New Delhi, 24 June (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 21900 per quintal owing to the increased offtake at the sluggish prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 40/50 per 20 kg. The active contract prices rose by Rs 65 or 0.34 percent to Rs 19205 per quintal because of the limited speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.

जीरा : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर जीरे के उठाव में वृद्धि देखी गई। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 21,900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 19,205 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने की उम्मीद है।

Red chilli: will remain strong

New Delhi, 24 June (NNS): The sale of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, red chilli 334. remained stable at Rs 14500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूत ही बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मानसून सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।

Cloves: will sluggish

New Delhi, 24 June (NNS): The prices of cloves reported to be stable at Rs 790 per kg because of the feeble offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak prices than the normal level in the international markets. The spot cloves prices will likely to remain weak during the coming days.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत अपेक्षाकृत रूप से सस्ती होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।

Small cardamom: no downtrend

New Delhi, 24 June (NNS): The arrivals of small cardamom ascended to 46223 kg in the RNS auction. Here, the average auction prices jumped to Rs 2587.45 per kg owing to the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2462.68 per kg which held on 14th June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2500 per kg because of the sluggish buying at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। आज हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 46,223 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा लिवाली भी मजबूत बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2587.45 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 14 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2462.68 रुपए प्रति किलोग्राम थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 24 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara held steady at Rs 695 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the monsoon season off. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.

कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।

Dry ginger: will remain sluggish

New Delhi, 24 June (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23000 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.

सौंठ : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। वर्षा के मौसम की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 24 June (NNS): Pistachio Peshawar prices dropped down by Rs 50 to Rs 3025 per kg due to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect due to the downfall in the temperature and increased supply after the ceasefire. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर 12वें दिन सीजफायर होने के समाचार मिले। यह समाचार आते ही यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से पिस्ता पेशावरी 50 रुपए मंदा होकर 3025 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। सीजफायर के बाद आपूर्ति बढ़ने तथा तापमान घटने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।