New Delhi, 21 July (NNS): The prices of red chilli 334. Jumped by Rs 1000 to Rs 15000 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 50000/55000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the weak arrivals than the normal level. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मजबूती जारी रह सकती है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च एक हजार रुपए उछलकर 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50-55 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Turmeric: no possibility of uptrend
New Delhi, 21 July (NNS): During the previous week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 100 to Rs 13500 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 1800 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by 0.60 percent or Rs 80 to Rs 13272 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of uptrend in the spot turmeric prices during the previous day.
हल्दी : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए घटकर 13,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.60 प्रतिशत मंदा होकर 13,272 रुपए रह गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 21 July (NNS): Poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the political tensions with Turkey. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds Turkey during the coming week.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक तनातनी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Coriander: will remain strong
New Delhi, 21 July (NNS): Here, the prices of coriander badami jumped by Rs 300 to Rs 8600 per quintal due to increased buying from the stockists even after the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 500/600 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 20 or 0.26 percent to Rs 7660 per quintal because of the nominal speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
धनिया : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया मजबूत ही बना रहने की संभावना है। सुधरी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और बढ़ने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 300 रुपए तेज होकर 8600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 500-600 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 7660 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले हफ्ते में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Black pepper: not likely to increase
New Delhi, 21 July (NNS): Here, the prices of black pepper markara improved by Rs 5 to Rs 710 per kg owing to the limited buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 5/10 per kg. The prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, but the prices declined by Rs 10 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च बढ़ने की उम्मीद नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए और सुधरकर 710 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5-10 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने लेकिन 10 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की संभावना नहीं है।
Cumin: may increase intermittently
New Delhi, 21 July (NNS): The prices of cumin gained by Rs 200 to Rs 21700 per quintal because of the limited sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have declined by Rs 100 per quintal. There were around 5000/7000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went up by Rs 60 or 0.31 percent to Rs 19625 per quintal because of the limited speculative buying. The spot coriander prices will likely to improve during the near future.
जीरा : धीरे-धीरे सुधरेगा
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में रुक-रुककर सुधार होने की आशा है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 200 रुपए बढ़कर 21,700 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में करीब 5-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 60 रु या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 19,625 रु हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में सुधार हो सकता है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 21 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 10 to Rs 1540 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 30/40 per kg. Its average auction price reported to be at Rs 1250/1812.50 per kg in the last auction which held on 12th June. The new crop will likely to arrive after one and one and a half month, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली अपेक्षाकृत रूप से कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए और घटकर 1540 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें 30-40 रुपए की मंदी आई थी। 12 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1812.50 रुपए रही थी। पहली फसल शुरू होने में अब करीब एक-सवा महीने का ही समय शेष रह गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।
