New Delhi, 24 June (NNS): There is a lack of rupee in the markets. On the other hand, the big speculators of London have been selling their stock at the lower level, due to which, here also, the prices of gold kilobar went down by Rs 1550 to Rs 100200 per 10 gram. The demand from the jewellery makers seems weak in these prices because the wedding demand has already been over. There will be two to three high wedding dates in July, for this, the traders have already made the finished goods, on seeing this, it is profitable to sell the stock at the current level.
सोना-एक बार माल बेचिए
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) बाजारों में रुपए की भारी तंगी चल रही है। दूसरी ओर लंदन में सोना बड़े सटोरियों द्वारा आज प्रचुर मात्रा में घटाकर बेचा गया, जिससे यहां भी 1550 रुपए लुढ़ककर एक किलो बार में सोना 100200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इन भावों में भी आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर थी, क्योंकि शादियों की मांग पूरी तरह समाप्त हो गई है। जुलाई में दो-चार दिन साए हैं, उसके लिए पहले ही कारोबारी फिनिश्ड गुड्स बना चुके हैं, इसे देखते हुए एक बार बिकवाली करना चाहिए।
Silver: possibility to decrease
New Delhi, 24 June (NNS): The arrival pressure of Silver showed uptrend in New York because both the big speculators and the stockists started selling their stock constantly because of the all-round weak currency, due to which, here also, the importers are not purchasing the stock illegally and the arrived bricks of silver has been started unloading in the markets of North India, due to this reason, the prices of spot silver declined by Rs 700 to Rs 109000 per kg and the prices may decrease by Rs 2000 per kg, after this, the market showed improved trend.
चांदी-अभी और खपत रहेगी
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) न्यूयॉर्क में चांदी का प्रेशर बढ़ गया है, क्योंकि चौतरफा करेंसी कमजोर पड़ने से बड़े सटोरिए एवं स्टॉकिस्ट दोनों ही बिकवाली में आ गए, जिसके चलते यहां भी आयातक माल लेने से पीछे हट गए तथा बंदरगाहों पर आई हुई चांदी की सिल्लियां लगातार उत्तर भारत की मंडियों के लिए लोड हो रही है। यही कारण है कि 700 रुपए घटकर हाजिर में चांदी 109000 रुपए प्रति किलो रह गई तथा इसमें 2000 रुपए और घटन के आसार हैं, इसके बाद ही बाजार फिर सुधरेगा।
