New Delhi, 21 July (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 45 to Rs 690 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. The market sentiments may affect due to the consumption season off along with the higher prices than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain high during the coming one or two days.
बादामगिरी : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 45 रुपए मंदी होकर 690 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले महीने अपेक्षाकृत रूप से ऊंचे आयात जबकि खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Cashew: no possibility to decrease
New Delhi, 21 July (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 790 per kilogram because of the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the affected supply along with the affected availability along with the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। मानसून की वजह से बेशक आपूर्ति तथा उपलब्धता प्रभावित हो सकती है लेकिन खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
