New Delhi, 09 July (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 30500 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect on seeing the ongoing shrawan festivals and monsoon season. The spot copra prices will likely to remain high during the coming days.

गोला : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 30,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। मानसून सीजन चालू होने तथा श्रावणी त्यौहारों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Cashew: not likely to increase

New Delhi, 09 July (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. Both the availability and supply gets affected due to the monsoon season, but the market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति तथा उपलब्धता प्रभावित हो सकती है लेकिन खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Almond kernel: will remain sluggish

New Delhi, 09 July (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 735 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have softened by Rs 5 per kg. The data of almond and its import will likely to arrive soon, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। जल्दी ही बादाम तथा इसके आयात के नए आंकड़े भी आने हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।