New Delhi, 21 July (NNS): The government’s procurement has been over after 30th June, but this year, the buying reported to be high in the central pool from the last three days. For the first time in the year 2025/26, the availability of wheat gained to 299.2 lakh metric tonnes after the year 2021/22. It is also expected that the government has been planning to continue the free distribution scheme, due to this reason, the availability of wheat seems high both the local and the upcountry demand, due to this reason, the prices of wheat have been ruling around 775/2780 per quintal and there is no possibility of more fluctuations in the prices during the current week.

गेहूं-अभी ज्यादा तेजी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की सरकारी खरीद 30 जून के बाद से समाप्त हो चुकी है, इस बार पर केंद्रीय पूल में गेहूं की खरीद पिछले तीन वर्षों से अधिक हुई है। वर्ष 2021-22 के बाद पहली बार वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष के लिए गेहूं की उपलब्धि केंद्रीय पूल में बढ़कर 299.2 लाख मीट्रिक टन हुई है। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा मुफ्त वितरण योजना चालू रखने की बात कही गई है, इन सब के बावजूद भी गेहूं की उपलब्धि लोकल एवं दिसावरी मंडियों में प्रचुर मात्रा में है, इसलिए गत सप्ताह 2775/2780 रुपए प्रति कुंतल के आसपास ही गेहूं के भाव घूमते रहे तथा चालू सप्ताह में भी कोई विशेष घट बढ़ नहीं लग रही है।

Fine rice: possibility to increase owing to the increased export demand

New Delhi, 21 July (NNS): The supply of both new and the old stock of basmati rice reported to be weak and the both the new and the old stock seems unfavourable. Presently, both the domestic and the export demand has been running constantly, due to this reason, it showed strong trend internally, but the market remained stable at the same level due to the weak demand in the domestic markets, but presently, the mills are not selling the stock at the sluggish rates. On the other hand, the arrivals reported to be constant in Gadarpur, Bilaspur, Kashipur, Tanda and Rudrapur line. Presently, its prices slipped by Rs 200/300 per quintal owing to the weak export demand during the previous week, but the stock of rice sela 1718 which was being sold at Rs 6500 per quintal, but now, it is ruling at Rs 7000 per quintal due to the increased demand on seeing the lack of ready stock in the mills. Similarly, the prices of rice 1509 and 1401 along with 1408 also showed increment in the same ratio.

बारीक चावल-निर्यात मांग निकलते ही तेजी संभव

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) नई पुरानी बासमती धान  की आपूर्ति मंडियों में बहुत ही कम हो रही है तथा पुराना स्टॉक भी अनुकूल नहीं है। वर्तमान में घरेलू व निर्यात मांग रुक रुक कर चल रहा है, जिस कारण चालू सप्ताह के अंतराल अंदर से स्ट्रांग है, लेकिन डोमेस्टिक में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार आज टिका हुआ है, लेकिन वर्तमान वाले भाव में राइस मिलें बिकवाल नहीं आ रही हैं। उधर गदरपुर बिलासपुर काशीपुर टांडा रुद्रपुर लाइन में भी साठी धान की आवक घट गई है। फिलहाल गत सप्ताह निर्यात मांग कमजोर होने से 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही, लेकिन राइस मिलों में तैयार माल की कमी को देखते हुए ग्राहकी निकलते ही जो 1718 सेला चावल 6500 रु बिक रहा है, उसके भाव दोबारा 7000 रुपए बन सकते हैं। इसी क्रम में 1509 सहित 1401 व 1408 आदि बासमती के चावल में भी तेजी आ जाएगी।

Maize: best quality stock will likely to remain high

New Delhi, 21 July (NNS): The supply of dry maize reported to be weak in the markets due to the intermittent rainfall in both UP and Bihar during the previous week and the demand of the arriving maize seems weak in Unjhani and Kasganj line. The stock of maize is being traded between Rs 1600/2000 per quintal as per the moisture which is going in the ethanol companies. In rack reach, the best quality maize also ruling at Rs 2050/2100 per quintal in Unjhani and Kasganj line. The best quality maize of Bihar also being available at Rs 2500/2550 per quintal, in these circumstances, the demand of best quality stock also reported to be high.

मक्की-बढ़िया माल में तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) गत सप्ताह यूपी बिहार में रुक रुक कर बरसात होने से मंडियों में सूखी मक्की आपूर्ति घट गई है तथा जो उझानी कासगंज लाइन में मक्की आ रही है, वहां नमी एवं डस्ट वाली आ रही है, इसलिए उसकी कदर कम है। माइस्चर के हिसाब से उत्पादक मंडियों में 1600 से 2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच मक्की बिक रही है, जो एथेनॉल कंपनियों में जा रही है। बढ़िया मक्की रैक पहुंच में 2050/2100 रुपए उझानी कासगंज लाइन में रैक पॉइंट पर बिक रही है। बिहार की बढ़िया मक्की 2500/2550 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही हैं, इन परिस्थितियों में बढ़िया मक्की की कदर रहेगी।

Millet: sluggish prices of maize may affects

New Delhi, 21 July (NNS): There is a shortage of millet demand in the markets because the consuming companies are not purchasing the stock as the maize prices have been ruling at the lower level. The prices between both the prices of maize and millet seems feeble. On the other hand,  there is a lack of rupee in the markets, due to this, the consuming industries are purchasing less amount of stock. However, almost 50 percent of kharif millet has already been sold out in the markets, but the market may show uptrend from the current level. In Mauli Barwala, the millet has been selling at Rs 2425/2450 per quintal, but there is no possibility of more decrement in the prices during the coming days.

बाजरा- मकई के भाव नीचे का प्रभाव

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) बाजरे में ग्राहकी कमी चल रही है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे होने से खपत वाली कंपनियां इसकी खरीद नहीं कर रही है। मक्की बाजरे में भाव का अंतर काफी ज्यादा हो गया है। दूसरी ओर बाजार में रुपए की तंगी हो रही है, इसलिए खपत वाले उद्योग सस्ता माल खरीद रहे हैं। हालांकि गर्मी वाला बाजरा इस बार 50 प्रतिशत ही निकल रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद भी अभी तेजी नहीं है। जो बाजरा 2425/2450 रुपए मौली पर वाला पहुंच में बिक रहा है, इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है।

Masoor: possibility of more uptrend

New Delhi, 21 July (NNS): There is a shortage of almost 22/23 percent of masoor stock in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line as compared to the previous year. The production of masoor reported to be high, but there is a lack of stock in both the mills and the producing markets owing to the lack of old stock in the markets. The stock of masoor has been selling out constantly in the distributive markets. The prices have not showed uptrend only due to the stock of Canada, there, the market showed heavy uptrend. On seeing this, the masoor also being traded at Rs 6925/6950 per quintal, but it is expected that the market may reach to Rs 7100 per quintal.

मसूर-फिर तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) मसूर का स्टाक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22-23 प्रतिशत कम है। उत्पादन बढ़िया हुआ था, लेकिन पुराना स्टॉक बिल्कुल नहीं होने से दाल मिलों तथा उत्पादक मंडियों में भी माल नहीं है। वितरक मंडियों में जो माल आ रहा है, वह बिकता जा रहा है। इसकी तेजी को केवल कनाडा के माल ने रोके हुए हैं, वहां भी हाल ही में बाजार तेज बोल रहे हैं, इसे देखते हुए 6925/6950 रुपए की बिल्टी में जो मसूर बिक रही है, यह 7100 रुपए चालू माह के अंतराल ही बन सकती है।

Urad: no logic of long uptrend

New Delhi, 21 July (NNS): The sowing of urad reported to be high in MP and Maharashtra. Apart from this, the weather seems favourable. The speculators of Maharashtra are talking about the rainfall, but the water has not been logged in the urad producing areas, there, the crop gets appropriate amount of stock, due to this, there, the situation of crop seems good. Presently, huge amount of crop has been sown in Shivpuri line of MP, but there, the crop gets affected due to the higher rainfall. The sowing of urad seems high in UP. On the other hand, there is an arrival pressure of urad in Rangoon, due to which, its prices have been quoted at the sluggish rates at the Chennai and Kolkata ports. Presently, the prices of urad SQ quality gained by Rs 140/150 to Rs 7740/7750 per quintal due to the increased demand. Its FAQ quality stock also being quoted at Rs 7125 per quintal, whereas, huge amount of stock has not been available at the lower level. Therefore, the trade should not be done at the higher level. The market has been ruling at the lower level, due to this, the market improved by Rs 100 per quintal during the near future.

उड़द-लंबी तेजी का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र में बिजाई अच्छी हुई है तथा मौसम अनुकूल चल रहा है। सटोरिए ज्यादा बरसात की बात महाराष्ट्र में कर रहे हैं, लेकिन उड़द वाले क्षेत्रों में पानी नहीं रुकता है, वहां अनुकूल फसल को पानी मिल रहा है, इसलिए वहां फसल इस समय प्रत्यक्ष दर्शन बहुत ही बढ़िया बता रहे हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी लाइन में भी फसल अधिक बोई गई है, लेकिन वहां अधिक बरसात से फसल को नुकसान की चर्चा आ रही है। यूपी में भी बिजाई अधिक हुई है। दूसरी ओर रंगून में माल का प्रेशर है, जिससे वहां के निर्यातक चेन्नई कोलकाता दोनों ही बंदरगाहों पर पहुंच में सस्ता भाव बोल रहे हैं। फिलहाल नीचे भाव में ग्राहकी निकलने से एक सप्ताह में 140/150 रुपए बढ़कर यहां भाव 7740/7750 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी के हो गए हैं, एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 7125 रुपए बोल रहे हैं, जबकि इन भावों में प्रचुर मात्रा में लिवाल नहीं है। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। बाजार काफी नीचे चला गया है, इसलिए 100 रुपए सुधर सकता है।

Moong: no downfall at the current level

New Delhi, 21 July (NNS): Presently, both the inferior and superior quality stock of moong has been started unloading constantly in UP, MP, Jharkhand and Bihar which is selling at Rs 5500/7100 per quintal. The prices of selected stock also ruling at Rs 7300 per quintal. The arrivals of moong Rajasthan seems delayed, but there, the sowing reported to be high, due to which, the upcoming crop will likely to remain high. Here, the sowing of moong has already been over in Akola and Jalgaon line of Maharashtra. The new crop of moong will likely to arrive after two months, due to this, it is expected that the market may increase, otherwise, the trade should not be done at the higher level. Presently, the prices seems feeble, due to this, the trade should be done as per the needs.

मूंग-वर्तमान भाव में और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) मूंग के हल्के भारी माल एमपी यूपी झारखंड बिहार के लगातार उतर रहे हैं, जो यहां 5500/7100 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं, सिलेक्टेड मूंग 7300 रुपए बोल रहे हैं। राजस्थान की फसल आने में विलंब जरूर है, लेकिन वहां बिजाई बहुत बढ़िया हो गया, जिससे आने वाली फसल भी अधिक आने की उम्मीद है। इधर महाराष्ट्र के अकोला जलगांव लाइन में भी उनकी बिजाई पूरी हो चुकी है। नई फसल दो महीने बाद आ जाएगी, इससे पहले अगस्त में कुछ चाल बन सकती है अन्यथा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। वर्तमान में नीचे वाले भाव है, इसलिए जरूरत का व्यापार करना चाहिए।

Tur: no possibility to decrease

New Delhi, 21 July (NNS): This year, the production of rabi and kharif tur reported to be around 51/52 lakh metric tonnes which was almost 34/35 lakh metric tonnes. The crop of tur has been lying in all-round markets due to the higher production. The sale of its dal seems unfavourable because the stock of pea has been selling at the sluggish rates. Now, almost 38/40 percent has been started mixing rapidly in the markets which is being sell at the current rates in the eastern parts of the country. On seeing these circumstances, the stock which is selling at Rs 6700 per quintal, now, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

तुवर-और घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) तुवर का उत्पादन इस बार रबी व खरीफ सीजन को मिलाकर 51-52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो गत वर्ष 34-35 लाख मीट्रिक टन रह गया था। उत्पादन अधिक होने से चारों तरफ मंडियों में अभी खरीफ सीजन की ही तुवर पड़ी हुई है। दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है, क्योंकि मटर काफी भी सस्ती बिक रही है। इसकी मिक्सिंग धड़ल्ले से 38-40 प्रतिशत हो रही है, जो पूर्वीभारत में जाकर बिक रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए इस समय जो 6700 रुपए बिक रही है, इसमें ज्यादा बढ़ने की गुंजाइश नहीं है।

Gram desi: prices may increase by Rs 500 per quintal

New Delhi, 21 July (NNS): The trade of gram desi reported to be high in all the states like UP, Rajasthan, MP, Haryana and Punjab, due to this reason, the prices of gram desi rose by Rs 350 to Rs 6350 per quintal due to the shortage of stock during the previous week. Here, the traders are selling the stock of gram after mixing dal and besan in it and it has been selling out in the neighbouring markets of the country and the mills of outside Delhi are mixing the pea dal in gram dal. Now, the stock of besan has been available in the markets, due to this reason, the prices have not showed expected uptrend after the uptrend in the prices during the previous days. The traders of best besan and dal are purchasing the pure stock, due to this reason, the market may rose by Rs 500 per quintal.

देसी चना-रुक रुक कर अभी 500 बढ़ेगा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) यूपी राजस्थान एमपी दिल्ली हरियाणा पंजाब सभी राज्यों में व्यापार चालू सप्ताह में बढ़िया रहा है। यही कारण है गत सप्ताह स्टॉक मंडियों में नहीं होने से देसी चने में नीचे के भाव से 350 रुपए की बढ़त पर 6350 रुपए का व्यापार हो गया है। इधर मटर दाल, चने के बेसन व दाल में भी मिक्स करके दिल्ली से दूर दराज की मंडियों में कारोबारी बेचने लगे हैं तथा दिल्ली से बाहर की मिलें सीधे चने दाल में भी, मटर की दाल मिला देते हैं। बेसन में तो मिल ही रहा है। यही कारण है कि बाजार पिछले दिनों की तेजी के बाद जितना बढ़ना चाहिए, उतना नहीं बढ़ पा रहा है। बढ़िया बेसन और दाल के व्यापारी, प्योर माल ही खरीद रहे हैं, जिससे शॉर्टेज में बाजार 500 रुपए और बढ़ सकता है।

Rajma chitra: will likely to remain high

New Delhi, 21 July (NNS): The prices of rajma chitra showed uptrend during the previous week. Its prices gained by Rs 3/4 per kg from the lower level. Now, the new crop will likely to arrive after a long time, before this, the stock has not been available as per the consumption, due to this, the prices may improve by Rs 10 per kg due to the increased demand. Therefore, it is profitable to store the stock at the current level and the traders are not selling the stock at the sluggish rates.

राजमां चित्रा-अभी तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा में पिछले सप्ताह के अंतराल काफी तेजी आ गई है। नीचे के भाव से 3/4 रुपए प्रति किलो तेजी आ चुकी है। अभी नया माल आने में लंबा समय बाकी है, उससे पहले खपत के अनुरूप माल नहीं है, इसलिए कभी भी ग्राहकी निकलने पर 10 रुपए किलो की तेजी कुछ भी नहीं है। अत: वर्तमान भाव में माल हाथ में रहना जरूरी है तथा घटाकर बिकवाली नहीं करना चाहिए।

Gram kabuli: possibility to increase after the correction

New Delhi, 21 July (NNS): There is a shortage of rupee in the markets and the traders are facing a lot of problems due to the interest and freight charges on gram kabuli which has been lying from the last four to five months, but no new domestic crop will likely to arrive during the near future and the stock has been available at the sluggish rates, due to this reason, the market may show uptrend intermittently. The market has remained under pressure in the second half of the week. Here, the stock of Maharashtra which was being sold at Rs 66/69 per kg, but it was selling at Rs 68/71 per kg and the trade will be profitable during the near future. Apart from this, the stock of Karnataka also selling out at gradually in the markets.

काबुली चना-करेक्शन के बाद तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में रुपए की तंगी है तथा पिछले चार-पांच महीने से स्टाक किए गए काबुली चने में ब्याज भाड़ा लगाकर व्यापारी वर्ग को तकलीफ ज़रूर हो रही है, लेकिन आगे घरेलू कोई फसल आने वाली नहीं है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काबुली चना, इससे नीचे भाव का मिलने वाला नहीं है। यही कारण है कि बाजार रुक रुक कर तेज होने लगा है। सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ा बाजार दबा था। यहां महाराष्ट्र के माल 66/69 रुपए प्रति किलो के बीच बिकने लगे हैं, पिछले सप्ताह  68/71 रुपए बिका था। इसमें आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने वाला है। कर्नाटक के माल भी धीरे-धीरे काफी कट गए हैं।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 21 July (NNS): The prices of spot shipments gained to Rs 3035 per quintal every day in the international markets, due to this reason, in Mundra, its prices have been quoted up by Re 1. Its prices eased by Rs 31.5/32 per kg at the Indian ports. Apart from this, both the inferior and the superior quality stock also selling after the decrement of 50 paisa. The market of Kolkata seems tight and the markets of Kanpur showed strong trend as compared to Delhi. The pea of Gwalior also purchasing the stock constantly because there, consumption of gram dal, tur dal and besan showed uptrend. In these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

मटर-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) गत सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मटर के भाव 3035 प्रतिदिन हाजिरी शिपमेंट के बढ़ गए, इसकी वजह से मुंदड़ा में भी एक रुपया तेज बोलने लगे। भारतीय बंदरगाहों पर भी 31.5/32 रु से कम में कोई बिकवाल नहीं आ रहा है, हल्के भारी माल भले ही कोई 50 पैसे मंदा बेच जाए। कोलकाता मार्केट टाइट चल रही है, कानपुर भी दिल्ली की अपेक्षा मजबूत है, ग्वालियर वाले मटर की खरीद कर रहे हैं, क्योंकि वहां चने की दाल, तुवर की दाल एवं बेसन में धड़ल्ले से खपत बढ़ गई है, इन सारी परिस्थितियों में यहां से एक रुपया भी घटने की गुंजाइश नहीं है।

Guar: less possibility to decrease

New Delhi, 21 July (NNS): In the review week, guar prices jumped by Rs 100 to Rs 5250/5300 per quintal due to the increased demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices held stable at Rs 5200/5250 per quintal. In NCDEX, the prices of guar July delivery showed decrement owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall. Apart from this, it is expected that the market may likely to remain stable at the same level during the coming week.

ग्वार : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 100 रुपए बढ़कर 5250/5300 रुपए प्रति किवंटल हो गये। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5200/5250 रुपए रूपये प्रति किवंटल रु गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा जुलाई डिलीवरी गिरावट रही। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।