New Delhi, 02 July (NNS): The prices of mustard cake remained sluggish at Rs 2200/2500 per quintal due to the improved supply and weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, the prices of mustard cake have been quoted at Rs 2500/2550 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the demand and supply. Apart from this, the market likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों खल : सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) पशु आहर वालो की मांग घटने एवं सप्लाई सुधरने से सरसों खल के भाव 2200/2500 रूपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। भटिंडा में सरसों खल की कीमतों 2500/2550 रूपये प्रति किवंटल बोली गई। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में तेजी की संभावना नही है, बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard: less possibility to decrease
New Delhi, 02 July (NNS): There were around 2 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. At Lawrence Road, mustard prices gained by Rs 50 to Rs 6700/6750 per quintal because of the weak selling from the stockists. In Najafgarh mandi, it prices have been quoted at Rs 6100/6200 per quintal in loose. In Alwar, it is being available at Rs 6550 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
सरसों : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2 लाख बोरी के लगभग रह जाने तथा स्टाकिस्टो की बिकवाली घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 6700/6750 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6100/6200 रु प्रति कुंतल बोले गए। अलवर में इसके भाव 6550 रूपये क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Rice bran oil: no downfall
New Delhi, 02 July (NNS): The prices of rice bran oil remained stable at Rs 10650 per quintal owing to the increased demand from the refiners. In imported oils, the prices of soya refined and CPO reported to be at the strong level. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
राइसब्रान ऑयल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) रिफाइंड वालों की मांग निकालने से राइसब्रान ऑयल के भाव 10650 रुपए प्रति क्विंटल टिके रहे। आयातकों की बिकवाली घटने से विदेशी तेलों में सोया रिफाइंड, एवं सीपीओ की कीमतों मजबूती रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले एवं दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Cottonseed oil: likely to remain stable
New Delhi, 02 June (NNS): The prices of cottonseed oil rose by Rs 100 to Rs 12300 per quintal owing to the increased demand from the vegetable ghee manufactures. In the markets of Punjab, cottonseed prices have been quoted at Rs 4300/4400 per quintal. The prices of imported oil showed uptrend because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area in the near future.
बिनौला तेल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओं की मांग बढ़ने से बिनौला तेल के भाव 100रुपए बढ़ 12300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 4300/4400 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रही। आयातित तेलों में बिकवाली घटने से तेजी का रूख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में मंदे की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
CPO: no downfall
New Delhi, 02 July (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at 1045 per tonne. In kandla, its prices rose by Rs 50 to Rs 9150 per quintal because of the weak selling from the importers. In KLC, the prices of CPO contract showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current situation during the coming days.
सीपीओ : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1045 डॉलर प्रति टन बोले जाने के एवं वनस्पति घी निर्माताओं मांग निकलने तथा आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांधला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 9150 रूपये प्रति कुंतल हो गये। सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा मे तेजी का रुख रहा। वर्तमान हालत को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।
