New Delhi, 16 July (NNS): The arrivals of wheat showed downfall in the markets of MP, Rajasthan, Haryana, Punjab, UP and Uttarakhand. On the other hand, its prices gained by Rs 50/60 to Rs 2790 per quintal owing to the higher shrawani demand of flour, maida and suji. The consumption season showed uptrend and the arrivals seems feeble in the producing markets, despite this, the trade should not be done at the long uptrend on seeing the huge amount of stock has been lying in the central pool. Now, it is profitable to sell the stock at the current level. Some traders have traded the stock on seeing the uptrend of the previous year, but the prices have not showed uptrend as expectedly.
गेहूं-बढ़े भाव में मुनाफा भी लिजिए
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की आवक एमपी राजस्थान हरियाणा पंजाब यूपी उत्तराखंड आदि मंडियों में घट गई है। दूसरी ओर श्रावणी मांग आटा मैदा सूजी के निकलने से बाजार नीचे के भाव से 50-60 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर यहां 2790 रुपए तक पहुंच गए हैं। हम मानते हैं कि आगे खपत का सीजन है तथा उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक घट गई है, इन सब के बावजूद भी केंद्रीय पूल में भारी मात्रा में स्टॉक को देखते हुए लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। अब इन भावों में एक बार माल बेचकर निकल जाना चाहिए, कुछ कारोबारी लंबे समय के लिए पिछले वर्ष की तेजी देखकर व्यापार किए हैं, लेकिन इस बार उतनी तेजी मुश्किल लग रही है।
Fine rice: prices may increase intermittently
New Delhi, 16 July (NNS): The supply of paddy showed downfall and the new kharif season will likely to start after 15th September and the arrival pressure of the stock will increase in October, before this, there is a shortage of the stock in the mills. Apart from this, the arrivals of the sathi paddy stock seems feeble in the markets. The previous stock has already been sent for the milling. Here, the exporters started purchasing the stock for July and August shipments, due to this reason, the prices of rice sela have been ruling between Rs 6600/6800 per quintal in the various mills and rice sela 1509 also being traded at Rs 6150/6250 per quintal. The best quality sela stock also reported to be sold at Rs 6300 per quintal. The market showed uptrend on seeing the spot stock in the rice mills and the further shipments.
बारीक चावल-रुक रुक कर तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) धान के आपूर्ति काफी घट गई है तथा नया धान खरीफ सीजन का 15 सितंबर के बाद शुरू होगा तथा आवक का दबाव अक्टूबर में ही बनने वाला है, उससे पहले राइस मिलों में शॉर्टेज की स्थिति बनने लगी है। इधर साठी धान पहले से मंडियों में कम आया है। पहले के माल सब मिलिंग में जा चुका है, इधर निर्यातक जुलाई-अगस्त शिपमेंट के लिए खरीद करने लगे हैं। यही कारण है कि 1718 सेला चावल 6600/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग राइस मिलों का बिक रहा है तथा 1509 सेला चावल 6150/6250 रुपए के बीच बिकने लगा है। बढ़िया सेला 6300 रुपए भी बिकने की खबर है। आगे शिपमेंट एवं राइस मिलों में हाजिर माल को देखते हुए बाजार तेज लग रहा है।
Maize: no possibility to decrease
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of maize reduced by Rs 30/40 per quintal during the last one week, but the stock has been available for the rack points at the sluggish rates. The reality is that this year, almost 60 percent of maize has been spoiled, which will likely to purchase only by the ethanol companies. Only 40 percent of the best quality maize has been lying in the markets, due to this reason, there is a shortage of the stock in Bihar and the stored stock also seems weak in UP. The stock has been selling out constantly at the rack points. Therefore, it is selling at Rs 2040/2050 per quintal in the markets and there is no risk in it. The best quality maize also being traded at Rs 2100 per quintal at the rack points. In godown reach, the selected stock also ruling at Rs 2140/2150 per quintal. Therefore, it is profitable to purchase the dry stock at the current level.
मक्की-मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) चालू सप्ताह के अंतराल मकई में 30/40 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट जरूर आई है, लेकिन घटे हुए भाव में रैक पॉइंट के लिए माल कम मिल रहा है। वास्तविकता यह है कि इस बार 60 प्रतिशत मक्की भीगकर खराब हो गई है, जिसकी केवल लिवाली कुछ एथेनॉल कंपनियों की रहेगी, बाकी माल बेकार जाएगा। बढ़िया मक्की केवल 40 प्रतिशत है। यही कारण है कि बिहार में स्टॉक इस बार कम हो पाया है, यूपी में भी स्टॉक कम हुआ है, जो माल गोदाम एवं रैक पॉइंट पर आया है, वह बिकता गया है। अत: वर्तमान में 2040/2050 रुपए में जो मंडियां बिक रही है, इसमें जोखिम नहीं है। रैक पॉइंट पर 2100 तक बढ़िया मक्की का व्यापार हुआ है, सिलेक्टेड माल गोदाम पहुंच में 2140/2150 रुपए तक बोल रहे हैं। अत: माल सूखा खरीद करना चाहिए।
Millet: selling of the stored stock will be profitable
New Delhi, 16 July (NNS): Almost 60 percent of the millet stock has already been sold out in the markets of Western UP, Rajasthan and Haryana and the remaining 40 percent has been sown in Prayagraj, jaunpur and Gazipur line. Its sowing has been started. Apart from this, the sale of millet reported to be sluggish as the maize has been selling at the sluggish rates. Therefore, the prices have not showed downfall, but the market will likely to remain high during the near future.
बाजरा-स्टॉकनिकलना लाभदायक
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की बिजाई 60 प्रतिशत पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा में हो चुकी है, शेष 40 प्रतिशत बाजार प्रयागराज जौनपुर गाजीपुर लाइन में बिजाई होनी है, उसकी बिजाई पुनर्वसु एवं अश्लेषा नक्षत्र में होता है, इसकी बिजाई अब आगे होने वाली है। अभी मक्की सस्ती बिकने से बाजरे की बिक्री ठप पड़ गई है। अत: आगे मंदा तो नहीं है, लेकिन बाजरा तेज भी नहीं होगा।
Masoor: trade will lead to profit
New Delhi, 16 July (NNS): The production of masoor reported to be normal, despite this, its availability has been started increasing constantly in Bilti as the prices have been ruling at the higher level in Canada. In Bilti, desi masoor have been traded at Rs 6950 per quintal. The masoor of Canada also ruling at Rs 6300 per quintal, but the mills are purchasing less amount of stock as its quality seems inferior. On the other hand, there is a shortage of the small masoor and it will not import in the markets, on seeing these circumstances, the small masoor was being traded at Rs 7400/7500 per quintal, but now, it is ruling at Rs 8000 per quintal.
मसूर-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) मसूर का उत्पादन सामान्य होने के बावजूद घरेलू खपत बढ़ जाने एवं कनाडा में ऊंचे भाव होने से बिल्टी में मसूर लगातार बढ़ती जा रही है। यहां 6950 रुपए मोटी मसूर का बिल्टी में व्यापार हो गया है। कनाडा की मसूर 6300 के आसपास बिक रही है, लेकिन उसकी क्वालिटी हल्की होने से अधिकतर दाल मिलें कम खरीद रही है, उसमें कश कम बैठ रहा है। दूसरी ओर छोटी मसूर शॉर्टेज में है तथा इसका आयात नहीं होना है, इन परिस्थितियों में जो छोटी मसूर 7400/7500 बिक रही है उसके भाव 8000 रुपए तक बन सकते हैं।
Urad: no possibility of downfall from here
New Delhi, 16 July (NNS): The market of urad has been started decreasing constantly due to the all-round selling from the importers and weak demand. Here, urad SQ and FAQ is being traded at Rs 7500 and Rs 6950 per quintal respectively. Desi urad also ruling at Rs 6800/7000 per quintal. Apart from this, its inferior quality stock have been quoting at Rs 5500/6600 per quintal. The all-round sowing of the crop seems good, due to this, the upcoming crop seems god. The sale of its dhoya and chilka seems unfavourable, due to this, the market showed downfall. Now, the new deals have been available at the higher prices, in these circumstances, the prices may not show downfall during the near future.
उड़द-अब मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) उड़द में ग्राहकी कमजोर होने तथा आयातकों की चौतरफा बिकवाली चलने से बाजार टूट कर पानी पानी हो गया है। यहां उड़द एसक्यू 7500 रुपए तथा एफ ए क्यू 6950 रुपए रह गई है। देसी उड़द भी 6800/7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। नीचे वाले हल्के माल 5500/6600 रुपए भी बोल रहे हैं। उड़द की बिजाई चौतरफा अच्छी हुई है, जिससे फसल आने वाली भी बढ़िया आएगी। दाल धोया एवं छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है, जिससे बाजार टूट कर निचले स्तर पर आ गया है, अब इन भाव में नए सौदा करने पर ऊंचे पड़ते का माल मिल रहा है, इन परिस्थितियों में मंदे को विराम लग रहा है।
Moong: should sell the stock constantly
New Delhi, 16 July (NNS): The new stock of UP and MP has been started unloading constantly. Apart from this, the demand seems weak in the inferior quality stock and also a lack of best quality stock, but the inferior quality stock will not let the superior quality to go up because the traders started loading the stock after mixing the best quality stock in the producing markets. Here, the best quality moong is being traded at Rs 7200/7300 per quintal, whereas, the inferior quality stock has been quoting at Rs 5500/6700 per quintal as per the quality. Apart from this, the sale of its dal dhoya and chilka seems unfavourable and the old stock of Rajasthan has been selling out in the markets. The arrivals of Rajasthan and Maharashtra’s tur reported to be high due to the favourable weather conditions.
मूंग-माल बेचते रहिए
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) यूप एमपी के माल लगातार उतर रहे हैं, यहां हल्के माल में ग्राहकी की कमजोरी है, बढ़िया माल शॉर्टेज में है, लेकिन हल्के माल उन मालों को भी उठने नहीं दे रहे हैं, क्योंकि कच्ची मंडियों में ही बढ़िया माल में मिक्सिंग करके कारोबारी माल लोड करने लगे हैं। यहां बढ़िया मूंग 7200/7300 रुपए बिक रही है, जबकि हल्के माल 5500/6700 रुपए के बीच नमी व दागी के हिसाब से बोल रहे हैं। दाल धोया एवं छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है तथा पुराने माल भी राजस्थान के अभी निकल रहे हैं। मौसम अनुकूल होने से राजस्थान तथा महाराष्ट्र के तुवर जबरदस्त आने की उम्मीद है।
Tur: prices may increase from the next month
New Delhi, 16 July (NNS): The speculators have reduced the market of tur in all the famous markets like Mumbai, Chennai and Delhi. However, the small pea has been constant mixing in dal and there is no doubt in it, but today, the lemon tur was being sold at Rs 6500 per quintal and it is profitable to trade at the current level. If the prices reduced by Rs 50/75 per kg, then, there is no need to get panic and it will likely to be cover from the last next month.
तुवर-अगले माह से बढ़ेगी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) तुवर में लगातार सटोरिया बाजार को तोड़कर चेन्नई दिल्ली मुंबई सभी प्रमुख मंडियों में नीचे कर दिए हैं। हालांकि छोटी मटर लगातार दाल में मिक्सिंग हो रही है, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन जो आज 6500 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर बिक रही है, इसमें व्यापार करना चाहिए। यदि 50/75 रुपए और मंदा भी आएगा, तो घबराने की जरूरत नहीं है, अगले महीने सब भाव कवर हो जाएंगे।
Gram desi: increment in the future
New Delhi, 16 July (NNS): The production of gram desi showed downfall and no new crop of imported stock will likely to arrive in the near future. The previously arrived stock at the ports has already been sold out in the markets and almost 40 percent of the big mills have been milling constantly. On the other hand, there is a shortage of stock in the mills of Pune line, due to this reason, the traders started purchasing the stock of MP, due to this reason, the prices of gram Rajasthan has been started increasing due to the shortage of the stock, due to this, the trade expectedly to increase during the near future. The gram which was being sold at Rs 6050 per quintal, but now, it is ruling at Rs 6500 per quintal.
देसी चना-भविष्य में और तेजी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन कम होने के साथ-साथ निकट में विदेशी माल कोई आने वाला नहीं है। पहले के आए बंदरगाहों पर माल काफी बिक चुके हैं तथा उसमें से 40 प्रतिशत माल बड़ी दाल मिलों के हैं, जो मिलिंग के लिए जा रहे हैं। उधर पुणे लाइन की दाल मिलों में इस बार स्टॉक नहीं है, जिस कारण अकोला लाइन के साथ-साथ मध्य प्रदेश के माल भी खरीदने लगे हैं। यही कारण है कि राजस्थानी चना माल की कमी से धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है तथा यह तेजी पकती जा रही है, जिससे व्यापार में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। जो चना 6050 रुपए बिक रहा है, उसके भाव 6500 बन सकते हैं।
Rajma chitra: will be the shortage of the stock for some days
New Delhi, 16 July (NNS): There is a shortage of demand in rajma chitra as comparatively and the market held stable at the same level owing to the shortage of the stock in China. Here, the stock of China and Indian Brazil also being quoted at Rs 114/118 and Rs 108/110 per kg respectively. Apart from this, the Bhutani stock also ruling at the lower level and the prices may increase by Rs 10/12 per kg after the increment in the demand. Therefore, the trade will be profitable to trade at the current level.
राजमां चित्रा-अभी कुछ दिन शॉर्टेज में रहेगा
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) यदि राजमां चित्रा में अपेक्षाकृत ग्राहकी कमजोर है, तथापि चीन के माल की कमी होने से बाजार अकड़ लिए चल रहा है। यहां चीन 114/118 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तथा इंडियन ब्राजील का व्यापार 108/110 रुपए में हो रहा है, भूटानी वरुण माल भी नीचे के भाव से काफी ऊपर आ चुका है, आगे ग्राहकी निकलते ही 10/12 रुपए किलो की तेजी आनी मामूली बात है। अत: फसल आने से पहले व्यापार अभी लाभदायक रहेगा।
Gram kabuli: no need to get panic
New Delhi, 16 July (NNS): Both the local and upcountry demand of gram kabuli has been started increasing at the sluggish rates. The reality is that the demand of gram kabuli reported to be weak from the last one month, due to this, the stock of gram kabuli has been selling out constantly in the markets and the small traders are trading it at the rubbish rates. There is a lack of arrival pressure of the stock in Karnataka as the traders are saying. No new crop of gram kabuli will likely to arrive in the near future, in these circumstances, the gram kabuli of Maharashtra also being traded at Rs 6700/7000 per quintal and its prices expected to be improve by Rs 10 per kg during the near future.
काबुली चना-घबराने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने में नीचे वाले भाव पर लोकल एवं चालानी मांग निकलने लगी है। वास्तविकता यह है कि पिछले एक महीने के अंतराल काबुली चने का कोई नाम नहीं ले रहा था, इसलिए माल लगातार कटते चले गए हैं तथा औने पौने भाव में छोटे कारोबारियों के निकल गए हैं, कुछ बड़े कारोबारियों के पास स्टाक में है तथा जितना कारोबारी बोल रहे हैं, उतना कर्नाटक में भी स्टाक का प्रेशर में नहीं है। नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में जो महाराष्ट्र का काबुली चना 6700/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है, इसमें अगले महीने तक 10 रुपए प्रति किलो का लाभ मिल जाएगा।
Pea: no risk in the trade
New Delhi, 16 July (NNS): The import prices of pea have been ruling at the lower level as compared to the current level. Some traders are quoting the prices at the lower level by Rs 100 per quintal, but the stock has not been available at the current rates. The main thing is that the sowing of pea reported to be weak in Canada as compared to the previous year, due to this, there, the prices of the old stock have been quoted at the higher level. Here also, the consumption of the pea showed uptrend, due to this, most of the stock will likely to sell in the markets. Therefore, the stock has been available at Rs 3050/3100 per quintal at the ports and the trade will be profitable in these prices.
मटर-अब व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) मटर का आयत पड़ता वर्तमान भाव से नीचे नहीं बैठ रहा है। कुछ कारोबारी 100 रुपए घटाकर बोल रहे हैं तथा व्यापार भी हुआ है, लेकिन अब इन भाव में कनाडा से माल नहीं मिल रहा है। आगे दूसरी प्रमुख बात यह है कि कनाडा में इस बार बिजाई, गत वर्ष की अपेक्षा कम हुई है। इसलिए वहां पुराने माल के भाव बढ़ाकर बोलने लगे हैं। यहां भी मटर की खपत अधिक हो रही है, जिससे स्टॉक का अधिकतर माल इस बार निपट जाएंगे। अत: 3050/3100 रुपए पोर्ट पर जो माल मिल रहा है, इसमें व्यापार लाभदायक रहेगा।
