New Delhi, 02 July (NNS): There is all-round arrival pressure of wheat because the procurement of the government has already been over. On the other hand, the demand from the roller flour mills reported to be sluggish in UP, Haryana and Punjab, due to this, its prices reduced by Rs 5/10 per quintal. In the starting of the week, the stock which was being sold at Rs 2735 per quintal, but now, the prices gained by Rs 740 per quintal, after this, the prices reaches to Rs 2730 per quintal. There is no possibility of long uptrend in the prices on seeing the huge amount of procurement in the central pool.
गेहूं-अभी तेजी में बिलंब होगा
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की चौतरफा आवक का दबाव बना हुआ है, क्योंकि सरकार की खरीद समाप्त हो गई है। दूसरी ओर यूपी हरियाणा पंजाब में रोलर फ्लोर मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से ऊपर के भाव से 5/10 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई। गेहूं सप्ताह के शुरुआत में 2735 रुपए बिका था, जो बढ़कर 740 रुपए बनने के बाद पुन: 2730 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। केंद्रीय पूल में भारी खरीद को देखते हुए लंबी तेजी की धारणा समाप्त हो गई है।
Fine rice: shortage of the stock for export
New Delhi, 02 July (NNS): The all-round buying seems constant from the exporters, due to this, the prices of rice 1718 ascended by Rs 400/500 per quintal from the last one week, after this, today, the prices has remained under pressure by Rs 100 per quintal because of the profit taking selling in the open market. Similarly, the prices of rice sela 1509 also jumped by Rs 600 to Rs 6300 per quintal, after this, the prices declined to Rs 6200 per quintal. It is also true that huge amount of shipments will be done in July from the exporters, despite this, the prices showed correction after the heavy uptrend in the prices during the previous days, after this, the market showed heavy uptrend during the near future.
बारीक चावल- निर्यात के लिए माल की कमी
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1718 प्रजाति के चावल में एक सप्ताह के अंतराल 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की भारी तेजी के बाद आज खुलते बाजार मुनाफा वसूली बिकवाली से 100 रुपए बाजार दबे रहे। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी 600 से बढ़कर 6300 रुपए ऊपर में बिकने के बाद आज फिर घटकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। हम मानते हैं कि निर्यातकों के शिपमेंट जुलाई में प्रचुर मात्रा में होने हैं, इसके बावजूद भी पिछले दिनों की आई सरपट तेजी के बाद थोड़ा करेक्शन लगता है, उसके बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।
Maize: uptrend in the best quality stock
New Delhi, 02 July (NNS): The crop of rabi season has already been sold out in the markets of Bihar. There, the availability of best quality stock reported to be difficult, due to this reason, in Semapur and Manasi line, the stock is being available at Rs 2200/2250 per quintal during the previous week. Here, the arrival pressure of maize showed uptrend in the Aita and Pahasu line of UP, but the arrivals of best quality stock seems weak, due to this, there, the prices gained by Rs 20 to Rs 2120/2130 per quintal. In godown reach, it is being traded at Rs 2150 per quintal. It is expected that the market may show uptrend due to the shortage of the dry maize.
मक्की- बढ़िया माल में तेजी
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) रबी सीजन वाली मक्की बिहार में आकर निपट चुकी है, वहां बढ़िया माल मिलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि गत सप्ताह सेमापुर मानसी लाइन में 2200/2250 रुपए प्रति क्विटल भाव हो गए। इधर यूपी के एटा पहासू लाइन में भी मक्की का दबाव बढ़ गया है, लेकिन बढ़िया मक्की कम आने से वहां मंडियों में 20 रुपए बढ़कर 2120/2130 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं। गोदाम पहुंच में 2150 रुपए का व्यापार हो गया, स्टॉक में सूखी मक्की कम आने से बाजार यहां से फिर तेज लग रहा है।
Millet: possibility to increase gradually
New Delhi, 02 July (NNS): The sowing of millet reported to be high in western UP, Haryana and Rajasthan and it will likely to start after 10 days in Prayagraj line. However, the trade of millet seems weak in the whole week because the prices of maize showed heavy downfall. On the other hand, the government has announced to sell the stock at the lower level to the ethanol companies, in these circumstances, there is a shortage of the millet, despite this, the prices of millet remained stable at Rs 2350 per quintal. The new crop of millet will likely to arrive after a long time and the kharif crop of Mathura and Gaya line seems unfavourable, in these circumstances, there is no downfall in the roots during the coming days.
बाजरा-रुक रुक कर तेजी संभव
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की बिजाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं राजस्थान में जबरदस्त हुई है, प्रयागराज लाइन में 10 दिन बाद होगी। हालांकि चालू सप्ताह बाजरे का व्यापार ज्यादा नहीं हुआ, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर देने की घोषणा कर दी गई है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2350 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा गर्मी वाली मथुरा जाया लाइन में फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों से जड़ में मंदा नहीं है।
Masoor: no risk in the trade
New Delhi, 02 July (NNS): This year, the production of masoor reported to be high as compared to the previous year, but there is a lack of old stock in the pipeline, due to this, there is a shortage of the stock. Here, the prices have been quoted at the higher level in Canada. Its arrivals seems feeble in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Ashok line, due to this reason, the sale of malka and dal seems weak, despite this, the prices remained stable at Rs 6200/6300 per quintal in the producing markets. Here also, the prices of bold masoor also strengthened at Rs 6725 per quintal in Bilti. In Delhi reach, the masoor of Canada also being quoted at Rs 6225/6250 per quintal as per the quality from the mundra port. Now, there is no risk in the trade at the current level.
मसूर-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने से शॉर्टेज की स्थिति बनी हुई है। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव बोल रहे हैं। इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री कमजोर के बावजूद भाव पूर्व स्तर पर उत्पादक मंडियों में 6200/6300 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। यहां भी मोटी मसूर बिल्टी में 6725 रुपए प्रति क्विंटल पर पूर्ववत मजबूत बोली गई। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 6225/6250 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई। अभी भी इन भावों में कोई जोखिम नहीं लग रहा है।
