards pea due to the duty free import of pea, due to this reason, most of the stock has been selling out in the markets and the consumption of pea reported to be high now, due to which, there is a shortage of stock at the ports, due to this reason, there, its prices improved by Rs 3 per kg. Here also, the pea which was being traded at Rs 36 per kg, now, its prices have been quoting at Rs 39 per kg. The demand reported to be good in Bihar, Eastern UP and Bengal, due to which, the market may show uptrend. Presently, the deals of Canada have been available at the sluggish rates. Therefore, the trade of pea will be profitable during the near future.
सफेद मटर-अच्छी तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) आयात शुल्क मुक्त मटर का व्यापार होने से व्यापारियों का रुझान इसके व्यापार से दूर था, जिस कारण माल काफी काटते चले गए हैं तथा दलहनों में सबसे अधिक खपत इस समय मटर की है, जिससे बंदरगाहों पर अब ज्यादा माल नहीं है। यही कारण है कि वहां 3 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है। यहां भी जो मटर 36 रुपए में पूछपरख नहीं थी, उसके भाव 39 रुपए बोलने लगे हैं। दाल में भी पूर्वी यूपी बिहार बंगाल की अच्छी मांग है, जिससे बाजार यहां से और तेज लग रहा है। वर्तमान में आगे के सौदे भी कनाडा से सस्ते नहीं मिल रहे हैं। अत: वर्तमान भाव के मटर में लाभ लग रहा है।
Guar gum: likely to remain stable
New Delhi, 22 July (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum strengthened at Rs 9700/9800 per quintal owing to the increased demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5250/5300 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar is being available at Rs 4900/5000 per quintal in loose. The prices of guar August delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9700/9800 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5250/5300 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4900/5000 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार अगस्त डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
