New Delhi, 07 July (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 740 per kg owing to the feeble offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. There is stil one and a half month left in the arrival of the new crop. The market sentiments may affect as the America has pressured India to reduce the import tariff rates from almond along with other commodities. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों का उठाव सुस्त ही बना होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 740 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू होने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बकाया है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के लिए अमेरिका ने भारत पर बादाम समेत अन्य जिंसों पर इंपोर्ट टैरिफ में कमी का दबाव ड़ाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रहने के आसार हैं।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 07 July (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 790 per kilogram because of the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the consumption season off and affected supply and availability due to the monsoon season off. There is no possibility of long uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : तेजी का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू तेज होने का अनुमान नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति तथा उपलब्धता प्रभावित हो सकती है लेकिन खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
