New Delhi, 24 June (NNS): The arrivals of sathi paddy have been started in Gadarpur, Rudrapur and Bilaspur line. There, its prices have been quoted at Rs 2200/2300 per quintal as per the quality. Only 20 percent of the crop expected to be arrive, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level. It is expected that the prices may increase during the near future. The supply of old varieties of basmati paddy has already been over in all the producing states. Only the stored stock has been selling out in the markets. On the other hand, the export demand showed uptrend from the rice mills on seeing the sale of the ready stock. Here, the all-round buying seems high from the last one month after the swamp of downfall in the prices, due to this, the prices of rice sela 1509 and 1718 gained by Rs 300/400 to Rs 6100 and Rs 6400/6450 per quintal after the downfall in the prices during the previous week.  Its steam and rice sela 1401 also ruling at Rs 7000 and Rs 7100/7200 per quintal respectively. It is expected that the prices may gain during the near future.

बारीक चावल- साठी की आवक भी कम

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) गदरपुर रुद्रपुर बिलासपुर लाइन में साठी धान की आवक शुरू हो गई है, वहां क्वालिटी अनुसार 2200/2300 रुपए के बीच नमी व डस्ट के हिसाब से माल बिक रहा है, फसल 20 प्रतिशत केवल मुश्किल से बैठने की उम्मीद है, इसलिए वर्तमान में जो गिरावट आई है, इसमें माल खरीदना चाहिए। अपना तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। देश के सभी उत्पादक राज्यों में पुरानी बासमती प्रजाति के धान की आपूर्ति समाप्त गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। दूसरी ओर राइस मिलों में तैयार माल की बिक्री में निर्यात में मांग बढ़ गई है। यहां मंदे के दलदल के बाद पिछले महीने से ही चौतरफा लिवाली बढ़ गई है, जिससे बाजार में पिछले सप्ताह के घटना के बाद नीचे के भाव से 300/400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर भाव 1509 सेला के 6100 एवं 1718 प्रजाति के 6400/6450 रुपए प्रति कुंतल हो गए थे। इसका स्टीम चावल 7000 रुपए तथा 1401 स्टीम 7100/7200 रुपए प्रति कुंतल हो गए थे, अब यहां से फिर बाजार उठ सकता है।

Wheat: should take profit constantly

New Delhi, 24 June (NNS):   The arrival pressure of new stock of wheat showed uptrend in Rajasthan and MP, due to this, around 301 lakh metric tonnes of wheat has been purchased in the central pool. The buying reported to be high as compared to the previous year. Now, in Haryana and Punjab reach, the supply pressure of wheat seems high, but the availability of the stock seems high in MP and Rajasthan as the government has been purchasing the stock at the minimum support price after including bonus, due to this reason, the prices of wheat have been ruling at Rs 2730/2740 per quintal. Now, it is profitable to sell the stock at the current level because the government will not purchase the stock after 30th June, then the stock of private sector has been started arriving in the markets.

गेहूं- मुनाफा भी लेते रहिए

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) नया गेहूं का दबाव राजस्थान एमपी में बढ़ जाने से केंद्रीय पूल में गेहूं की खरीद 301 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है, गत वर्ष की अपेक्षा काफी खरीद अधिक हुई है। अब हरियाणा पंजाब में गेहूं की आपूर्ति का प्रेशर है, लेकिन सरकार द्वारा गेहूं की खरीद लगातार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस देकर मध्य प्रदेश राजस्थान में किए जाने से प्रचूर मात्रा में गेहूं की वसूली हो रही है, जिस कारण यहां गेहूं के भाव 2730/2740 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। अब यहां से एक बार माल बेचना चाहिए, क्योंकि इस महीने 30 जून के बाद जब सरकारी खरीद बंद हो जाएगी, तो प्राइवेट सेक्टर का गेहूं मंडियों में आने लगेगा।

Maize:  no uptrend in the near future

New Delhi, 24 June (NNS): The crop of maize has been started arriving in kasganj, Aita, Behraich and hathras line of UP. There, the arrival pressure of maize showed uptrend from the last two to three days, due to this reason, the market has been started decreasing constantly. There, maize prices also ruling at Rs 2050/2150 per quintal and in Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2275/2375 per quintal. The crop of maize seems good, due to which, the market has been decreasing gradually and in Bihar, the prices have been ruling at Rs 2140/2200 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

मक्की-निकट में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी के कासगंज एटा बहराइच हाथरस लाइ में आ गई है। वहां अभी आवक का दबाव दो-तीन दिनों से बढ़ गया है, जिससे बाजार टूटने लगा है। वहां मंडियों में मक्की के भाव 2050/2150 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में 2275/2375 रुपए का व्यापार हो रहा है। मक्की की फसल बहुत बढ़िया है, जिससे बाजार अभी धीरे-धीरे और घटकर निचले स्तर पर आ गया है तथा उधर 2140/2200 रुपए बिहार की मंडियों में मक्की हो गई है, अब इससे नीचे जाने की उम्मीद नहीं है।

Millet: higher prices in the markets

New Delhi, 24 June (NNS): The arrivals of millet have already been over in both the producing and the distributive markets, due to this reason, there, the prices have been ruling at the higher level. The prices showed downfall as the government has been constantly selling the stock during the previous days, but huge amount of stock has already been consumed. In Haryana and Punjab reach, millet prices have been ruling at Rs 2350/2370 per quintal as per the quality. The new stock of Western UP and Rajasthan has been started arriving. The prices have been ruling at Rs 2375/2400 per quintal in the bordering areas of Rajasthan and UP. Apart from this, the prices of cattle feed quality also ruling at Rs 2350 per quintal. The prices of the stock increased by Rs 100 per quintal in Haryana and Punjab reach. This year, less amount of kharif crop of has been available, due to this, the market may show heavy uptrend.  The stored stock has already been sold out in the markets.

बाजरा- मंडियों से पड़ते नहीं

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) उत्पादक और वितरक मंडियों में बाजरे की आवक समाप्त हो गई हैं, जिस कारण वहां से पड़ते नहीं लग रहे हैं। पिछले दिनों में सरकारी बिक्री लगातार टेंडर में होने से मंदा आ गया था, लेकिन वह माल काफी खप चुका है। बाजरा चालू सप्ताह में हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी के अनुसार 2350/2370 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजस्थान नया बाजार आने लगा है। राजस्थान यूपी की सीमावर्ती मंडियों में ग्रीन बाजार 2375/2400 रुपए बिक गया है तथा कैटल फीड क्वालिटी छुता रही है उसके भाव 2350 रुपए बोल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में मकई से 100 रुपए बाजरा ऊंचा बिकने लगा है, इस बार गर्मी वाली फसल कम है, इसलिए दूरगामी परिणाम बाजरे का तेज ही रहने वाला है। मंडियों में स्टॉक के माल तेजी से निबट चुके हैं।

Masoor: prices may increase after the correction

New Delhi, 24 June (NNS): In Bilti, the prices of masoor gained by Rs 25 to Rs 6750 per quintal. The masoor of Canada also being quoted at Rs 6250/6260 per quintal. The reality is that the import prices seem high and the arrived stock at the ports has already been sold out in the markets. Here, the arrivals of the stock seems feeble due to the downfall in the productivity, in these circumstances, the prices of masoor may gain by Rs 200/300 per quintal after the sluggishness for some days.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) मसूर में चालू 25 रुपए की मजबूती पर यहां मसूर बिल्टी में 6750 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। कनाडा की मसूर भी 6250/6260 रुपए प्रति क्विंटल बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि आयात वर्तमान में महंगा हो गया है तथा बंदरगाहों पर आए हुए माल काफी बिक चुके हैं। इधर आई हुई फसल गर्मी से उत्पादकता घटने से कम आ रही है, इन परिस्थितियों में कुछ दिन सुस्ती के बाद फिर मसूर में 200/300 रुपए का लाभ मिलने वाला है।

Urad: no trade of more uptrend

New Delhi, 24 June (NNS): The crop of urad has already been sold out in the markets. The all-round quality of the crop seems good, due to this, the market has remained under pressure from the last one month, due to this reason, the prices of small Rangoon showed heavy downfall. There is a lack of spot bold stock, despite this, the market showed heavy downfall owing to the lack of demand. Here, the prices seems feeble due to the downfall in the demand, otherwise, there is  a lack of urad stock, in these circumstances, the prices of bold and the small stock also being traded at Rs 79 and 70.50  per kg respectively and the prices may gain by Rs 1/2 per kg during the near future.

उड़द- तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) उड़द की फसल यूपी की निपट चुकी है। फसल चारों तरफ बढ़िया होने से पिछले एक महीने से बाजार दबा हुआ है, जिस कारण रंगूनी छोटे माल में काफी गिरावट आ चुकी है। हाजिर मोटे माल की कमी के बावजूद भी ग्राहकी के अभाव में बाजार घटकर निचले स्तर पर आ गया है। यह मंदा केवल ग्राहकी की भारी कमी होने से आया है,अन्यथा स्टाक में माल बिल्कुल उड़द नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान में 79 रुपए मोटा उड़द एवं छोटा 70.50 रुपए बिक रहा है, इसमें एक-दो रुपए की मजबूती बन सकती है।

Moong: huge amount of stock in UP and MP

New Delhi, 24 June (NNS): The arrival pressure of the new moong of UP and MP reported to be high, due to this reason, there is all-round downfall in the prices, but now, the prices have been started improving. After this, its prices have been ruling at Rs 6500/7400 per quintal. Moong is being available at Rs 7500/7600 per quintal in Bihar and Jharkhand. Now, the arrivals of moong have been started increasing in the markets of MP. The old stock has not been selling out in the markets. Presently, the demand from the mills reported to be sluggish as the all-round crop seems good. There is lack of demand support in these prices, due to this reason; there is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.

मूंग- यूपी-एमपी में माल अधिक

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) एमपी यूपी की मंडियों नई मूंग की आवक प्रेशर में आ रही है, जिससे चौतरफा मंदे का दलदल बन गया था, अब थोड़ा बाजार बढ़िया माल के सुर्ख हुए हैं। उसके भाव क्वालिटी अनुसार माल के 6500/7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं।  बिहार झारखंड की मूंग बढ़िया क्वालिटी की 7500/7600 भी बोल रहे हैं। अभी मध्य प्रदेश की आवक लगातार मंडियों में बढ़ रही है, पहले के पड़े स्टॉक ही नहीं बिक पा रहे हैं। फिलहाल फसल चारों तरफ बढ़िया होने से दाल मिलों की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ गई  है। अब इन भावों में भी दाल मिलों का समर्थन नहीं मिल रहा है, जिस कारण लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: possibility of improvement

New Delhi, 24 June (NNS): The arrival pressure of tur reported to be high from the last 5 months, due to this, the prices declined by Rs 38/39 to Rs 67/68.50 per kg. Now, the prices have been ruling at the higher level from the producing markets, due to which, the market showed strong trend, but there is no possibility of long uptrend. The prices of lemon tur remained stable at Rs 68.50 per kg. Now, there is a lack of imported stock in the markets and the prices temporarily improved by Rs 2 per kg owing to the enquiry from the mills.

तुवर- सुधरने की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) तुवर में पिछले 5 महीने के अंतराल कर्नाटक महाराष्ट्र के माल का जबरदस्त दबाव बनने से 38/39 रुपए प्रति किलो की गिरावट पर यहां 67/68.50 रुपये का व्यापार नीचे में हो गया है। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, जिससे बाजार में यहां से फिर मजबूती के आसार बन गए हैं, लेकिन लंबी तेजी नहीं आएगी। लेमन तुवर के भाव 68.50 रुपए पर आकर ठहर गए हैं। अभी विदेशी माल का स्टाक नहीं है तथा काफी बाजार टूटने के बाद दाल मिलों की पूछ परख आने से 2 रुपए का टेंपरेरी सुधार लग रहा है।

Gram desi: no logic of downfall

New Delhi, 24 June (NNS): The all-round supply of Australia’s stock showed downfall. Here, the stock of Australia also being traded at Rs 5860 per quintal in the markets, due to this reason, the prices of gram Rajasthan also ruling at Rs 5750/5820 per quintal. Now, there is no possibility of uptrend in the pries from the mills at the lower level. Now, there is all-round shortage of the spot stock and the consumption of both dal and besan will likely to be constant.

देसी चना-घटने का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया के माल की आपूर्ति चौतरफा घट गई है। बाजारों में ऑस्ट्रेलिया का माल यहां 5860 रुपए बिक रहा है, इस वजह से बाजार में राजस्थानी माल 5750/5820 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक गया है। अब नीचे वाले भाव में दाल मिलों की लिवाली से तेजी की संभावना बन गई है। अभी हाजिर में माल की चौतरफा पर कमी बनी हुई है तथा दाल एवं बेसन की आगे खपत रहने वाली है।

Rajma chitra: profitable at the lower level

New Delhi, 24 June (NNS): The arrival pressure of rajma chitra reported to be weak from Maharashtra, but there is a lack of demand at the lower level, but the import prices have been ruling at the higher level owing to the higher level in China and the importers have done less amount of deals on seeing the Indian Brazil stock, due to this reason, there is a shortage of the both the desi and the imported stock. Presently, the market showed less downfall owing to the weak demand, but the prices will likely to remain high. Presently, the stock of China which was being sold at Rs 106 per kg, in Mumbai, it is ruling at Rs 110 per kg. Here also, it is being quoted at Rs 114/115 per kg. Similarly, the stock of Indian Brazil also available at Rs 107/109 per kg. The prices of Bhutani and Varun also showed heavy uptrend during the near future.

राजमां चित्रा- नीचे के माल में लाभ

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) महाराष्ट्र से  राजमां चित्रा प्रेशर में नहीं आ रहा है, लेकिन नीचे वाले माल भी ग्राहकी का दूर-दूर तक अभाव बना हुआ है, लेकिन चीन में ऊंचे भाव होने से आयात पड़ता नहीं लग रहा है तथा इंडियन ब्राजील को देखकर पहले से ही आयातक चीन से सौदे कम किए थे। यही कारण है की देसी विदेशी माल दोनों की धीरे-धीरे शॉर्टेज बनने लगी है। फिलहाल ग्राहकी कमजोर होने से बाजार ज्यादा नहीं बढ़ रहे, लेकिन दूरगामी परिणाम बहुत बढ़िया रहने वाला है। वर्तमान में चीन जो पिछले सप्ताह 106 रुपए नीचे में बिका था, वह मुंबई में 110 रुपए प्रति किलो हो गया। यहां भी 114/115 रुपए बोलने लगे। इसी अनुपात में इंडियन ब्राजील के भाव भी 107/109 रुपए के बीच हो गए हैं। भूटानी वरूण माल भी इसी अनुपात में तेज बोला जा रहा है।

Gram kabuli: prices may increase after some time

New Delhi, 24 June (NNS): The prices of gram kabuli showed heavy downfall, due to this, the local demand has been started increasing, due to this, the unfiltered stock of Maharashtra also ruling at Rs 64/67 per kg. Today, the market showed sluggish trend owing to the weak demand at the current level. The reality is that the stockists started increasing at the current level rather than purchasing the stock at the higher level, in these circumstances, the buying capacity showed downfall. There is no logic of uptrend in the prices of gram kabuli as per the quality.

काबुली चना -ठहरकर अच्छी तेजी

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) काबुली चने में आई गिरावट के बाद नीचे वाले भाव पर लोकल मांग निकलने से अंदरूनी महाराष्ट्र के माल 64/67 रुपए प्रति किलो बिना छना टिका है। आज फिर वर्तमान भाव में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार सुस्त हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि हर बढ़े भाव में खरीद करने की बजाय स्टॉकिस्ट अपना माल निकलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार में खरीद क्षमता घट गई है। किसी भी क्वालिटी के काबुली चने में लंबी तेजी का लॉजिक नहीं है।

Pea: downfall due to the duty free import

New Delhi, 24 June (NNS): The government has extend the duty free import till 31st March 2026, due to its effect, the prices reduced by Rs 3/4 per kg at the Indian ports. Here also, the filtered stock also being quoted at Rs 37 per kg. It is also true that there is no possibility of more downfall in the prices due to the uptrend in the international markets, but the traders started selling out their stock at the rubbish price, due to which, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

मटर-शुल्क मुक्त आयात से मंदा

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) मटर का आयात सरकार द्वारा शुल्क मुक्त एक्सटेंड करके 31 मार्च 2026 कर दिया गया है। इसके प्रभाव से तीन-चार रुपए प्रति किलो की गिरावट भारतीय बंदरगाहों पर आ चुकी है। यहां भी घटकर 37 रुपए छनी हुई मटर बोलने लगे हैं। हम मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव बढ़ जाने से और घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन पहले के स्टाक किए हुए कारोबारी औने-पौने भाव में काटने लगे हैं, जिससे निकट में तेजी नहीं आएगी।

Guar gum: no selling from the stockists

New Delhi, 24 June (NNS): The stockists started selling their stock constantly from the last one week because of the weak export of guar, but today, the market has been started decreasing constantly owing to the constant buying from the speculators at the lower level in the contract market. Today also, in Jodhpur, guar gum prices strengthened by Rs 80 to R s 9550 per quintal. Guar prices also went up by Rs 30/40 per quintal. On the other hand, the prices of guar and gum showed strong trend in the Ahmadabad and Bikaner line. The sowing of guar reported to be high owing to the good rainfall. Now, the trade should not be done at the long uptrend during the near future.

ग्वार गम-स्टॉकिस्ट बिकवाल नहीं

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) ग्वार का निर्यात कमजोर होने से स्टॉकिस्ट पिछले एक सप्ताह से बिकवाल आ गए हैं, लेकिन आज घटे भाव में वायदा बाजार में सटोरियों के लिवाली बाजार धीरे-धीरे बढ़त की तरफ है। आज भी 80 रुपए सुधरकर जोधपुर में ग्वार गम के भाव 9550 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूती लिए बंद हुए। ग्वार में भी 30/40 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त दर्ज की गई। उधर अहमदाबाद एवं बीकानेर लाइन में भी ग्वार एवं गम में मजबूती दर्ज की गई। मानसून अच्छी होने से ग्वार की बिजाई अधिक होने की संभावना है। अब लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।